एक युग का अंत: महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल सफर को विराम, धोनी प्रशंसक मधुसुदन,अविरल नयन,मुकेश व दर्जनों अन्य हुए भावुक
एक युग का अंत: महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल सफर को विराम, धोनी प्रशंसक मधुसुदन,अविरल नयन,मुकेश व दर्जनों अन्य हुए भावुक
----
🌸🌸🌺🍂🍂🐋🐋🏏डॉ0 राजीव नयन,Youth Ajenda रिपोर्टर!🏏🥎🥎
*दनियावां/हिलसा*।भारतीय क्रिकेट के महानतम खिलाड़ियों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खिलाड़ी के रूप में अपने शानदार सफर को विराम दे दिया है। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने उन्हें आईपीएल 2027 से टीम मेंटर की नई जिम्मेदारी सौंपी है।
वर्ष 2008 से शुरू हुआ धोनी का आईपीएल सफर अनगिनत यादों, ऐतिहासिक जीतों और शानदार उपलब्धियों से भरा रहा है। उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया। उनका शांत स्वभाव, अद्भुत नेतृत्व क्षमता, मैच को अंतिम क्षण तक ले जाने का कौशल और हेलीकॉप्टर शॉट हमेशा क्रिकेट प्रेमियों के दिलों में जीवित रहेंगे।
चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आधिकारिक संदेश में कहा कि धोनी एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जो जीवन में एक बार आते हैं। उनकी नई भूमिका की शुरुआत हो रही है, लेकिन सीएसके के साथ उनका रिश्ता हमेशा बना रहेगा। टीम ने कहा कि धोनी शुरू से ही उसकी पहचान का अभिन्न हिस्सा रहे हैं और अब वे नई पीढ़ी के सुपर किंग्स खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे। चेन्नई हमेशा उनका घर रहेगा।
सीएसके के मालिक एन. श्रीनिवासन ने भावुक संदेश देते हुए कहा—
"There is no CSK without MS Dhoni."
उन्होंने कहा कि लगभग दो दशकों से टीम और धोनी ने जीत, चुनौतियों और तमाम उतार-चढ़ाव के बीच एक साथ सफर तय किया है। वर्ष 2008 में धोनी को टीम से जोड़ना उनके जीवन के सबसे अच्छे फैसलों में से एक था।
इस अवसर पर धोनी प्रशंसक डॉ0 राजीव नयन,अविरल नयन व एस यू कॉलेज, हिलसा के तकनीकी कर्मी व धोनी के अन्यतम फैन्स मधुसुदन ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि महेंद्र सिंह धोनी का आईपीएल में खिलाड़ी के रूप में सफर समाप्त होना उनके जैसे करोड़ों प्रशंसकों के लिए बेहद भावुक क्षण है। धोनी केवल एक क्रिकेटर नहीं, बल्कि एक प्रेरणा, विश्वास और करोड़ों दिलों की भावना हैं। उनकी कप्तानी, संघर्ष और खेल के प्रति समर्पण हमेशा याद किया जाएगा।
क्रिकेट प्रेमियोंने कहा, "2008 से 2026 तक का यह सफर सिर्फ क्रिकेट का सफर नहीं था, बल्कि भावनाओं, यादों और गर्व से जुड़ी एक खूबसूरत यात्रा थी। मैदान पर पीली जर्सी में धोनी को खेलते हुए देखने का रोमांच हमेशा याद आएगा।"
मधुसुदन ने कहा—
"एक खिलाड़ी मैदान से विदा हुआ है, लेकिन उसकी विरासत कभी समाप्त नहीं होगी। थाला की कमी हमेशा खलेगी। धोनी का नाम क्रिकेट इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज रहेगा।"


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें