नीतीश कुमार को ललन सिंह के साथ बंद कमरे में हुई बातचीत राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं के बाजार गर्म

 नीतीश कुमार को ललन सिंह के साथ बंद कमरे में हुई बातचीत राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं के बाजार गर्म 

यूथ एजेंडा की रिपोर्ट


बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं जेडीयू के वरिष्ठ नेता नीतीश कुमार अचानक केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह से मिलने उनके पटना स्थित आवास पहुंच गए। दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में बातचीत हुई। इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

दरअसल, नीतीश कुमार और ललन सिंह की मुलाकात ऐसे समय में हुई है, जब बिहार की राजनीति में कई अहम घटनाक्रम सामने आ रहे हैं। जेडीयू के अंदरूनी समीकरणों और एनडीए की राजनीतिक रणनीति को लेकर भी चर्चाएं जारी हैं।

क्या है मुलाकात के सियासी मायने?

नीतीश कुमार और ललन सिंह को जेडीयू के प्रमुख रणनीतिक चेहरों में गिना जाता है। दोनों नेताओं के बीच हुई इस अचानक मुलाकात को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, बंद कमरे में किन मुद्दों पर बातचीत हुई और मुलाकात का असली एजेंडा क्या था, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

ऐसे में इस मुलाकात के बाद बिहार के राजनीतिक गलियारों में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। फिलहाल सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि इस मुलाकात के बाद बिहार की राजनीति में कोई नया घटनाक्रम सामने आता है या नहीं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान