संदेश

कौन हैं ओपी प्रभारी संतोष कुमार, जिनकी चर्चा छठ घाट की सफाई को लेकर हो रही है?

चित्र
 कौन हैं ओपी प्रभारी संतोष कुमार, जिनकी चर्चा छठ घाट की सफाई को लेकर हो रही है?  यूथ एजेंडा से अविनाश की रिपोर्ट खुशरूपुर (पटना)। पुलिस की वर्दी पहनकर कानून-व्यवस्था संभालना और जनता की सुरक्षा करना पुलिस पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है, लेकिन जब कोई पुलिस अधिकारी अपनी ड्यूटी के साथ सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के लिए भी आगे आता है तो उसकी चर्चा होना स्वाभाविक है। इन दिनों ऐसे ही एक पुलिस पदाधिकारी हैं बैकुंठनाथ धाम ओपी प्रभारी संतोष कुमार, जिनकी कार्यशैली और सेवा भावना की चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है। संतोष कुमार सब-इंस्पेक्टर सह बैकुंठनाथ धाम ओपी प्रभारी हैं। वे 2020 बैच के सब-इंस्पेक्टर बताए जाते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य पुलिस और पब्लिक के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना, आम लोगों के बीच पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाना तथा अपराध पर अंकुश लगाना है। छठ घाट की सफाई करते हुए आए चर्चा में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर जब पूरे बिहार में तैयारियां चल रही थीं, उसी दौरान संतोष कुमार बैकठपुर गंगा घाट पहुंचे। उन्होंने छठ घाट का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। लेकिन उन...

सरथुआ vके संजय गांधी मेमोरियल स्पोर्ट्स क्लब में गूंजा rajजश्न, U-19 की जीत पर फोड़े पटाखे* --

चित्र
 सरथुआ vके संजय गांधी मेमोरियल स्पोर्ट्स क्लब में गूंजा rajजश्न, U-19 की जीत पर फोड़े पटाखे* -- Dr.Rajiv Nayan for Youth Ajenda *दनियावां (पटना)।* भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम की एशिया कप फाइनल में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान पर एक विकेट से रोमांचक जीत पर संजय गांधी मेमोरियल स्पोर्ट्स क्लब सरथुआ में जश्न का माहौल रहा। क्लब के सदस्यों जीवन बीमा अभिकर्ता मुकेश कुमार, शिक्षक मंटू कुमार, टीपू सुल्तान, अम्बर पटेल, विजय शंकर, डॉ. राजीव नयन सिंह, रवि रंजन, रितेश, ऋषि पटेल और गणतंत्र कुमार के नेतृत्व में युवाओं ने दीवाली के बचे पटाखे फोड़कर जीत का जश्न मनाया। शनिवार को युवा क्रिकेट प्रेमी Soni-Live TV चैनल से चिपके रहे। जब भारत का स्कोर 252/8 हो गया था तो सभी निराश हो गए थे, लेकिन आर्यवीर सहवाग, लक्ष्य चंदानी और द्रविड़ की शानदार शुरुआत को मनाल और मोहित ने अंजाम तक पहुंचा कर भारत को 9वीं बार खिताब दिला दिया। पैक्स अध्यक्ष मुन्ना कुमार, राहुल, बमशंकर, संतोष रंजन, बुजुर्ग सुनील कुमार, डॉ. मिथिलेश और पप्पू कुमार ने 357 रन बनाने वाले युवा सनसनी आर्यवीर सहवाग को प्लेयर ऑफ द सीरीज घोषित होने पर हा...

नीतीश कुमार को ललन सिंह के साथ बंद कमरे में हुई बातचीत राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं के बाजार गर्म

चित्र
 नीतीश कुमार को ललन सिंह के साथ बंद कमरे में हुई बातचीत राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं के बाजार गर्म  यूथ एजेंडा की रिपोर्ट बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं जेडीयू के वरिष्ठ नेता नीतीश कुमार अचानक केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह से मिलने उनके पटना स्थित आवास पहुंच गए। दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में बातचीत हुई। इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। दरअसल, नीतीश कुमार और ललन सिंह की मुलाकात ऐसे समय में हुई है, जब बिहार की राजनीति में कई अहम घटनाक्रम सामने आ रहे हैं। जेडीयू के अंदरूनी समीकरणों और एनडीए की राजनीतिक रणनीति को लेकर भी चर्चाएं जारी हैं। क्या है मुलाकात के सियासी मायने? नीतीश कुमार और ललन सिंह को जेडीयू के प्रमुख रणनीतिक चेहरों में गिना जाता है। दोनों नेताओं के बीच हुई इस अचानक मुलाकात को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, बंद कमरे में किन मुद्दों पर बातचीत हुई और मुलाकात का असली एजेंडा क्या था, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में इस मुलाकात के बाद बिहा...

दीदी जी फाउंडेशन द्वारा भव्य समारोह आयोजित कर किया गया छठ पूजन सामग्री का वितरण।

चित्र
 दीदी जी फाउंडेशन द्वारा भव्य समारोह आयोजित कर किया गया छठ पूजन सामग्री का वितरण।        यूथ एजेंडा की रिपोर्ट   छठ पूजा सभी धर्मों के लोगों की पसंदऔर विश्व कीधरोहर : अधिवक्ता संजय बबलू                  अपने लिए तो सभी जीते है दूसरों के लिए जीना ही महानता: सुमन दीदी।                                   प्रत्येक वर्षकीभांति इस वर्ष भी छठपूजा के अवसर पर दीदीजी फाउंडेशन विभूतिपुर समस्तीपुर, के तरफ से छठ व्रतियों के बीच छठ पूजा सामग्री का निःशुल्क वितरण समारोह आयोजित कर किया किया गया ।पूजन सामग्री वितरण समारोह में बिहारएनजीओ संघ के सचिव सह अधिवक्ता डॉ संजय कुमार बबलू जिलापरिषदसदस्य रीना राय पूर्व मुखिया मनीषा देवी समाज सेवी एवं पूर्व विधान सभा प्रत्याशी कंचन भारती, युवाशाला के अध्यक्ष विकास कुमार परिवर्तन के समाज सेवी विवेक कुमार, दीदी जी फाउंडेशन के उपाध्यक्ष मोहम्मद एहसान अहमद, सचिव गुंजन किन्नर डॉ बबलू दास युवा पत्रकार केश...

नाटक कला परिषद छितरबीघा के द्वारा ऐतिहासिक और पौराणिक नाटकों का मंचन ---

चित्र
 नाटक कला परिषद छितरबीघा के द्वारा ऐतिहासिक और पौराणिक नाटकों का मंचन --- डॉ0 राजीव नयन सिंह की Youth Ajenda के लिए लिखी गयी रिपोर्ट!🌷🌷🌷🌷🌺🌈🌹🪴🏅 *दनियावां/हिलसा* । खरभैया पंचायत के समीपवर्ती छितरबिगहा गांव में लक्ष्मी पूजा के अवसर पर आजाद हिंद नाटक कला परिषद की ओर से दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंगलवार एवं बुधवार की पूरी रात चले इस कार्यक्रम में अमर सिंह राठौड़ और देवासुर संग्राम नाटक का भव्य मंचन किया गया।ग्रामीण  कलाकारों की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों को पूरी रात बांधे रखा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं आसपास के गांवों से पहुंचे दर्शकों ने नाटक का आनंद लिया। नाटक में पूरी तरह ग्रामीण क्लाकारों ने अपने अभिनय, संवाद और आकर्षक प्रस्तुति के माध्यम से वीरता, साहस तथा धर्म-अधर्म के संघर्ष को जीवंत कर दिया। मंच पर कलाकारों की प्रस्तुति देखकर दर्शक झूम उठे और तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया। पूरे आयोजन के दौरान गांव में उत्सवी माहौल बना रहा। बताया जाता है कि आजाद हिंद नाटक कला परिषद की स्थापना वर्ष 1954 में स्वर्गीय किशुन सिंह ने की थी। परिषद ...

छठ घाटों पर तैनात रहेंगे प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवक

चित्र
 छठ घाटों पर  तैनात रहेंगे प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवक  यूथ एजेंडा की रिपोर्ट पटना- छठ घाटों पर तैनात रहेंगे  प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवक एवं आपदा मित्र  भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा और बचाव कार्य संभालेंगे। फाउंडेशन के मुख्य स्वयसेवक दिलीप कुमार ने बताया कि हमारे स्वयंसेवक एवं युवा आपदा मित्र समाज के लिए हमेशा पुलिस प्रसाशन के साथ मिलकर सहयोग करते है । बाढ़ राहत में स्वयसेवको ने भोजन पैकेट वितरण , बचाव कार्य, राहत सामग्री वितरण में सराहनीय भूमिका निभा रहे है । उन्होंने बताया कि भीड़ भाड़ या मेला में छोटे बच्चों को लेकर जाते है तब उनके जेब मे नाम पता एवं मोबाइल नम्बर लिखकर जरूर रखें । प्रशासन के साथ मिलकर फाउंडेशन की टीम छठ घाटों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।भीड़ प्रबंधन और लाइन व्यवस्था आपातकालीन बचाव कार्य खोए हुए बच्चों और बुजुर्गों की मदद प्राथमिक उपचार सहायता करेगे ।दिलीप ने लोगो से अपील किया है कि किसी भी हालत में अधिक पानी मे प्रवेश न करे न ही घाटों पर पटाखा जलाये । मौके पर मन्नी कुमार, रंजन कुमार, नितिन कुमार, राजू कुमार, स्नेहा कुमारी , काजल...

भैया दूज पर सजे थाल, बजरी और गुलमखमल के फूलों से बहनों ने की भाइयों की लंबी उम्र की कामना। /

चित्र
 डॉ0 राजीव नयन की youth Ajenda के लिए रिपोर्ट। *भैया दूज पर सजे थाल, बजरी और गुलमखमल के फूलों से बहनों ने की भाइयों की लंबी उम्र की कामना।                  दनियावां/ हिलसा* दीपावली के बाद भैया दूज पर्व को लेकर दनियावां प्रखंड के 6 पंचायतों के 33 राजस्व गांवों में उत्साह देखा गया। सुबह से ही बहनें सूर्य मंदिर तालाब और लोकाईन नदी किनारे स्नान कर पूजन की तैयारी में जुट गईं। प्रखंड के खरभैया, तोप, बांकीपुर-मछरियावां, शाहजहांपुर, कुंडली, नियामतपुर, परसन्नबीघा, जीवनचक, पीर-बढ़ौना, सिंगरियावां, सरथुआ सहित गांवों में परंपरागत तरीके से भैया दूज मनाया गया। इस बार पूजन में *बजरी और गुलमखमल के फूलों* का विशेष उपयोग देखा गया। स्थानीय बुजुर्ग महिला बंगालिन देवी ने बताया कि बजरी समृद्धि और अन्न की कभी कमी न होने का प्रतीक है, जबकि गुलमखमल का फूल कभी नहीं मुरझाता, जैसे भाई-बहन का प्रेम कभी कम न हो। सूर्य मंदिर परिसर हिलसा और दनियावां में भी कई बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर दही-अक्षत का टीका लगाकर आरती उतारी और गुलमखमल की माला पहनाई। बजरी से वार कर यम ...

दनियावां में छठ को लेकर प्रशासन अलर्ट, सूर्य मंदिर सरोवर और लोकाईन नदी किनारे बने घाट* ---

चित्र
 *दनियावां में छठ को लेकर प्रशासन अलर्ट, सूर्य मंदिर सरोवर और लोकाईन नदी किनारे बने  घाट* --- डॉ0 राजीव नयन सिंह की Youth Ajenda के लिए लिखी रिपोर्ट!🪴🌷🌷🪸🌧️🌧️🪴🚩🚩🚩 *दनियावां (पटना)।* लोक आस्था के महापर्व छठ को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर दनियावां में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। दनियावां प्रखंड में भी घाटों का निरीक्षण और वैकल्पिक व्यवस्था प्रखंड प्रशासन द्वारा की गई है। प्रखंड के 6 पंचायतों के 33 राजस्व गांवों समेत अन्य जगह भी इस बार छठ व्रत मनाया जाएगा। प्रशासन ने लोकाईन नदी किनारे और गांव में वैकल्पिक घाटों का निर्माण कराया है, ताकि श्रद्धालुओं को अर्घ्य देने में परेशानी न हो। दनियावां में छठ का मुख्य अर्घ्य सूर्य मंदिर तालाब सरोवर पर दिया जाता है। यहां हर साल 2000 से ज्यादा श्रद्धालु जुटते हैं। मंदिर समिति और दनियावां पंचायत के मुखिया नवनीत कुमार द्वारा तालाब की सफाई, लाइटिंग, बैरिकेडिंग की व्यबस्था कराई गई है। वहीं तोप गांव के पास नवनिर्मित सौन्दर्यीकृत तालाब को भी छठ के लिए तैयार किया गया है। यहां भी सूर्य पूजा के लिए विशेष व्यवस्था की गई...

खुसरूपुर में नदी और गंगा घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा

चित्र
 खुसरूपुर में नदी और गंगा घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा यूथ एजेंडा  रंजन कुमार, क्राइम रिपोर्टर खुसरूपुर (पटना)। खुसरूपुर थाना क्षेत्र में नदी और गंगा घाटों का अधिकारियों की टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान पटना सिटी की अनुमंडल पदाधिकारी कशिश बक्शी, बैकुंठनाथ धाम ओपी प्रभारी संतोष कुमार, अंचलाधिकारी रविंद्र कुमार चौपाल तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी पूजा कुमारी मौजूद रहीं। घाटों की व्यवस्था का लिया जायजा अधिकारियों ने नदी एवं गंगा घाटों का निरीक्षण कर वहां की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों ने आवश्यक व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया। अधिकारियों की टीम ने पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निरीक्षण किया। प्रशासन अलर्ट निरीक्षण के माध्यम से घाटों पर आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। प्रशासनिक अधिकारियों की इस पहल से घाटों पर बेहतर व्यवस्था बनाए रखने की...

*जमीनी विवाद में मारपीट और गोलीबारी, गोली लगने से एक घायल,पुलिस ने 8 आरोपियों को दबोचा*

चित्र
 *जमीनी विवाद में मारपीट और गोलीबारी, गोली लगने से एक घायल,पुलिस ने 8 आरोपियों को दबोचा* रंजन कुमार , क्राइम रिपोर्टर यूथ एजेंडा  खुसरूपुर। थाना क्षेत्र के मीरनगर में पुराने जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और गोलीबारी हुई। इस हिंसक झड़प में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है,जिसकी इलाज पटना में हो रही है।घटना की सूचना मिलते ही खुसरूपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के कुल 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। एसडीपीओ फतुहा 2 संजीव कुमार ने बताया कि मीरनगर गांव में दो पक्षों के बीच पूर्व से चले आ रहे जमीनी विवाद को लेकर मारपीट और फायरिंग की सूचना मिली थी। थानाप्रभारी रौशन कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और घायल शिशुपाल कुमार को अस्पताल पहुंचाया। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से जुड़े कुल 8 लोगों को हिरासत में लिया और दर्ज प्राथमिकी के आधार पर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।  पुलिस ने इस घटना के संबंध में थाना कांड संख्या- 673/26 और 674/26 द...

*छोटी दीपावली पर दनियावां में सजी रोशनी की नगरी, ग्रामीण आस्था का दिखा संगम*

चित्र
 *छोटी दीपावली पर दनियावां में सजी रोशनी की नगरी, ग्रामीण आस्था का दिखा संगम*  डॉ0 राजीव नयन की यूथ एजेंडा के लिए लिखी रिपोर्ट।🌺🌺🌷🪴🪴🪴🪔🪔🪔💡💡💎 *दनियावां (पटना)।* छोटी दीपावली यानी नरक चतुर्दशी के अवसर पर दनियावां प्रखंड का ग्रामीण इलाका रोशनी से जगमगा उठा है। 6 पंचायतों और 33 राजस्व ग्रामों वाले इस क्षेत्र में दीपोत्सव की धूम है। प्रखंड के सिंगरियावां, जीवनचक्र, एरई, शाहजहांपुर, दनियावां बाजार, फरीदपुर बाजार, बांकीपुर, सरथुआ और छितरबीघा,कुंडली,मसाढ़ी सहित कई गांवों में भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की आकर्षक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। पंडालों में प्रकाश और ध्वनि की सुंदर व्यवस्था की गई है, जिससे देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि नरक चतुर्दशी भगवान कृष्ण द्वारा नरकासुर वध की प्रतीक है। मान्यता है कि इस दिन अभ्यंग स्नान और दीपदान से नरक की यातना से मुक्ति मिलती है और घर में सुख-समृद्धि आती है। यही कारण है कि दीपावली से एक दिन पहले ही घर-आंगन की सफाई और दीप सज्जा पूरी कर ली जाती है। छोटी दीपावली का संदेश है कि बुराई चाहे कितनी भी शक्तिशाली ह...

धनतेरस पर बाजार में आई रौनक, जमकर हुई खरीदारी

चित्र
 धनतेरस पर बाजार में आई रौनक, जमकर हुई खरीदारी यूथ एजेंडा की रिपोर्ट दनियावां/हिलसा! दनियावां और हिलसा बाजार में धनतेरस के मौके पर सोना चांदी के सिक्के,आभूषण,पीतल,कांसे और स्टील के बर्तनों की शुक्रवार शाम तक अच्छी बिक्री हुई।फर्नीचर, मोटरसाइकिल दुकानों में भी नए वाहन और फर्नीचर के खरीदारों की लाइन लगी थी। बाजार में लगभग सभी के हाथों में फूल झाड़ू, नारियल झाड़ू दिखे, जो आज के दिन खरीदने की परंपरा है।ऐसी मान्यता है कि भगवान धन्वंतरि जी आरोग्य और सौभाग्य के देवता हैं अपने हाथ में अमृत कलश लेकर अवतरित हुए थे। दनियावां और हिलसा बाजार में कारोबारियों ने इस मौके पर अच्छा व्यवसाय किया। आज के दिन नमक, धनिया,सोने चांदी के सिक्के,चांदी की मछली लेने का प्रचलन है। बाजार में पटाखे और आतिशबाजी की दुकान भी सज गई है।बिजली की एलईडी लड़ियों के साथ मिट्टी के दीये भी खूब बिके।इस बार 80 से 100 रुपये में 100 दीये की बिक्री हुई। शनिवार को छोटी दीपावली और रविवार को बड़ी दीपावली का पर्व मनाया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगह सिंगारियावां, शाहजहांपुर,छितरबीघा,एरई, दनियावां बाजार,फरीदपुर बाजार,पीरबढौना,कुंड...

संस्कार बॉडिंग गुरुकुलम में दीपोत्सव की धूम, बच्चों ने बनाई आकर्षक रंगोली*

चित्र
 *संस्कार बॉडिंग गुरुकुलम में दीपोत्सव की धूम, बच्चों ने बनाई आकर्षक रंगोली* यूथ एजेंडा की रिपोर्ट फतुहा- प्रखंड के रायपुरा  स्थित संस्कार वॉडिंग गुरुकुलम के प्रांगण में शुक्रवार को प्रकाशोत्सव पर्व दीपावली को लेकर एक भव्य और हर्षोल्लासपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के भीतर छिपी बहुमुखी प्रतिभा को निखारना और उन्हें सर्वांगीण विकास के बेहतर अवसर प्रदान करना था। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रेम यूथ फाउंडेशन के संस्थावपक गांधीवादी प्रेम जी  और विद्यालय के प्राचार्य राजेश गिरी  द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक आकर्षक रंगोली बनाई, जिसने परिसर की सुंदरता में चार चांद लगा दिए। उत्सव के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कक्षा 1 और 2 के नन्हें बच्चों ने दीपावली गीत की धुन पर बेहतरीन नृत्य का प्रदर्शन कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं, नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के छोटे-छोटे बच्चों ने 'ये जो केसरी ...

शिवम इंटरनेशनल स्कूल में दीपोत्सव और छठ की धूम, बच्चों ने बनाई आकर्षक रंगोली*

चित्र
 *शिवम इंटरनेशनल स्कूल में दीपोत्सव और छठ की धूम, बच्चों ने बनाई आकर्षक रंगोली* यूय एजेंडा की रिपोर्ट खुसरूपुर।प्रखंड के फूलवरिया स्थित शिवम इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में शुक्रवार को प्रकाशोत्सव पर्व दीपावली और लोक आस्था के महापर्व छठ के आगमन को लेकर एक भव्य और हर्षोल्लासपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के भीतर छिपी बहुमुखी प्रतिभा को निखारना और उन्हें सर्वांगीण विकास के बेहतर अवसर प्रदान करना था। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि नीतू सिंह और विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक आकर्षक रंगोली बनाई, जिसने परिसर की सुंदरता में चार चांद लगा दिए। उत्सव के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कक्षा 1 और 2 के नन्हें बच्चों ने दीपावली गीत की धुन पर बेहतरीन नृत्य का प्रदर्शन कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं, नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के छोटे-छोटे बच्चों ने 'ये जो केसरी के लाल' लोकगीत प...

*ई-वेस्ट के प्रति जागरूकता के लिए शिवम इंटरनेशनल स्कूल ने निकाली प्रभात फेरी*

चित्र
 *ई-वेस्ट के प्रति जागरूकता के लिए शिवम इंटरनेशनल स्कूल ने निकाली प्रभात फेरी* यूथ एजेंडा की रिपोर्ट खुसरूपुर।प्रखंड के फुलवरिया स्थित शिवम इंटरनेशनल स्कूल में गुरुवार को ई-वेस्ट प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने हाथों में तख्तियां व बैनर लेकर "ई-वेस्ट को सही जगह पहुंचाएं, पर्यावरण को बचाएं", "पुराने मोबाइल-लैपटॉप को कूड़े में न फेंकें" जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को बताया कि खराब मोबाइल, चार्जर, बैटरी, टीवी, कंप्यूटर आदि ई-वेस्ट में आते हैं, जिन्हें इधर-उधर फेंकने से मिट्टी व पानी दूषित होता है और स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। प्रभात फेरी का नेतृत्व शिक्षक पंकज कुमार एवं शिक्षिका स्वप्ना कुमारी ने किया।कार्यक्रम में विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

डिग्री कॉलेज, परवलपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, छात्र-छात्राओं ने दी सुंदर प्रस्तुति

चित्र
 डिग्री कॉलेज, परवलपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, छात्र-छात्राओं ने दी सुंदर प्रस्तुति डॉ0 राजीव नयन,Youth Agenda रिपोर्टर।           –--------------------------- 🌺🌺🌷🌾🪴🪴🐬🐬🌹🌹🏅दनियावां/हिलसा/परवलपुर । समीपवर्ती राजकीय डिग्री कॉलेज, परवलपुर (नालंदा) में दीपावली पूर्व सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजीव रंजन ने किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता एवं आत्मविश्वास को निखारने का बेहतर माध्यम हैं। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को अपनी कला एवं अभिव्यक्ति की क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक विषयों पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कुछ छात्र-छात्राओं ने छठ महापर्व की महत्ता एवं लोक संस्कृति को दर्शाते हुए आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं अन्य विद्यार्थियों ने शराबबंदी के महत्व तथा समाज में बढ़ते अपराध जैसी गंभीर ...

जीडीएम कॉलेज के प्राचार्य का भारतीय वनस्पति संस्था की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में चयन*

चित्र
 *जीडीएम कॉलेज के प्राचार्य का भारतीय वनस्पति संस्था की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में चयन* डॉ0 राजीव नयन,youth एजेंडा रिपोर्टर, दनियावां💐💐💐🙏🏼⛈️🌷🌾 *दनियावां/हिलसा।* जीडीएम कॉलेज, हरनौत (नालंदा) केI प्रधानाचार्य प्रो० डॉ० शंभुनाथ प्रसाद सिन्हा को भारतीय वनस्पति संस्था (आईबीएस) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति का सदस्य चयनित किया गया है। उन्होंने संगोष्ठी में बिहार के *दनियावां प्रखंड के शाहजहांपुर-सिंगरियावां स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री से उत्सर्जित धूलकणों का मसूर के पौधों पर पड़ने वाले प्रभाव* से संबंधित शोध पत्र प्रस्तुत किया था। संस्था के 49वें अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में उनके उत्कृष्ट शोध कार्य और प्रभावशाली प्रस्तुति के आधार पर यह महत्वपूर्ण उपलब्धि मिली है। डॉ. सिन्हा संस्था के फेलो ऑफ बॉटैनिकल सोसाइटी (एफबीएस) भी हैं। उनके शोध में धूलकणों के कारण मसूर के पौधों के अंकुरण, वृद्धि, उत्पादन, जैवभार तथा जड़ों में नाइट्रोजन स्थिरीकरण के लिए गांठों (नोड्यूल) के निर्माण पर पड़ने वाले प्रभाव का वैज्ञानिक अध्ययन शामिल था।इस उपलब्धि के लिए उन्हें के एस टी कॉलेज,सोहसराय के प्राचार्य...

गंगा देवी महिला महाविद्यालय में पद्म भूषण एवं ग्रैमी पुरस्कार से सम्मानित पं. विश्व मोहन भट्ट की मोहन वीणा वादन प्रस्तुति

चित्र
 गंगा देवी महिला महाविद्यालय में पद्म भूषण एवं ग्रैमी पुरस्कार से सम्मानित पं. विश्व मोहन भट्ट की मोहन वीणा वादन प्रस्तुति पटना, 3 नवंबर 2026। गंगा देवी महिला महाविद्यालय, पटना में आज SPIC MACAY (Society for the Promotion of Indian Classical Music and Culture Amongst Youth) के तत्वावधान में प्रख्यात शास्त्रीय संगीतज्ञ, पद्म भूषण एवं ग्रैमी पुरस्कार से सम्मानित पंडित विश्व मोहन भट्ट का भव्य मोहन वीणा वादन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार तथा SRF Foundation के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. श्यामा राय एवं अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर प्राचार्या ने अपने संक्षिप्त संबोधन में भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तथा युवा पीढ़ी को भारतीय कला एवं संगीत से जोड़ने के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन प्राणी विज्ञान विभाग की डॉ. भव्या ने किया। आयोजन को सफल बनाने में डॉ. बिधुबाला, डॉ. शशि अग्रवाल, डॉ. रेणु, डॉ. श्वेता गुप्ता एवं डॉ. अनीता श्रीव...

टी.पी.एस. कॉलेज के प्रधान सहायक की सेवानिवृत्ति पर विदाई-सह-सम्मान समारोह आयोजित

चित्र
 टी.पी.एस. कॉलेज के प्रधान सहायक की सेवानिवृत्ति पर विदाई-सह-सम्मान समारोह आयोजित यूथ एजेंडा की रिपोर्ट प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) तपन कुमार शांडिल्य ने कहा—कर्मचारियों की निष्ठा और समर्पण संस्थान की सबसे बड़ी पूंजी पटना, 2 नवंबर 2026। टी.पी.एस. कॉलेज के प्रधान सहायक श्री मनोज कुमार सिंह के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर टी.पी.एस. कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन की ओर से विदाई-सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में महाविद्यालय के शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने उनके दीर्घकालीन सेवाकाल, कार्यनिष्ठा और महाविद्यालय के प्रति योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) तपन कुमार शांडिल्य ने कहा कि किसी भी शैक्षणिक संस्थान की प्रगति में शिक्षकों के साथ-साथ शिक्षकेतर कर्मचारियों की भूमिका भी अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। महाविद्यालय के प्रशासनिक कार्यों के सुचारु संचालन में प्रधान सहायक का दायित्व विशेष महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि श्री मनोज कुमार सिंह ने अपने सेवाकाल में जिस निष्ठा, जिम्मेदार...

गौरी शंकर बैकुंठ नाथ धाम मंदिर बैकठपुर का अंकेक्षण जांच शुरू।

चित्र
 *गौरी शंकर बैकुंठ नाथ धाम मंदिर बैकठपुर का   अंकेक्षण जांच  शुरू।  यूथ एजेंडा की रिपोर्ट पूर्व कोषाध्यक्ष ने टीम के सामने नहीं पेश कर सके कागजात। वर्तमान कोषाध्यक्ष बोले- 6 माह बाद भी नहीं मिला है प्रभार। पटना के जिलाधिकारी के निर्देश पर पटना के उप विकास आयुक्त ने जिला पंचायत राज शाखा के माध्यम से श्रीगौरीशंकर बैकुंठधाम मंदिर,बैकठपुर  का अंकेक्षण शुरु  कराया है । शनिवार को जिला ऑडिट टीम की ऑडिटर अस्मिता सोनिका के नेतृत्व में मंदिर पहुंचा तो  जिला स्तरीय विशेष जांच टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा।  हालांकि, जांच टीम के सामने मंदिर न्यास समिति कोई भी वित्तीय दस्तावेज या रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं कर सकी। दस्तावेज न मिलने पर जब टीम ने पूछताछ की, तो वर्तमान कोषाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह द्वारा कोई भी कागजात नहीं दिखाया गया। इसके बाद समिति के पदाधिकारियों ने आवश्यक कागजात जुटाने और प्रभार की प्रक्रिया पूरी करने के लिए जांच दल से और समय की मांग की है। गौरतलब है कि जिला पदाधिकारी-सह-द्वितीय अपीलीय प्राधिकारी, पटना द्वारा 30 मार्च 2026 को पारित अंतरिम आदेश ...