सरथुआ vके संजय गांधी मेमोरियल स्पोर्ट्स क्लब में गूंजा rajजश्न, U-19 की जीत पर फोड़े पटाखे* --
सरथुआ vके संजय गांधी मेमोरियल स्पोर्ट्स क्लब में गूंजा rajजश्न, U-19 की जीत पर फोड़े पटाखे*
--
Dr.Rajiv Nayan for Youth Ajenda
*दनियावां (पटना)।* भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम की एशिया कप फाइनल में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान पर एक विकेट से रोमांचक जीत पर संजय गांधी मेमोरियल स्पोर्ट्स क्लब सरथुआ में जश्न का माहौल रहा।
क्लब के सदस्यों जीवन बीमा अभिकर्ता मुकेश कुमार, शिक्षक मंटू कुमार, टीपू सुल्तान, अम्बर पटेल, विजय शंकर, डॉ. राजीव नयन सिंह, रवि रंजन, रितेश, ऋषि पटेल और गणतंत्र कुमार के नेतृत्व में युवाओं ने दीवाली के बचे पटाखे फोड़कर जीत का जश्न मनाया।
शनिवार को युवा क्रिकेट प्रेमी Soni-Live TV चैनल से चिपके रहे। जब भारत का स्कोर 252/8 हो गया था तो सभी निराश हो गए थे, लेकिन आर्यवीर सहवाग, लक्ष्य चंदानी और द्रविड़ की शानदार शुरुआत को मनाल और मोहित ने अंजाम तक पहुंचा कर भारत को 9वीं बार खिताब दिला दिया।
पैक्स अध्यक्ष मुन्ना कुमार, राहुल, बमशंकर, संतोष रंजन, बुजुर्ग सुनील कुमार, डॉ. मिथिलेश और पप्पू कुमार ने 357 रन बनाने वाले युवा सनसनी आर्यवीर सहवाग को प्लेयर ऑफ द सीरीज घोषित होने पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
*तोप क्रिकेट क्लब के राजकमल, दीपक, अरुण प्रसाद और दिलेन्द्र पटेल ने कहा कि इस जीत से छठ व्रत की खुशी दोगुनी हो गई है। इस अवसर पर उन्होंने लड्डू भी बांटे।*

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें