संदेश

खुसरूपुर में एनकाउंटर, पुलिस की गोली से घायल हुआ 25000 का इनामी आरोपित*

चित्र
*खुसरूपुर में एनकाउंटर, पुलिस की गोली से घायल हुआ 25000 का इनामी आरोपित* क्राइम रिपोटर रंजन  यूथ एजेंडा खुसरूपुर। थाना क्षेत्र के पटना बख्तियारपुर फोरलेन सड़क से हरदासबीघा जाने वाली सड़क में शनिवार की देर शाम फरार चल रहे कुख्यात आरोपित को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर इनामी आरोपित ने पिस्टल से फायरिंग कर दी।इस दौरान पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की तो आरोपित के पैर में दो गोली लग गई। वहीं, जख्मी आरोपित के पास से पुलिस एक पिस्टल एवं कारतूस बरामद करने के साथ ही उसे इलाज के लिए पीएचसी में लेकर पहुंची।पीएससी में प्राथमिक उपचार के बाद आरोपित को पटना रेफर कर दिया।जानकारी के अनुसार, सालिमपुर थाना क्षेत्र के मंझौली गांव निवासी प्रभात सिंह उर्फ दिनेश सिंह के पुत्र मिथुन कुमार पर खुसरूपुर,सालिमपुर सहित झारखंड के विभिन्न थाना में संगेय अपराध के कई मामले दर्ज हैं और वह फरार चल रहा था।ऐसे में पटना पुलिस की तरफ से उसपर 25 हजार इनाम घोषित किया गया था। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि आरोपित  फोरलेन से उतरकर हरदासबीघा जाने वाली सड़क से किसी घटना को अंजाम देने के लिए जा रहा है।इस सूच...

महात्मा गांधी के सपनों का भारत - आत्मनिर्भर, न्यायपूर्ण और मानवता पर आधारित राष्ट्र : सीए संजय कुमार झा

चित्र
  महात्मा गांधी के सपनों का भारत - आत्मनिर्भर, न्यायपूर्ण और मानवता पर आधारित राष्ट्र : सीए संजय कुमार झा  यूथ एजेंडा की रिपोर्ट पटना। प्रेम यूथ फाउंडेशन द्वारा गांधी संग्रहालय, पटना के सभागार में “महात्मा गांधी के सपनों का भारत” विषय पर एक प्रेरक सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गांधीवादी चिंतक प्रेम जी ने की। कार्यक्रम में गांधी संग्रहालय, पटना के सचिव आसिफ वसी, एनजीओ हेल्पलाइन के निदेशक सीए संजय कुमार झा, तथा अनेक युवा प्रतिभागी सम्मिलित हुए। गांधी जी के दृष्टिकोण से , कैसा होगा सपनों का भारत? के संबंध में एनजीओ हेल्पलाइन के निदेशक सीए संजय कुमार झा ने कहा कि “गांधी जी का सपना एक ऐसे भारत का था जहाँ हर हाथ को काम मिले, बेरोजगारी न रहे , कुटीर, लघु और हस्तशिल्प उद्योग भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बनें , ग्राम-स्वराज और स्थानीय अर्थव्यवस्था को प्राथमिकता मिले , हर व्यक्ति को रोटी, कपड़ा और सम्मानजनक जीवन मिले। सत्य और अहिंसा शासन से लेकर समाज के हर स्तर तक अपनाए जाएँ , शिक्षा रोजगार नहीं, चरित्र और कौशल निर्माण का माध्यम बने , युवा नौकरी की प्रतीक्षा छोड़कर उद्...

वंदे मातरम् के 150 वर्ष : एस.यू. कॉलेज हिलसा में समापन समारोह धूमधाम से सम्पन्न*

चित्र
 *वंदे मातरम् के 150 वर्ष : एस.यू. कॉलेज हिलसा में समापन समारोह धूमधाम से सम्पन्न* --- *यूथ एजेंडा के लिए दनियावां(पटना) से डॉ राजीव नयन की रिपोर्ट* --- दनियावां(पटना)). एस.यू. कॉलेज, हिलसा में “वंदे मातरम्” के 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 7 से 14 नवंबर तक आयोजित वंदे मातरम् सप्ताह (फेज-1) का भव्य समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह शुक्रवार को गरिमापूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा विभिन्न विभागों के सहयोग से किया गया। समापन समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार सिंह ने की, जबकि मंच संचालन रसायन विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. संदीपा इंद्रा ने किया।प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि “वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की आत्मा है, जिसने देशभक्ति और त्याग की भावना को जागृत किया।” उन्होंने इसके रचयिता बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय को नमन करते हुए कहा कि उनकी यह अमर रचना उनकी कृति 'आनंदमठ' में संकलित है।यह  देश की सांस्कृतिक चेतना को एक सूत्र में पिरोती है। समापन समारोह के अवसर पर देश के प्रथ...

इंटर्न ने किया श्री कृष्ण विज्ञान केंद्र का भृमण

चित्र
 इंटर्न ने किया श्री कृष्ण विज्ञान केंद्र का भृमण  यूथ एजेंडा की रिपोर्ट पटना- श्री कृष्ण विज्ञान केंद्र पटना की ओर से वाल दिवस समारोह का आयोजन किया गया । समारोह को संबोधित करते हुये विज्ञान केंद्र के परियोजना निदेशक श्रीनू अप्पिकोंडा ने कहा कि विज्ञान को लोकप्रिय बनाने के लिए सर्व प्रथम वैज्ञानिक सोच पैदा करने की जरूरत है । उन्होंने विज्ञान को बरदान बताया साथ ही अपने लक्ष्य को निर्धारित कर उस पर ध्यान केंद्रित करें । वही मो आफताब आलम ने आलौकिक चमत्कारो की वैज्ञानिक व्याख्या किया  । पानी से अग्नि पैदा करना , स्वर्ग में पानी भेजना , कुमकुम का रंग बदलना,जैसे दर्जनों करतब दिखाया ।उन्होंने बताया कि इसमें कोई तंत्र मंत्र का प्रयोग नही हुआ है यह सब रासायनिक प्रतिक्रिया एवं हाथ की सफाई है । क्विज कॉन्टेस्ट के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया । वही प्रेम यूथ फाउंडेशन के संस्थापक गांधीवादी प्रेम जी ने कहा कि फाउंडेशन सुवे के सभी विद्यालय में विज्ञान क्लव खोला जायेगा और बच्चों के बीच डिजाइन फॉर चेंज कार्यक्रम चलाया जायेगा । समारोह में वीएन कॉलेज के इशिता आंदन , विवेक कुमार, गंगा देवी ...

डिजाइन फॉर चेंज को लेकर वेविनार

चित्र
 डिजाइन फॉर चेंज को लेकर वेविनार  यूथ एजेंडा की रिपोर्ट पटना- बजाज फाउंडेशन , विश्व युवक केंद दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में प्रेम यूथ फाउंडेशन के सहयोग से राष्ट्रीय वेविनार का आयोजन किया गया । वेविनार को संबोधित करते हुये बजाज फाउंडेशन के प्रवन्धक महेंद्र फाटे ने डिजाइन फॉर चेंज के विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला । उन्होंने बताया आज डिजाइन फॉर चेंज से जुडकर स्कूली बच्चे मिशाल कायम कर रहें है । वर्धा के एक विद्यालय में जहाँ जलस्रोत काफी नीचे चल गया था बच्चे बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे थे वहाँ डिजाइन फॉर चेंज कार्यक्रम से जुड़कर बच्चों ने चेक डैम बनाया और आज पानी के समस्याओं से निजात पाया इससे पेयजल की समस्याओं का समाधान तो हुआ ही साथ ही किसानों के लिए बरदान सावित हुआ और आज किसान प्रकृतिक कृषि कर रहे है वही सीकर के भुतहा कुआं जो सुसाईट प्वाइंट बन गया था डिजाइन फॉर चेंज कार्यक्रम से बच्चों ने मिलकर उसे एक सामुदायिक चबुतरा और पार्क का स्वरूप दिया है आज लोग वहां योगाभ्यास करते है । उन्होंने बताया कि डीएफसी स्थानीय समस्याओं का समाधान ढूढने का कारगर तरीका सावित हो रहा है । बजाज फाउ...

वंदे मातरम यह एकता का मंत्र है... नरेंद्र भाई वडगांवकर.*

चित्र
 प्रिय भारतवासियों आप देख रहे प्रेस युथ एजेंडा से दिल्ली राज्य ब्यूरो रघुवीर कश्यप की खबर  7 नवंबर 2025 *वंदे मातरम यह एकता का मंत्र है... नरेंद्र भाई वडगांवकर.* ===============     *वंदे मातरम गीत रचना के डेढ़ सौ साल पूरे हुए इस उपलक्ष में जलगांव (महाराष्ट्र ) के रोटरी क्लब ने एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया था.*     *इस कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि राष्ट्रीय युवा योजना के वरिष्ठ कार्यकर्ता नरेंद्र भाई वडगांवकर थे. "वंदे मातरम सार्ध शती एवं भारत जोड़ो"hai इस विषय पर नरेंद्र भाई जी ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि,  भारत की भाषा , प्रांत एवं धर्मो मे विविधता है , पर वंदे मातरम ऐसा मंत्र की  भारत की एकता,  अखंडता और संस्कृति को जोड़ के रखता हैं. नरेंद्र भाई जी ने कहा कि, मुझे डॉ एस एन सुब्बाराव (भाईजी ) जी के मार्गदर्शन में सामाजिक कार्य करने का मौका मिला. उनके ही कारण मेरे व्यक्तित्व को बढ़ावा मिला और सामाजिक कार्य की दिशा मिली . नरेंद्रभाईजी ने अपने अनुभव को बताते हुए सभी को प्रेरित किया.*     *कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम इस...

वंदे मातरम् राष्ट्रगीत के 150 वीं वर्षगांठ पर महाविद्यालय में राष्ट्र प्रेम से ओतप्रोत काव्यपाठ आयोजित🌺🌸🌸🪷

चित्र
 वंदे मातरम् राष्ट्रगीत के 150 वीं वर्षगांठ पर महाविद्यालय में राष्ट्र प्रेम से ओतप्रोत काव्यपाठ  आयोजित🌺🌸🌸🪷 --- यूथ एजेंडा के लिए दनियावां(पटना) से डॉ राजीव नयन की रिपोर्ट --- दनियावां(पटना).दनियावां-हिलसा मार्ग पर अवस्तिथ समीपवर्ती श्रीचंद उदासीन महाविद्यालय , हिलसा में  बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय की अमर रचना राष्ट्रगीत वन्देमातरम् के 150 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में चल रहे वंदे मातरम सप्ताह ( फेज-1 ) के छठे दिन हिंदी विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के सौजन्य से हिंदी काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिनमें राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत काव्य पाठ, देश-भक्ति गीत, राष्ट्रीय लोक नृत्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ ।इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्र के प्रति प्रेम के साथ साथ अपनी  मातृभाषा के प्रति एकता और राष्ट्रीय गौरव की भावना को सशक्त करना था। देश प्रेम से ओतप्रोत काव्य पाठ के माध्यम से "वंदे मातरम्" गीत को  स्वतंत्रता  संग्राम की प्रेरणा के रूप में याद किया गया। कॉलेज सभागार में हिंदी विभाग द्वारा आयोजित कार्यकम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रा...