बी के संजय भाई का सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
बी के संजय भाई का सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर यूथ एजेंडा की रिपोर्ट खुसरूपुर। नगर पंचायत खुसरूपुर के प्रथम नगर प्रबंधक बी के संजय भाई अब हमारे बीच नहीं रहे। दिल्ली में हुई एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। इस हृदयविदारक खबर से पूरे खुसरूपुर और उनके करीबियों में शोक की लहर दौड़ गई है। एक कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी और बेहद मिलनसार व्यक्तित्व के धनी संजय भाई के इस तरह अचानक चले जाने से हर आंख नम है।मिली जानकारी के अनुसार, संजय भाई आध्यात्मिक यात्रा पर माउंट आबू जा रहे थे। इसी दौरान 23 सितंबर 2026 को दिल्ली में पीली कोठी के पास वह एक भीषण ऑटो दुर्घटना का शिकार हो गए। हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें तुरंत दिल्ली के प्रसिद्ध सीके बिरला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसी दिन (23 सितंबर) शाम को उनके ब्रेन की इमरजेंसी सर्जरी की। चिकित्सकों के तमाम प्रयासों और दुआओं के बाद भी उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका। स्थिति लगातार ...