संदेश

फ़रवरी, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

राज्य स्तरीय राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2026 के प्रतियोगिता में शिवम इंटरनेशल स्कूल के आस्था ने मारी बाजी

चित्र
राज्य स्तरीय राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2026 के प्रतियोगिता में शिवम इंटरनेशल स्कूल के आस्था ने मारी  बाजी  यूथ एजेंडा की रिपोर्ट श्रीकृष्ण विज्ञान केन्द्र, पटना एवं राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद्, बिहार के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 28 फरवरी 2026 (शनिवार) को राज्य स्तरीय राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया। इसी दिन वर्ष 1928 में महान भौतिक वैज्ञानिक सी. वी. रमन ने स्पेक्ट्रोस्कोपी के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण खोज की, जिसे बाद में “रमन प्रभाव” कहा गया। इस खोज के लिए उन्हें वर्ष 1930 में भौतिकी का प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। वे यह सम्मान प्राप्त करने वाले प्रथम एशियाई थे। इस अवसर पर केन्द्र द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बिहार के विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताओं का संक्षिप्त विवरण निम्नलिखित है 1. कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन केन्द्र के सभागार में माननीय सम्राट चैधरी, उप मुख्यमंत्री, बिहार सरकार द्वारा दीप प्रज्ज्वलि...

करिए नित सत्संग को बाद्या सकल मिटाए विकार” — स्वामी जितवानंद

चित्र
 “करिए नित सत्संग को बाद्या सकल मिटाए विकार” — स्वामी जितवानंद यूथ एजेंडा की रिपोर्ट मीठापुर कबीरपंथी आश्रम में स्वामी जितवानंद साहेब का भव्य स्वागत, भक्ति रस में डूबा सत्संग समारोह पटना। मीठापुर स्थित कबीरपंथी आश्रम सह कबीर साईं मंदिर में कबीर मिशन ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित सतगुरु कबीर सत्संग समारोह भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत रहा। समारोह का सचालन महंत ब्रजेश मुनि महाराज ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पधारे स्वामी जितवानंद  साहेब एवम सवामी प्रकाशनंद जी साहेब का श्रद्धालुओं द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए स्वामी जितवानंद साहेब ने कहा कि मनुष्य जीवन अत्यंत दुर्लभ है। इसे सेवा, सत्संग और भक्ति के मार्ग पर चलकर सार्थक बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यही मार्ग मनुष्य को समस्त बाधाओं से मुक्त कर परमात्मा के समीप ले जाता है और मानव को महामानव बनने की दिशा में अग्रसर करता है। इस अवसर पर सवामी प्रकाशनंद जी साहेब ने कहा कि सदगुरु कबीर ने ढोंग और आडंबर के विरुद्ध आवाज बुलंद की थी। उन्होंने सच्ची भक्ति को ही जीवन-मोक्ष का लक्ष्य बताया। आ...

होली के पूर्व आगमन पर शिवम स्कूल में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

चित्र
 होली के पूर्व आगमन पर शिवम स्कूल में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन  यूथ एजेंडा की रिपोर्ट            आज दिनांक 28- 02- 2026 (शनिवार )को होली के पावन पर्व के पूर्व आगमन पर शिवम इंटरनेशनल स्कूल, फुलवरिया ,(पटना )के प्रांगण में एक भव्य एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।            कार्यक्रम का आगाज वर्ग- 4 के बच्चियों ने "होली आई- होली आई "गीत का मनमोहक प्रस्तुति दी ।आज" ब्रज में होली से रसिया "गीत का तबला वादन पर सुर मिलाकर उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया। तदुपरांत छोटे नन्हे मुन्ने नर्सरी के बच्चों द्वारा "बलम पिचकारी "गीत पर मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी गई वहीं "जा रे हट नटखट "गीत पर वर्ग -१ के बच्चों द्वारा तालमय थिरकन के साथ खूबसूरत नृत्य का प्रदर्शन किया जो सभी लोग ने तालिया से सराहा ।            विद्यालय के निदेशक अशोक कुमार ने होली के महत्व को दर्शाते हुए विद्यार्थियों में आपसी प्रेम भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया । विद्यालय के निर्देशिका नीतू सिन्हा ने ह...

पटना में भूकंप,मचा हड़कंप

चित्र
 पटना में भूकंप,मचा हड़कंप  मॉक ड्रिल में सुरक्षा कर्मियों ने दिखाए जलवे  यूथ एजेंडा की रिपोर्ट पटना। प्राकृतिक आपदा के समय भूकंप के प्रभाव से जन मानस के बचाव हेतु राजधानी पटना में आज भूकंप से बचाव का "मॉक ड्रिल" किया गया। मॉक ड्रिल में राजधानी पटना के कुल 7 स्थान पर राहत एवं बचाव कार्य किए गए।          मॉक ड्रिल में फायर ब्रिगेड, एन डी आर एफ , एस डी आर एफ ,बिहार पुलिस, सिविल डिफेंस ,इंडियन आर्मी, एनसीसी और वायु सेना के जवानों ने भूकंप से प्रभावित इलाकों में खोज एवं बचाव के माध्यम से भूकंप में प्रभावित जनों को आवश्यक सहायता, सहयोग और सुरक्षा मुहैया कराया।     इसका आयोजन बिहार सरकार के बिहार आपदा प्रबंधन  विभागों द्वारा किया गया था।      मॉक ड्रिल पटना के कुल सात स्थानों पर आयोजित हुआ। इसका मुख्य केंद्र पटना का गांधी मैदान रहा। गांधी मैदान के कंट्रोल रूम में भूकंप की सूचना प्राप्त होते ही फायर ब्रिगेड ,बिहार पुलिस, सिविल डिफेंस ,एनसीसी , एनडीआरफ की विभिन्न टुकड़ियों को भूकंप प्रभावित इलाकों में भेजा गया। राजधानी प...

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना पर कार्यशाला का आयोजन*

चित्र
 *प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना पर कार्यशाला का आयोजन*         यूथ एजेंडा रिपोर्ट अनमोल कुमार    नालन्दा।        विकास आयुक्त का कार्यालय, एमएसएमई मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा - निर्देश एवं मार्गदर्शन में एमएसएमई, विकास कार्यालय, पटना, द्वारा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन  जिला उद्योग केंद्र, नालंदा, बिहार शरीफ के परिसर में आयोजित किया गया | कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित श्री सचिन कुमार, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, नालंदा एवं श्रीकांत सिंह, अग्रणी जिला प्रबंधक, नालंदा द्वारा किया गया एवं इसकी अध्यक्षता डॉ. रोचक राठौर, सहायक निदेशक ग्रेट 1 ने किया | उक्त मौके पर अतिथियों के रूप में एमएसएमई विकास कार्यालय पटना के निर्देशक, श्री आर के चौधरी, श्री अजय कुमार, परियोजना प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, नालंदा, डॉक्टर ए.के. वर्मा, विजिटिंग प्रोफेसर एवं विपणन सलाहकार एवं श्री अंकेश कुमार उपस्थित रहे । मुख्य अतिथि श्रीकांत सिंह ने पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के लिए विपणन एवं उद्यम...

स्वर्गीय बिमल महतो जी की आठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा* यूथ एजेंडा

चित्र
 *स्वर्गीय बिमल महतो जी की आठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा* यूथ एजेंडा  रिपोर्ट अनमोल कुमार  सुपौल। सिमराही नगर पंचायत के वरिष्ठ पत्रकार एवं व्यवसायीक स्वर्गीय बिमल महतो जी की आठवीं पुण्य स्मृति दिवस के अवसर पर एक भावभीनी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में निर्मली विधानसभा क्षेत्र के सांसद श्री दिलेश्वर कामत, समाज के विशिष्ट गणमान्य व्यक्ति, वरिष्ठ पत्रकारगण तथा ब्रह्माकुमारी संस्थान के स्थानीय सेवा केंद्र की प्रभारी राजयोगिनी बविता दीदी जी, सुमन बहन, सुहानी बहन, मंजू देबी, ब्रह्माकुमार किशोर भाईजी सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने स्वर्गीय बिमल महतो जी के चित्र पर संयुक्त रूप से माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने अपने संबोधन में उनके सामाजिक, पत्रकारिता एवं व्यवसायिक योगदान को याद करते हुए कहा कि वे सत्यनिष्ठा, सरलता और समाज सेवा के प्रतीक थे। उन्होंने सिमरही नगर के विकास एवं सामाजिक जागरूकता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। सांसद श्री दिलेश्वर कामत ने कहा कि स्वर्गीय महतो जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्हो...

खूब जमेगी रंग जब होली मिलन पर सहपाठियों का होगा संग

चित्र
 *खूब जमेगी रंग जब होली मिलन पर सहपाठियों का होगा संग * यूथ एजेंडा की रिपोर्ट पटना। वाणिज्य महाविद्यालय ( बर्ष - 80-84 ) पटना विश्वविद्यालय के पूर्ववर्ती सहपाठियों का रंगारंग होली मिलन समारोह राजधानी के बन्दर बगीचा स्थित होटल रीजेन्टा इन ( कपिल इलेवन) में वाणिज्य महाविद्यालय संगठन समिति द्वारा 27 मार्च के संध्या में आयोजित किया गया है ।  इस समारोह में होली गीत - संगीत और हुड़दंग का भी आयोजन किया गया है। रंग बरसे भींगे चुनरवाली रंग बरसे,,,,। होली खेले रघुबीरा अवध में,,,,,। किनका के हाथ कनक पिचकारी, किनका के हाथ अबीर झोली ,,,,।  राम के हाथ कनक पिचकारी, सीता के हाथ कबीर झोली,,, । रंग डालो श्याम खेले होली,,,,। गोविन्दा आला रे आला,,,। आदि के साथ झूम उठेंगे महौल।  इसके साथ सुरुचिपूर्ण, स्वादिष्ट व्यंजन और प्रीति भोज का शानदार आयोजन किया गया।  साथ ही भांग का शर्बत पीकर झुम उठेंगे सहपाठी गण। इस आशय की जानकारी अनमोल कुमार ने दी।

IPR जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन*

चित्र
 *IPR जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन* यूथ एजेंडा  रिपोर्ट अनमोल कुमार सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत MSME Development & Facilitation Office (MSME-DFO), पटना द्वारा बिहिया प्रखंड, भोजपुर में बौद्धिक संपदा अधिकार (IPR) जागरूकता कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती मोनालिसा प्रियदर्शिनी, प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO), बिहिया उपस्थित रहीं। अपने संबोधन में उन्होंने स्थानीय उद्यमियों एवं युवाओं को नवाचार को बढ़ावा देने तथा अपने उत्पादों एवं ब्रांड की कानूनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए IPR पंजीकरण कराने पर बल दिया। कार्यक्रम में जिला उद्योग केंद्र (DIC), भोजपुर से सुश्री श्वेता कुमारी (अधिकारी) अपनी गरिमामयी उपस्थिति के साथ शामिल हुईं। उनके साथ श्री आरविंद जी भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने उद्यमियों को PMEGP (प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम) एवं PMFME (प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना) के संबंध में विस्तार से जानकारी दी तथा योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। MSME-DFO, पटना...

डिजिटल समाज और मानवीय मूल्य:एआई युग में एकात्मक मानव दर्शन का पुनरूद्धार*

चित्र
 *डिजिटल समाज और मानवीय मूल्य:एआई युग में एकात्मक मानव दर्शन का पुनरूद्धार* यूथ एजेंडा की रिपोर्ट नयी दिल्ली। "डिजिटल समाज और मानवीय मूल्य: एआई युग में एकात्म मानव दर्शन का पुनरुद्धार" विषय पर डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय तथा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने किया।समापन कार्यक्रम में केन्द्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन मेघवाल शामिल हुय।इस अवसर पर भारत की सभ्यतागत विकास तथा सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक तकनीक के बीच समन्वय स्थापित करने का आह्वान किया। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि यह वैश्विक समझौता इस बात का सबूत है कि भारत अब एआई के क्षेत्र में दुनिया का नेतृत्व करने जा रहा है,जो 2047 से बहुत पहले ही 'विकसित भारत' के सपने को पूरा करने में मदद करेगा।कहा कि भारत सरकार का मानना है कि एआई केवल छात्रों के लिए नहीं,बल्कि समाज के हर व्यक्ति के लिए है।उन्होंने डिजिटल साक्...

*श्री अरविंद महिला कॉलेज में अविस्मरणीय होली: गीत, नृत्य और भोज ने बांधा सबको एक सूत्र में, प्राचार्या ने दिया सद्भाव संदेश!

चित्र
*श्री अरविंद महिला कॉलेज में अविस्मरणीय होली: गीत, नृत्य और भोज ने बांधा सबको एक सूत्र में, प्राचार्या ने दिया सद्भाव संदेश! यूथ एजेंडा की रिपोर्ट पटना। श्री अरविंद महिला कॉलेज, पटना में दिनांक 23 फरवरी 2026 को होली मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। होली से पूर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द के इस पावन पर्व को अत्यंत हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. साधना ठाकुर ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता का संदेश देने वाला पर्व है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की। इस आयोजन में महाविद्यालय की भूतपूर्व प्राचार्या प्रो. मधुबाला वर्मा तथा प्रो. उषा झा सहित अन्य पूर्व शिक्षिकाएं भी आमंत्रित थीं। उनकी गरिमामयी उपस्थिति एवं स्नेहिल सानिध्य ने कार्यक्रम को अविस्मरणीय बना दिया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने बड़े–छोटों का सम्मान करते हुए अबीर-गुलाल लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण में एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की शुरुआत संगीत विभाग की छात्राएं—श्रुति ठाकुर, श्रुति कु...

विद्याधन डिग्री रेजिडेंशियल ट्रेनिंग कैंप (दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम)

चित्र
विद्याधन डिग्री रेजिडेंशियल ट्रेनिंग कैंप (दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम) यूथ एजेंडा की रिपोर्ट स्थान: बिहार आयोजक: Sarojini Damodaran Foundation (SDF) – विद्याधन कार्यक्रम बिहार में विद्याधन डिग्री स्कॉलर्स के लिए दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य छात्रों को अकादमिक मार्गदर्शन, करियर जागरूकता, व्यक्तित्व विकास एवं कॉरपोरेट दुनिया के लिए तैयार करना था। कार्यक्रम में लगभग 45 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। शांत एवं प्रेरणादायक वातावरण में आयोजित इस शिविर में छात्रों ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की। 📚 प्रशिक्षण सत्रों की मुख्य झलकियाँ: करियर अवेयरनेस एवं कॉलेज से कॉरपोरेट ट्रांज़िशन सत्र का संचालन श्री ताजदार अमन एवं डॉ. प्रियेंदु सुमन द्वारा किया गया। मॉक इंटरव्यू एवं पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विशेष सत्र श्री चित्रंजन जी द्वारा लिया गया, जिसमें छात्रों को इंटरव्यू की तैयारी और आत्मविश्वास बढ़ाने के टिप्स दिए गए। AI एवं रिज़्यूमे बिल्डिंग सत्र रोल मॉडल श्री दुर्गेश कुमार (सॉफ्टवेयर इंजीनियर एवं IIT पटना से M.Tech कर रहे है...

पच्चीस हजार रूपये के इनामी अभियुक्त को खुसरूपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार*

चित्र
 *पच्चीस हजार रूपये के इनामी अभियुक्त को खुसरूपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार* रंजन कुमार क्राइम रिपोर्टर  यूथ एजेंडा  खुसरूपुर।थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर के समीप फोरलेन पर 03 दिसंबर 018को पिकअप लुट के फरार आरोपी रविन्द्र गोप को अर्से बाद थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की है।वर्षों से फरार रविन्द्र लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था।रविन्द्र पर पुलिस ने 25हजार का इनाम घोषित कर रखी थी।इसके गिरफ्तारी से पुलिस को बड़ी राहत मिली है।पुलिस के अनुसार रविन्द्र विभिन्न थानों के आपराधिक मामले में भी फरार चल रहा था।विदित हो कि टुन्नी यादव पिता स्व० रामविलास यादव पता काजीबिगहा थाना शाहजहाँपुर जिला पटना का दिनांक-03.12.18 खुसरूपुर थाना क्षेत्र से पिकअप भान गाड़ी जिसका रजि० नं0-BR01GF0478 लूट लेने के आरोप में खुसरूपुर थाना काण्ड संख्या-309/18 दिनांक-03.12.18 धारा-392 भा०द०वि० परिवर्तित धारा 395,412 भा०द०वि० अंकित किया गया था। पिकअप पटना के गोलघर से चाउमीन लोड कर भागलपुर जा रही थी तभी घटना को अंजाम दिया गया था।काण्ड के अप्रा० अभि० रविन्द्र गोप उम्र 48 वर्ष पिता स्व...

सांसद रविशंकर प्रसाद ने कार्यकर्ताओं के साथ सुनी प्रधानमंत्री के “मन की बात”*

चित्र
 प्रेस युथ एजेंडा से, श्रवण साव जी की खबर -  *सांसद रविशंकर प्रसाद ने कार्यकर्ताओं के साथ सुनी प्रधानमंत्री के “मन की बात”* पटना । 22 फ़रवरी 2026 पूर्व केंद्रीय मंत्री सह पटना साहिब सांसद रविशंकर प्रसाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 131वें संस्करण को बांकीपुर विधानसभा अंतर्गत गौतम बुद्ध मंडल में कार्यकर्ताओं के साथ सुना । उनके साथ पटना के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ गोपाल प्रसाद, अमृता भूषण राठौर, अखिलेश लुलन समेत मंडल के सभी कार्यकर्ता मौजूद थे। रेडियो पर प्रसारित होने वाला कार्यक्रम मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाज के विभिन्न पहलुओं और छात्रों और युवाओं से संवाद करते है।  इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने आज के प्रसारण में बच्चों को परीक्षाओं के दबाव से लेकर किसानों की विविधता तक की चर्चा की लेकिन एआई से कैसे देश बदल सकता है इस बात से सबसे सबसे ज़्यादा प्रभावित हूँ, पटना साहिब संसद रविशंकर प्रसाद भी हाल में संपन्न आई सम्मेलन में शामिल हुए थे । उन्होंने आगे बताया कि अमूल जैसे अ...

लोकतंत्र में मताधिकार का प्रयोग जरुर करें - प्रेम कुमार

चित्र
 लोकतंत्र में मताधिकार का प्रयोग जरुर करें - प्रेम कुमार  यूथ एजेंडा की रिपोर्ट पटना- भारत सरकार , युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ,माय भारत बिहार की ओर से प्रथम बार मतदान करने बाले युवा मतदाताओं को राजधानी में सम्मानित किया गया । मौके पर उपस्थित देश के चर्चित गांधीवादी प्रेम जी संस्थापक प्रेम यूथ फाउंडेशन  ने कहा कि बिहार के वैशाली ने दुनिया को लोकतंत्र का पाठ पढ़ाया है । देश की आजादी में लाखों बहनों ने अपनी भाई खोया माताओं के गोद सुने हो गये पत्नियों ने मांग की सिंदूर मिटा दी तब यह आजादी मिली है । देश की एकता, अखंडता और सम्प्रभुता की रक्षा करना हम सबो की जिम्मेदारी है । भारत दुनिया का सबसे युवा देश है युवाओं के ताकत पर ही भारत 2047 में विकसित भारत बनेगा । उन्होंने कहा कि शत प्रतिशत करें मतदान तब बनेगा भारत देश महान । युवा मतदाता सुषमा ने अपनी अनुभव सांझा करते हुए बतायी की मतदान से हम अपना जनप्रतिनिधियों का चुनाव करते है जो सरकार और हमारे बीच कड़ी का काम करते है । प्रथम बार मतदान कर बहुत ही अच्छा अनुभव हुआ है । वही मेरा युवा भारत के राजयनिदेशक सूर्यकांत कुमार ने कहा कि हर ...

खुसरूपुर में तालाब से मिला लापता बच्चे का शव, परिवार में मचा कोहराम*

चित्र
 *खुसरूपुर में तालाब से मिला लापता बच्चे का शव, परिवार में मचा कोहराम* यूथ एजेंडा की रिपोर्ट खुसरूपुर। नगर पंचायत क्षेत्र के भूस्की निवासी ललन सिंह के 14 वर्षीय पुत्र शशि रंजन कुमार यादव का शव शनिवार की शाम घर के समीप स्थित तालाब से बरामद हुआ। बालक का शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह मौके पर पहुंच घटनास्थल का मुआयना किया।पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रेत्तर कारवाई में जुटी है। गौरतलब है कि बच्चा बीते कल शुक्रवार से लापता था। इस बाबत थानाध्यक्ष ने बताया कि लापता बच्चे की तलाश में पुलिस और परिजन लगातार जुटे हुए थे।इधर शव मिलने के बाद पुलिस तालाब तक जाने वाले सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में भी जुटी है।स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार की शाम को तालाब की सफाई के लिए गए लोगों ने देखा कि किनारे चप्पल पड़ी है। तालाब में जाने पर शशि का शव पानी की सतह पर देखा गया। शव मिलते ही ग्रामीणों ने शशि के स्वजनों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटना के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है।कोई इसे हत्या बता रहा है, जबकि कुछ लोग पानी में डूबने के...

उत्तराखंड से आये युवाओ से श्रवण कुमार , मंत्री ने किया संवाद

चित्र
 उत्तराखंड से आये युवाओ से श्रवण कुमार , मंत्री ने किया संवाद  यूथ एजेंडा की रिपोर्ट पटना- अंतर राज्य युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम अंतर्गत उत्तराखंड के युवा प्रतिभागियों का  श्रवण कुमार,  मंत्री ग्रामीण विकास एवं परिवहन विभाग, बिहार सरकार के साथ संवाद किया । युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्त्वावधान में माय भारत, पटना द्वारा दिनांक 16 फरवरी से 20 फरवरी, 2026 तक  अंतर राज्य युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य युवाओं में आपसी समझ, सांस्कृतिक आदान-प्रदान, राष्ट्रीय एकता की भावना, नेतृत्व क्षमता तथा सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास करना रहा। कार्यक्रम अंतर्गत दिनांक 18.02.2026 को  श्रवण कुमार,  मंत्री, ग्रामीण विकास एवं परिवहन विभाग, बिहार सरकार ने उत्तराखंड राज्य से आए प्रतिभागी युवाओं के साथ संवाद स्थापित कर प्रेरित किया किया।इस अवसर पर  मंत्री ने बिहार सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं पहलों की जानकारी साझा करते हुए कहा कि सर्वांगीण विकास में महिलाओं एवं युवाओं की भागीदारी —चाहे वह शिक...

पुलिस इंस्पेक्टर सदानंद शाह के विदाई में हुई आँखे नम

चित्र
 पुलिस इंस्पेक्टर सदानंद शाह के विदाई में हुई आँखे नम  यूथ एजेंडा से हिमांशु शर्मा की रिपोर्ट पटना- मानव तेरा कर्म बड़ा इसको चरितार्थ किया फतुहा थाना के तत्कालीन एसएचओ सदानंद शाह । फतुहा जैसे संवेदनशील थाना का इन्होंने कमान संभालने के बाद अल्प समय मे जो इन्होंने ईमानदारी का मिशाल पेश किया यह अद्भुत है । आज के इस भौतिक युग मे जहाँ लोग नौ को निन्यानबे बनाने मे लगा है ऐसे में सदानंद ने थाना से घूसखोरी और दलाली पर पूर्ण प्रतिवंध लगा दिया साथ ही कुछ काम मे कोताही बरतने बालो को फटकार लगाया करते थे । एक पुलिस का सिपाही भी ईमानदारी से कार्य करे तो राम राज कायम हो सकता है । विदाई समारोह में फतुहा के मुख्य उद्योगपति फिटिंग साव , बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन पटना के महासचिव प्रेम कुमार, पत्रकार डॉ लक्ष्मी नारायण सिंह, मनोज कुमार सिन्हा , रमाशंकर दुवेदी,चंदन पटेल, सुधीर कुमार सिंह,  जितेंद्र सिंह, वार्ड पार्षद दीपक कुमार, उपेंद्र यादव मुखिया, नीतीश कुमार , मुखिया प्रतिनिधि, भुषन प्रसाद, अमरेश कुमार सिंह, राजेन्द्र राणा पासवान, अरविंद कुमार यादव समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे । नव...

कोचिंग संस्थानों का निबन्धन जरूरी थानाध्यक्ष रखेगे कोचिंग संस्थानों पर नजर

चित्र
कोचिंग संस्थानों का निबन्धन जरूरी थानाध्यक्ष रखेगे कोचिंग संस्थानों पर नजर  युयः एजेंडा की रिपोर्ट पटना में नीट छात्रा की मौत और कोचिंग की छत से गिरकर छात्रा की मौत के बाद सरकार ऐक्शन में है। बिहार पुलिस मुख्यालय ने हॉस्टल के बाद अब राज्य में संचालित सभी कोचिंग संस्थानों का पूर्ण ब्योरा स्थानीय थाने में रखना अनिवार्य कर दिया है। इसकी जिम्मेदारी संबंधित थानाध्यक्षों की होगी। कोचिंग में अपराध से जुड़े कर्मी काम नहीं करेंगे। शिकायत पुस्तिका अनिवार्य होगा और अनुपस्थित रहने वाले छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को तत्काल सूचना देना होगा।थाना के अधिकारी नियमित रूप से निरीक्षण कर कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा ऑडिट, बायोमेट्रिक हाजिरी तथा छात्रों की उपस्थिति व उनके प्रदर्शन की सूचना अभिभावकों को दिए जाने संबंधित मैकेनिज्म उपलब्ध कराना सुनिश्चित कराएंगे। इस संबंध में बिहार पुलिस मुख्यालय के अपराध अनुसंधान विभाग (कमजोर वर्ग प्रभाग) ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को पत्र लिखा है। सभी एसडीपीओ व थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि वे स्थानीय प्रशासन से समन्वय स्थापित कर परामर्शों व निर्देशों का अक...

डीएम और एसएसपी ने बैकुंठधाम में पूजा अर्चना किया

चित्र
 डीएम और एसएसपी ने बैकुंठधाम में पूजा अर्चना किया  यूथ एजेंडा से सुनील की रिपोर्ट  खुशरूपुर- बैकुंठधाम गौरीशंकर मंदिर में पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा एवं जिलाधिकारी पटना ने सपरिवार पूरे विधिविधान से भोलेनाथ की पूजा अर्चना किया । मौके पर पुलिस इंस्पेक्टर माया यादव, थानाध्यक्ष संजीव कुमार, सीओ उत्तम राहुल , मंदिर न्यास समिति के सचिव राजाराम सिंह,प्रेम यूथ फाउंडेशन के संस्थापक गांधीवादी प्रेम जी, सरपंच पंकज कुमार मौजूद रहे । तीन दिनों तक चलने बाला महाशिवरात्रि में लाखों लोग जलाभिषेक के लिए आते है पुलिस की चाकचौबंद व्यवस्था दिखा ।

रौशन कुमार ने फतुहा थानाध्यक्ष का कार्यभार संभाला

चित्र
 रौशन कुमार ने फतुहा थानाध्यक्ष का कार्यभार संभाला  यूथ एजेंडा से हिमांशु की रिपोर्ट  फतुहा- रौशन कुमार ने फतुहा थानाध्यक्ष का कार्यभार संभाला । रौशन सख्त तेवर के पुलिस अधिकारी में सुमार है । इन्होंने बताया कि  फतुहा में अमन चैन शांति हमारी प्राथमिकता रहेगी ।

पटना जी.पी.ओ. में “डाक महोत्सव” का आयोजन

चित्र
 प्रेस युथ एजेंडा से,  दिल्ली राज्य ब्यूरो, रघुवीर कश्यप की खबर -  पटना जी.पी.ओ. में “डाक महोत्सव” का आयोजन पटना, दिनांक 14 फ़रवरी 2026:  भारत सरकार, संचार मंत्रालय, डाक विभाग के तत्वावधान में पटना जी.पी.ओ. परिसर में “डाक महोत्सव” का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन आम जनता को डाकघर की विभिन्न सेवाओं से जोड़ने हेतु एक समेकित एवं व्यापक प्रयास के रूप में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री एम. यू. अब्दाली, भा. डा. से., मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, बिहार रहे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री पवन कुमार, भा. डा. से., निदेशक डाक सेवाएं (मुख्यालय), बिहार उपस्थित रहे साथ ही साथ सम्मानित अतिथि के रूप मे श्री राजदेव प्रसाद, वरीय डाक अधीक्षक (रेल डाक सेवा) रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं स्वागत गीत से हुआ।  श्री रंजय कुमार सिंह मुख्य डाकपाल, पटना जी.पी.ओ. द्वारा स्वागत भाषण में डाक विभाग की उपलब्धियों एवं जनसेवा उन्मुख पहलों की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया की दिनांक 02.02.2026 से 13.02.2026 तक आयोजित विशेष अभियान के दौरान पटना जी.पी.ओ. द्वारा 3,200 से अधि...

ग्रामीण एसपीने महाशिवरात्रि पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण

चित्र
 ग्रामीण एसपीने  महाशिवरात्रि पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण यूथ एजेंडा की रिपोर्ट  खुसरूपुर - दिनांक 13.02.2026 को खुशरूपुर थानांतर्गत ग्राम बैकटपुर में आगामी महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, पटना द्वारा आम जनता के साथ शांति व्यवस्था एवं विधि व्यवस्था संधारण हेतु बैठक किया गया। बैठक के दौरान मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों को विधि-व्यवस्था संधारण, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पर्व के दौरान शांति, सुरक्षा एवं सुगम दर्शन सुनिश्चित करने हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती एवं विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। पटना पुलिस आमजन से अपील करती है कि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने में प्रशासन का सहयोग करें।

पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई:- 25 हजार के इनामी अभियुक्त गिरफ्तार !

चित्र
 पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई:- 25 हजार के इनामी अभियुक्त गिरफ्तार ! यूथ एजेंडा की रिपोर्ट दिनांक 06.09.25 को सालिमपुर थानांतर्गत ग्राम शाहपुर में गोली लगने से एक व्यक्ति की मृत्यु एवं 04 लोगों के ज़ख्मी होने के संबंध में सूचना प्रतिवेदित हुई थी । उक्त मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देशन में एक टीम का गठन किया गया । गठित टीम द्वारा त्वरित एवं योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए कांड में संलिप्त 05 अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की कार्रवाई की जा रही थी । इसी क्रम में  दिनांक 10.02.26 की रात्रि में पटना पुलिस एवं बिहार STF की संयुक्त कार्रवाई में कांड में संलिप्त एवं 25 हजार इनामी अभियुक्त अविनाश कुमार को विधिवत गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्त का पूर्व से गंभीर श्रेणी के मामलों में आपराधिक इतिहास भी रहा है।

कबीर मठ, फतुहा में दिव्यांगजन सशक्तिकरण की नई मिसाल*

चित्र
*कबीर मठ, फतुहा में दिव्यांगजन सशक्तिकरण की नई मिसाल* युय एजेंडा की रिपोर्ट *“संबल” योजना के तहत जागरूकता और अधिकारों का ऐतिहासिक संगम* *फतुहा (पटना)।* पटना जिला के फतुहा प्रखंड अंतर्गत ऐतिहासिक *कबीर मठ* परिसर में आज दिनांक *8 फ़रवरी 2026* को दिव्यांगजन सशक्तिकरण की दिशा में एक *प्रेरणादायी, जनहितकारी और ऐतिहासिक कार्यक्रम* का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन *एसोसिएशन ऑफ पर्सन्स विथ डिसैबलिटीज* के तत्वावधान में *मुख्यमंत्री दिव्यांगजन छत्र योजना “संबल”* के अंतर्गत संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य स्पष्ट और प्रभावी था— सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्यों की *अधिकतम पूर्ति,* सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे दिव्यांग भाई-बहनों को *सरकारी योजनाओं से जोड़ना,* तथा उन्हें *सम्मान, अधिकार और आत्मनिर्भरता* की मुख्यधारा से जोड़कर सशक्त बनाना। *जागरूकता से आत्मविश्वास तक का सफ़र* इस अवसर पर उपस्थित दिव्यांगजनों को “संबल” योजना सहित केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न *जनकल्याणकारी योजनाओं की सरल, व्यावहारिक और विस्तारपूर्वक जानकारी* दी गई। जानकारी पाकर दिव्यांगजनों के चेहरों पर *नई उम्मीद, विश्वास और ...

डॉ एसएन सुव्वा राव की जयंती युवा चेतना दिवस के रूप में मनाया गया

चित्र
 डॉ एसएन सुव्वा राव की जयंती  युवा चेतना दिवस के रूप में मनाया गया  यूथ एजेंडा की रिपोर्ट पटना- दुनिया के लिए शांति के अग्रदूत डॉ एसएन सुव्वा राव उर्फ भाईजी की जयंती प्रेम यूथ फाउंडेशन की ओर से युवा चेतना दिवस के रूप में मनाया गया । सुवा राव  उर्फ भाईजी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया । मौके पर उपस्थित गांधीवादी प्रेम जी ने कहा कि डॉ एसएन सुव्वा राव उर्फ भाईजी एक व्यक्ति न होकर एक संस्था थे । मात्र 13 वर्ष की आयु में आजादी के जंग में कूद पड़े और अंग्रेजों भारत छोड़ो के नारा लिखने पर जेल भेजे गये । भाईजी राष्ट्रीय युवा योजना बनाकर कर भारत मे हजारों युवा शिविर का आयोजन कर विश्व शांति का संदेश दिया । भाईजी हमेशा गांधी और विनोबा के विचारों से ओतप्रोत रहे । भाईजी का जीवन हमेशा युवाओ के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा । उन्होंने बताया कि श्रमसंस्कार में भाईजी स्वयं हर काम करते थे झाड़ू लगाने से लेकर शौचालय की सफाई तक स्वयं करते थे । भाईजी ने पद्मश्री पुरुस्कार लेने से मना कर दिया उन्होंने स्पस्ट कहा कि जबतक एक एक आदमी स्वावलंबी नही हो जाता है हम यह पुरस्कार ग्रह...

टीपीएस कॉलेज के इंटरशिप कर रहे इंटर्न को मिला प्रमाण पत्र

चित्र
 टीपीएस कॉलेज के इंटरशिप कर रहे इंटर्न को मिला प्रमाण पत्र  यूथ एजेंडा की रिपोर्ट पटना- पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के टीपीएस  कॉलेज पटना के प्रेम यूथ फाउंडेशन में इंटरशिप कर रहे इंटर्न को एनजीओ हेल्पलाइन पटना  में  प्रमाण पत्र प्रदान किया गया । मौके पर उपस्थित एनजीओ हेल्पलाइन के निदेशक सीए  संजय कुमार झा ने कहा कि नई शिक्षानिति 2020  के अंतर्गत महाविद्यालय के छात्र छात्राओं के लिए इन्टरशिप अनिवार्य किया गया।यह छात्रों के सर्वानिंग विकाश के लिए मिल का पत्थर साबित हो रहा है।अब समय आ गया है कि मैकॉले शिक्षा पद्द्ति को जड़ से समाप्त किया जाए।वहीं प्रेम युथ फाउंडेशन के संस्थापक गांधीवादी प्रेम जी ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे युवा देश है। शिक्षा का मतलब सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं है। इंटरशिप कार्यक्रम में इंटर्न को जीवन कौशल युवा नेता नेतृत्व एवम वयक्तित्व विकाश जलवायु परिवर्तन साइबर सुरक्षा आपदप्रबन्धन की जानकारी दी जा रही है।उन्होंने बताया  की इंटर्न को श्री कृष्ण विज्ञान केंद्र गांधी संग्रहालय प्राणी सर्वक्षण विभाग साइबर थाना का एक्सपसेर विजिट कराया जा रह...

प्रगतिशील ऑटो चालक युनियन बिहार पटना ने बेतिया पश्चिम चंपारण में ऑटो और ई रिक्शा चालकों का संगठन बनाया गया

चित्र
 प्रगतिशील ऑटो चालक युनियन बिहार पटना ने बेतिया पश्चिम चंपारण में ऑटो और ई रिक्शा चालकों का संगठन बनाया गया है l यूथ एजेंडा की रिपोर्ट आज दिनांक 5 फरवरी को प्रगतिशील ऑटो चालक युनियन अध्यक्ष नवीन मिश्रा महासचिव Nathuni sah संयोजक जनक राय सचिव संजय कुमार सिंह ने बेतिया होम गार्ड ऑफ़िस के सामने मंदिर प्रांगण में आयोजित ऑटो एवं ई रिक्शा चालकों का आम सभा संपन्न हुआ जिसमें सुरेंद्र पासवान को अध्यक्ष और md यूसुफ को महासचिव चुना गया है  इसमें सैकड़ों ऑटो एवं ई रिक्शा चालक ने अपने संघ ई रिक्शा/ ऑटो रिक्शा चालक संघ की संबद्धता पर मुहर लगा दी गई l अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान ने कहा कि हमारे मांगों जिसमें गरीब ऑटो और ई रिक्शा चालकों से अवैध वसूली पर अविलंब रोक लगाई जाए नहीं तो 1 सप्ताह के भीतर ही ऑटो और ई रिक्शा चालकों की अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जा सकते हैं l

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय एवं अगस्त्य फाउंडेशन के मध्य समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

चित्र
 पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय एवं अगस्त्य फाउंडेशन के मध्य समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर यूथ एजेंडा की रिपोर्ट पटना -पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पटना द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं दूरदर्शी पहल करते हुए आज शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित संस्था अगस्त्य फाउंडेशन के साथ समझौता ज्ञापन  पर हस्ताक्षर किए गए। यह एमओयू विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित एक गरिमामयी समारोह में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।इस अवसर पर विश्वविद्यालय के  कुलपति प्रो. उपेन्द्र कुमार सिंह, रजिस्ट्रार डॉ. अबू बकर रिज़वी, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. राजीव रंजन, तथा इंटर्नशिप कॉर्डिनेटर एवं प्लेसमेंट हेड डॉ. मोहम्मद अली सहित विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। अगस्त्य फाउंडेशन की ओर से संस्था के डायरेक्टर  रामजी रघवन की गरिमामयी उपस्थिति रही,जिनका विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा औपचारिक स्वागत किया गया। इस समझौता ज्ञापन के माध्यम से पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के 8,000 से अधिक छात्र-छात्राओं को निःशुल्क इंटर्नशिप का अवसर प्राप्त हो...

स्व०भुवनेश्वर प्रसाद सिंह उर्फ पप्पू बाबू (पूर्व विधायक) की पुण्यतिथि सह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन*

चित्र
 *स्व०भुवनेश्वर प्रसाद सिंह उर्फ पप्पू बाबू (पूर्व विधायक) की पुण्यतिथि सह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन* युय एजेंडा की रिपोर्ट रिपोर्ट अनमोल कुमार बाढ़ (पटना)। पुण्यश्लोक भुवनेश्वर प्रसाद सिंह उर्फ पप्पू बाबू ( पूर्व विधायक) के 19 वें पुण्यतिथि पर श्री दीनदयाल सिंह सद्भावना खेल कूद अकादमी, रूपस, अथमलगोला, बाढ़ के प्रांगण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर हवन, पूजा, अर्चना के साथ ही श्रद्धांजलि सभा का भी आयोजन किया गया, जिसमें उनके पुत्र रविशंकर सिंह जहान्वी उर्फ पिंटू बाबू  ग्रामीण पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष,अनमोल कुमार, प्रदेश महासचिव,धीरज सिंह चौहान,अमरेन्द्र कुमार, संतोष कुमार सिंह उर्फ छोटी सिंह,राणा उदय सिंह,विनय कुमार सिंह,अरविन्द सिंह, संजीव कुमार सिंह उर्फ छोटू जी,राणा सिंह चौहान, वरूण सिंह,राजीव कुमार चुन्ना, शिवपूजन सिंह,शत्रुघ्न सिंह गांधीजी, हेमन्त कुमार ( पत्रकार), सोहन पासवान ,सुरेन्द्र प्रसाद यादव,अनिल सिंह  सहित अन्य गणमान्य लोगों ने स्व ० पप्पू बाबू के तस्वीर पर फूल माला और पुष्पांजलि अर्पित किया।  इस पुनीत अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन कर प्रबुद्ध ...

कर्तव्य बोध दिवस का आयोजन*

चित्र
*कर्तव्य बोध दिवस का आयोजन*        यूथ एजेंडा की रिपोर्ट       रिपोर्ट अनमोल कुमार        अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के मुंगेर जिला इकाई की ओर नगर क्षेत्र के अंतर्गत अर्चना पैलेस, राजीव गाँधी चौक के पास कर्तव्य बोध दिवस आयोजन किया गया। कर्तव्य बोध दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश महामंत्री ज्ञानेन्द्र नाथ सिंह,प्रदेश संगठन मंत्री संजय कुमार आजाद एवं प्रदेश सचिव अभय नाथ कुमार ने दीप प्रज्वलित कर एवं माता सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।सभी आगत अतिथियों को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुय प्रदेश महामंत्री ज्ञानेन्द्र नाथ सिंह ने कहा कि कर्तव्य बोध दिवस कार्यक्रम अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के एक केंद्रीय कार्यक्रम है।देश के प्रत्येक राज्य के प्रत्येक जिला,प्रखंड एवं संकुल में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों एवं समाज में कर्तव्य बोध की भावना विकसित करना है।आज की वर्तमान परिस्थितियों में शिक्षक अपने अधिकार की लड़ाई ल...