सिविल डिफेंस ने गम्भीर रूप से बीमार महिला की जाए बचाई।

 सिविल डिफेंस ने गम्भीर रूप से बीमार महिला की जाए बचाई।


यूथ एजेंडा की रिपोर्ट

गायघाट (पटना सिटी)। पटना सिटी के गायघाट पर काफी देर से  बेहोश पड़ी एक महिला को

 सिविल डिफेंस के वार्डेन ने  प्राथमिक उपचार कर जिला प्रशासन के एंबुलेंस द्वारा नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाकर उसकी चिकित्सा के शुरू कराई। चिकित्सकों के अनुसार बीमार महिला के शरीर में चीनी की कमी थी। 

       सिविल डिफेंस के ऑफिसर कमांडिंग सह चीफ वार्डेन डॉ विजय कुमार सिंह एलिस श्याम नाथ सिंह ने एन   एम सी एच के डॉक्टर विनायक रंजन के हवाले से बताया कि महिला ने लगभग 48 घंटे से कुछ खाया पिया नहीं था। इसलिए उसके शरीर का शुगर लेवल काफी घट  गया था। मेडिकल कैंप में उसे कुछ खिलाने का प्रयास किया गया परंतु उसे महिला ने खाने से इनकार कर दिया। डॉ रंजन ने बताया कि अगर तत्काल उसे इलाज नहीं मिलता तो वह हाइपोग्लाइसीमिया की शिकार हो सकती थी और कोमा में भी जा सकती थी।

     बीमार महिला का नाम रिंकी देवी  है जो धनरूआ के पभेड़ी मोड की रहने वाली बताई जाती है। वह पभेड़ी के 

नागेंद्र कुमार की पत्नी है। रिंकी छठ करने के लिए गाय घाट आई थी। छठ के संध्याकालीन अरघ

के दौरान घाट किनारे पहुंचने पर वह अचानक बेहोश हो कर गिर पड़ी। उसके परिजन अवस्था में उसे काफी देर से  रखे हुए थे। सिविल डिफेंस के वार्डेन को  इसकी जानकारी होते ही तत्काल उसका प्राथमिक उपचार करते हुए उसे मेडिकल कैंप ले जाया गया जहां से एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया। 

      श्री श्याम के नेतृत्व में सिविल डिफेंस के वार्डन अरुण कुमार, हरेंद्र नाथ, रंजन कुमार, प्रवीण प्रीतम,अजितेश कुमार,एवं राज कुमार इत्यादि ने इस कार्य में सक्रिय सहयोग किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान