संदेश

अक्टूबर, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भाजपा के राष्ट्रीय नेता ऋतुराज सिन्हा ने एनडीए उम्मीदवार रूपा कुमारी समर्थन में दिया जीत का मंत्र

चित्र
 भाजपा के राष्ट्रीय नेता ऋतुराज सिन्हा ने एनडीए उम्मीदवार रूपा कुमारी समर्थन में दिया जीत का मंत्र  यूथ एजेंडा से हिमांशु शर्मा की रिपोर्ट फतुहा- भाजपा के युवा नेता ऋतुराज सिन्हा पूरे बिहार में एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में ताबड़तोड़ प्रचार कर रहे है इसी कड़ी में आज फतुहा में एनडीए कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करते हुये कहा कि फतुहा विधानसभा क्षेत्र के एनडीए समर्थित प्रत्याशी की चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक  अति महत्वपूर्ण है पूरे बिहार में एनडीए की लहर है मेरा बूथ सबसे मजबूत के नारों के साथ हम सभी लोगो को जुट जाना है ।  मजबूत बिहार और फिर से एनडीए  सरकार बनाने का आह्वान किया । मौके पर भाजपा नेता विजय वत्स, नगर अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, महामंत्री सुजीत कुमार, रवि प्रकाश समेत काफी संखया में लोग मौजूद रहे ।

2 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना में करेंगे रोड शो

चित्र
 नमस्कार दोस्तों आप देख रहे प्रेस युथ एजेंडा से श्रवण साव जी की खबर -  2 नवंबर 2025, दिन रविवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पटना में प्रस्तावित रोड शो कार्यक्रम को लेकर भाजपा चुनाव प्रबंधन विभाग के संयोजक एवं पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता राधिका रमण के अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक हुई । जिसमें अधिवक्ताओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में आने का अपील किये। उन्होंने अधिवक्ता साथियों को चुनाव में पूरी ताकत झोक देने को कहा। पटना साहिब के एनडीए प्रत्याशी अधिवक्ता रत्नेश कुमार को ज्यादा से ज्यादा मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया। इसके लिऐ अधिवक्ताओं की एक टीम गठित की गई। यह जानकारी चुनाव प्रबंधन विभाग के प्रदेश मीडिया प्रभारी रणविजय सिंह ने दिया।

राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में मनाई गई सरदार पटेल की जयंती

चित्र
 राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में मनाई गई सरदार पटेल की जयंती -- एन एस एस इकाई द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम भी हुआ  आयोजित -- यूथ एजेंडा के लिए डॉ राजीव नयन सिंह की रिपोर्ट -- हिलसा(नालंदा).श्रीचंद उदासीन महाविद्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में एनएसएस की तरफ स्वतंत्र भारत के प्रथम गृहमंत्री, महान राष्ट्रभक्त लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप मनायी गयी। इस कार्यक्रम में सबसे पहले उनकी प्रतिमा पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ अनिल कुमार सिंह व अन्य प्राध्यापकों व कर्मियों ने माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।प्राचार्य डॉ अनिल कुमार ने कहा 562 से अधिक देशी रियासतों का भारतीय संघ में विलयन कर भारत की एकता और अखंडता के लिए अद्भुत कार्य किया।उनमें महान दूरदर्शिता,कर्मठता और विशाल संगठन क्षमता थी।इस मौके पर महाविद्यालय की एनएसएस इकाई के  अधिकारी डॉ पिंकी कुमारी की अगुवाई में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत निबंध और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।निबंध प्रतियोगिता में सुप्रिया पटेल प्रथम,निर्भय कुमार को द्वितीय और अमित राज को तृत...

मशरूम उत्पादन संपन्नता का मार्ग - प्रभाकर*

चित्र
 *मशरूम उत्पादन संपन्नता का मार्ग - प्रभाकर* *पांच दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण का उद्घाटन* यूथ एजेंडा रिपोर्ट अनमोल कुमार लोहरदगा / झारखंड। उद्यान विकास योजना अंतर्गत जिला उद्यान कार्यालय के सौजन्य से एपीपी एग्रीगेट द्वारा ग्राम पंचायत सचिवालय भवन में पांच दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर वार्ड सदस्य, सोनिका देवी और एपीपी एग्रीगेट के निदेशक, प्रभाकर कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।          कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभाकर कुमार ने कहा कि मशरूम उत्पादन से आप संपन्नता का मार्ग अपना सकती है। उन्होंने कहा कि मशरूम उत्पाद और मूल्यसंबर्धन उत्पादन के माध्यम से आप जीविकोपार्जन के साथ साथ आत्मनिर्भर बन सकती है। उन्होंने ने मशरूम उत्पाद के महत्व और उसके पौष्टिकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी।         एपीपी एग्रीगेट के राज्य प्रमुख, अनमोल कुमार ने मशरूम उत्पादन में लगने वाले सामग्रियों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने मशरूम उत्पादन के पद्धतियों के बारे में विस्तार से...

मोकामा में चुनाव से पहले मर्डर केस में फंसे अनंत सिंह, दुलारचंद यादव की हत्या में नामजद आरोपी*

चित्र
 *मोकामा में चुनाव से पहले मर्डर केस में फंसे अनंत सिंह, दुलारचंद यादव की हत्या में नामजद आरोपी* यूथ एजेंडा की रिपोर्ट बिहार विधानसभा चुनाव की वोटिंग से पहले मोकामा से जेडीयू के प्रत्याशी एवं बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह मर्डर केस में फंस गए हैं। मोकामा से जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्षी के समर्थन में प्रचार के दौरान दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में अनंत सिंह को नामजद आरोपी बनाया गया है। गुरुवार को मोकामा के टाल इलाके में स्थित हुए इस हत्याकांड के बाद क्षेत्र से मोकामा में विधानसभा का चुनाव खूनी रंजिश में बदल गया। टाल क्षेत्र में तनाव का माहौल है, पुलिस गांवों में कैंप कर रही है।गुरुवार देर रात मृतक दुलारचंद यादव के पोते के बयान पर पुलिस ने अनंत सिंह, उनके दो भतीजों रणवीर और कर्मवीर समेत 5 लोगों पर हत्या की नामजद प्राथमिकी दर्ज की। मृतक के परिजनों का आरोप है कि अनंत सिंह के लोगों ने पहले गोली मारी और फिर गाड़ी चढ़ाकर दुलारचंद की हत्या कर दी। हालांकि, अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।पटना के एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि मोकामा के तारतर गा...

नगरनौसा थानाक्षेत्र अन्तर्गत ग्राम कछियावों में अवैध आग्नेयास्त्र के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार।*

चित्र
 *नगरनौसा थानाक्षेत्र अन्तर्गत ग्राम कछियावों में अवैध आग्नेयास्त्र के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार।* क्राइम रिपोर्टर रंजन  यूथ एजेंडा दिनांक-29.10.25 को थानाध्यक्ष, नगरनौसा थाना को आसूचना संकलन एवं छापेमारी के कम में गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कछियावों में तीन व्यक्ति अपने घर में अवैध हथियार छुपा कर रखे है। प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, हिलसा-01, नालन्दा के नेतृत्व में थानाध्यक्ष, नगरनौसा थाना अपने दल-बल व सीएपीएफ बल के साथ ग्राम कछियावों पहुँचकर मिली गुप्त सूचना के आधार पर 01. सचिन कुमार पिता संतोष राम 02. मनीष कुमार पिता शुभांकर राम एवं 03. सागर कुमार पिता दरोगी बिन्द तीनों ग्राम कछियावों जिला नालन्दा के घर का बारी-बारी विधिवत घेराबंदी कर तलाशी लिया गया तो तलाशी के कम में सचिन कुमार के घर में रखे अलमीरा से दो देशी कट्टा, तीन खोखा, एक तलवार एवं एक ओपो कम्पनी का स्मार्ट फोन तथा मनीष कुमार पिता शुभांकर राम के घर के कमरे से उजले रंग के प्लास्टिक के थैला में रखे एक देशी कट्टा एवं सागर कुमार पिता दरोगी बिन्द के घर के कमरे में रखा अ...

7 नवंबर को दिल्ली में साधु संतों का प्रदर्शन,संसद मार्च का आयोजन

चित्र
 7 नवंबर को दिल्ली में साधु संतों का प्रदर्शन,संसद मार्च का आयोजन यूथ एजेंडा        एस एन श्याम पटना. भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने एवं  गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग को लेकर अंतर्राष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच के बैनर तले देश के साधु संत 7 नवंबर को  प्रदर्शन कर संसद भवन तक मार्च करेंगे. इस का नेतृत्व अंतर्राष्ट्रीय नेतृत्व अंतर्राष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी ब्रह्मानंद गिरी महाराज करेंगे.         इसे लेकर देश भर में और बुद्धिजीवियों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है स्वामी ब्रह्मानंद गिरी की रक्षा में दिल्ली एवं उसके आसपास के इलाके में लगातार बैठके की जा रही है.       बैठक में विशेष रूप से यमुना बचाओ आंदोलन के प्रमुख बाबा श्री हरिलाल जी, और उनकी संस्था के पदाधिकारीगण , अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष औघड़ आदि योगी नाथ जी, अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच कि राष्ट्रीय प्रवक्ता साध्वी माधवी जी,  मंच के प्रदेश अध्यक्ष राकेश झा जी, आदि शक्ति सेना दिल्ली ...

महागठबंधन के घोषणा पत्र पर एमएलसी नवल किशोर यादव का तंज 'स्वर्ग में सीढ़ी लगाना शेष'*

चित्र
 नमस्कार दोस्तों आप देख रहे प्रेस युथ एजेंडा के वरिष्ठ पत्रकार श्रवण साव जी की खबर -  आज दिनांक - 29/10/2025 ‎*राजद जब भी प्रण लेता है तो बिहार के लोगों को कठिनाइयों से जूझना पड़ता है: नवल किशोर यादव* ‎ ‎*महागठबंधन के घोषणा पत्र पर एमएलसी नवल किशोर यादव का तंज 'स्वर्ग में सीढ़ी लगाना शेष'*   ‎ ‎*महागठबंधन के लोग 'स्वर्ग में सीढ़ी' लगाकर बिहार के लोगों को 'स्वर्गीय' बनाना चाहते हैं: नवल किशोर यादव*   ‎ ‎*लालू यादव जब सीएम बने थे तब लिया था प्रण और खा गए गाय का चारा: नवल किशोर यादव*   ‎ ‎पटना, 29 अक्टूबर। भाजपा के नेता और विधान पार्षद प्रोफेसर नवल किशोर यादव ने आज महागठबंधन के जारी घोषणा पत्र को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा कि ये लोग स्वर्ग में सीढ़ी लगाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि ये जब भी प्रण लेते हैं तो बिहार के लोगों को कठिनाइयों से जूझना पड़ता है।   ‎ ‎भाजपा मीडिया सेंटर में आज एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए  उन्होंने राजद शासनकाल की चर्चा करते हुए कहा कि जब लालू यादव मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने भी प्रण लिया था कि बिहार का नाजायज...

चिराग पासवान ने खुसरूपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित कर बख्तियारपुर से लोजपा(आर) प्रत्याशी अरुण कुमार के लिए मांगे वोट*

चित्र
 *चिराग पासवान ने खुसरूपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित कर बख्तियारपुर से लोजपा(आर) प्रत्याशी अरुण कुमार के लिए मांगे वोट* यूथ एजेंडा की रिपोर्ट खुसरूपुर।बख्तियारपुर विधानसभा के खुसरूपुर में लोक जनशक्ति पार्टी(आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बुधवार को एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने अपने प्रत्याशी अरुण कुमार के पक्ष में मतदाताओं से वोट मांगे। यह जनसभा खुसरूपुर नगर के दयानंद बालक मध्य विद्यालय के मैदान में आयोजित की गई थी। इस दौरान एनडीए के कई घटक दलों के कार्यकर्ता और नेता भी मौजूद रहे, जिनमें भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा प्रमुख थे। सभा को संबोधित करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि यदि मतदाता स्थानीय लोकप्रिय प्रत्याशी अरुण कुमार को विधायक चुनते हैं, तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बैठकर क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण कराएंगे। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी विधायक चुने जाने पर हमेशा टाल-मटोल करते रहेंगे और कहेंगे कि सदन में उनकी कोई नहीं सुनता। चिराग पासवान ने अरुण कुमार के लिए लोगों...

विकास की नई इबारत: टिकारी निर्दलीय प्रत्याशी सुबोध कुमार ने चुनावी कार्यालयों का भव्य उद्घाटन कर भरा हुंकार!*

चित्र
 *विकास की नई इबारत: टिकारी निर्दलीय प्रत्याशी सुबोध कुमार ने चुनावी कार्यालयों का भव्य उद्घाटन कर भरा हुंकार!*  युय एजेंडा  ब्यूरो रिपोर्ट राजेश कुमार मिश्रा गया जी बिहार ​टिकारी विधानसभा क्षेत्र के चुनावी समर में उस वक्त उबाल आ गया, जब निर्दलीय प्रत्याशी सुबोध कुमार ने मंगलवार को अपने मुख्य चुनावी कार्यालय का भव्य उद्घाटन कर विधिवत रूप से चुनावी अभियान का शंखनाद किया। विकास के अटल संकल्प और जनसेवा की भावना के साथ चुनावी मैदान में उतरे सुबोध कुमार ने इस अवसर पर स्पष्ट शब्दों में अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि उनका एकमात्र लक्ष्य जनता के विकास और क्षेत्र की सर्वांगीण उन्नति है, जिसके लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे। *जन-जन का समर्थन: दो महत्वपूर्ण कार्यालयों का हुआ ऐतिहासिक शुभारंभ* ​मुख्य चुनावी कार्यालय के उद्घाटन के साथ ही, सुबोध कुमार ने अपने जन-संपर्क को और मज़बूत करने की दिशा में अगला कदम बढ़ाया। टिकारी विधानसभा क्षेत्र के दो महत्वपूर्ण और रणनीतिक स्थानों— मखपा और कोंच में, उनके पहले और दूसरे कार्यालय का शुभारंभ बड़े ही उत्साह, धूम-धाम और ऐतिहासिक जन-सहभागिता...

बिहार में चुनाव हो रहा है या जंग प्रचार वाहन के पोस्टर फाड़ा हाथापाई

चित्र
 बिहार में चुनाव हो रहा है या जंग प्रचार वाहन के पोस्टर फाड़ा हाथापाई  यूथ एजेंडा से मनीष की रिपोर्ट  पटना- बिहार विधान सभा चुनाव में असामाजिक तत्वों के हौसला सातवां आसमान पर है राजधानी के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र में एनडीए उम्मीदवार संजीव चौरसिया के प्रचार वाहन के पोस्टर फाड़ा समर्थकों से हाथापाई की घटना सामने आई है । एसएचओ ने घटना की पुष्टि करते हुये कहा कि पुलिस छानबीन कर रही है । दहशत फैलाने बालो पर होगी सख्त करवाई वही भाजपा नेता कमलेश मिश्रा ने कहा कि बिहार में जंगलराज की आहट स्पस्ट दिखाई दे रहा है ।

परम श्रदेय स्व. डॉ एस. एन. सुब्बाराव (भाई जी) की चतुर्थ पुण्यतिथि*

चित्र
 *परम श्रदेय स्व. डॉ एस. एन. सुब्बाराव (भाई जी) की चतुर्थ पुण्यतिथि*  यूथ एजेंडा की रिपोर्ट राष्ट्रीय युवा योजना परिवार के संस्थापक परम श्रदेय डॉ एस. एन. सुब्बाराव जी चम्बलघाटी व पुरे देश मे शान्ति एवमं सदभावना की ज्योत जलाने वाले भाई जी की चौथी पुण्य तिथि 27 ऑक्टोबर 2025 को महात्मा गांधी सेवा आश्रम जोरा मे आयोजन किया गया! श्रदेय भाई जी की प्रतिमा के सामने वैदिक-विधान से हवन किया गया शांति पाठ ने पुरे वातावरण को पवित्र और सकारात्मक ऊर्जा से भर गया हवन के उपरांत उपस्थित भाई बहनो और नेशनल स्कूल जोरा के बच्चो ने भाई जी प्रतिमा एवं समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हे श्रद्धांजलि दी!  *श्रद्धांजलि सभा* परम श्रदेय भाई जी के साथ काम करने वाले साथियो ने भाई जी के जीवन मे किये गये कार्य और विचारो पर सभा का आयोजन हुआ! सभा राजस्थान से श्री हनुमान सहाय शर्मा, दिल्ली से श्री धर्मेंद्र भाई, श्री सुभाष मावी, श्री नारायण दास किराडू, श्री अशोक व्यास, सुश्री इति मुखेरिया उत्तर प्रदेश, श्री अमित अग्रवाल, आश्रम परिवार श्री शीतल जैन, श्री दिलीप जैन, श्री लक्ष्मी नारायण शर्मा सहित अतिथियों ने अपने ...

कटिहार के बारसोई में रेस्टोरेंट में बैठे भाई-बहन से बदसलूकी करने वाले थानाध्यक्ष नपे,वीडियो हुआ था वायरल*

चित्र
 *कटिहार के बारसोई में रेस्टोरेंट में बैठे भाई-बहन से बदसलूकी करने वाले थानाध्यक्ष नपे,वीडियो हुआ था वायरल* यूथ एजेंडा की रिपोर्ट कटिहार जिले के बारसोई स्थित एक रेस्टोरेंट में बैठे भाई-बहन के साथ पुलिस की बदसलूकी का मामला सामने आने के बाद एसपी ने बड़ी कारवाई की है।इस मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। पीड़ित यश अग्रवाल ने बताया कि 24 अक्टूबर की शाम हम लोग बारसोई के एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे। वहीं बारसोई  के थानाध्यक्ष रामचंद्र मंडल पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे। हम लोगों से बदसलूकी की। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की तरफ से प्रेस रिलीज कर बताया गया कि मामला संज्ञान आने के बाद एसएचओ को शोकॉज दिया गया है। जिसका जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि यश अग्रवाल अपनी बहन और अन्य के साथ रेस्टोरेंट में बैठा है। इस दौरान थानाध्यक्ष उनसे पूछते हैं, कि ये कौन है। जिसका जवाब देते हुए यश बताता है कि बहन है। इसी बात पर थानाध्यक्ष रामचंद्र भड़क जाते हैं। कहते हैं जोर देकर क्यों बोल रहे हो। तुम्हारे बोलने का तरीका ठीक नहीं ह...

गंगा घाटों पर सिविल डिफेंस ने मोर्चा संभाला.

चित्र
 गंगा घाटों पर सिविल डिफेंस ने मोर्चा संभाला. यूथ एजेंडा की रिपोर्ट  रेस्क्यू कर जान बचाया  पटना सिटी 28 अक्टूबर. लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व के अवसर पर पटना सिविल डिफेंस ने पटना सिटी के विभिन्न घाटों पर 25 अक्टूबर से लेकर 28 अक्टूबर तक छठ वर्तियों को सेवा और सुरक्षा का मोर्चा संभाला. इस दरमियान सिविल डिफेंस के वॉलिंटियर्स ने छठ वर्तियों के खोये सामान तथा अन्य वस्तुयें उसके धारकों को उपलब्ध कराया. दर्जनों खोये बच्चों को उनके परिजनों से सुपुर्द किया गया. वालंटियर की चौकसी और सतर्कता के कारण अपने परिजनों से बिछड़ कर इधर-उधर भटकते वृद्ध  और लाचार व्यक्तिय अपने परिजनों से मिलकर खुशी का इजहार करते नजर आए.     राजधानी पटना से सटे मनेर से लेकर दानापुर, दीघा,और पटना सिटी के दीदारगंज तक 71 घाटों पर सिविल डिफेंस के 149 जवान पटना के जिलाधिकारी सिविल डिफेंस के नियंत्रक डा त्याग राजन एस द्वारा तैनात किया गया था       पटना सिटी के संवेदनशील गायघाट पर तैनात सिविल डिफेंस के ऑफिसर कमांडिंग सह चीफ वार्डन विजय कुमार सिंह एलिस श्याम नाथ सिंह ने सीनियर वार्डन...

शांति दूत डॉ एसएन सुव्वा राव को भारत रत्न मिले - प्रेम कुमार

चित्र
 शांति दूत डॉ एसएन सुव्वा राव को भारत रत्न मिले - प्रेम कुमार  यूथ एजेंडा  की रिपोर्ट पटना- प्रेम यूथ फाउंडेशन की ओर से दुनिया के लिए शांति मसीहा राष्ट्रीय युवा योजना के संस्थापक डॉ एसएन सुव्वा राव उर्फ भाईजी की चौथी पुण्यतिथि फाउंडेशन परिषर गोविंदपुर , पटना में मनाया गया । मौके पर उपस्थित बिहार श्रमजीबी पत्रकार यूनियन के महासचिव वरिष्ठ पत्रकार गांधीवादी प्रेम जी ने डॉ एसएन सुव्वा राव के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुये कहा कि ऐसे महामानव हजारों वर्षों में धरती पर जन्म लेते है  । भाईजी मात्र 13 वर्षों के अल्पायु में अंग्रेजों के खिलाफ नारा लिखने में गिरफ्तार हुये । ये 18 भाषाओं के जानकार थे जब युवा गीत गाते तो ऐसा लगता कि साक्षात सरस्वती गा रही है । चंबल के डकैतों को इन्होंने ह्रदय परिवर्तन कराया और उन्हें मुख्य धारा में शामिल किया । भाईजी हजारों युवा शिविर आयोजित कर युवाओ को जोड़ा और उनमें देश भक्ति का अलख जगाया । प्रेम यूथ फाउंडेशन के हजारों स्वयंसेवक ने भाईजी के शिविर में जाकर चरित्र निर्माण किया है । बिहार से सुनील सेवक, मुकेश झा, नीरज , संजय कुमार बबलू, प्रभात कुम...

छठ पूजा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि जीवन और प्रकृति के सामंजस्य का महोत्सव है - आचार्य नवीन*

चित्र
 *छठ पूजा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि जीवन और प्रकृति के सामंजस्य का महोत्सव है - आचार्य नवीन* यूथ एजेंडा रिपोर्ट - अनमोल कुमार गयाजी । छठ पूजा केवल धार्मिक अनुष्ठान ही नहीं, बल्कि जीवन और प्रकृति के सामन्जस्य का महोत्सव है यह युक्ति आचार्य नवीन ने दिया। उन्होंने कहा कि यह पर्व जीवन के मूल स्रोत सूर्य, जल, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता की अभिव्यक्ति है।  उन्होंने कहा कि सूर्य उपासना का अर्थ सूर्य को हम ऊर्जा के प्रतीक के रूप में मानते हैं। जैसे सूर्य सबको समान रूप से प्रकाश देता है किसी से भेदभाव नहीं करते हैं वैसे हमलोग भी बिना भेदभाव के सबके लिए उपयोगी साबित हो।

संकल्प शक्ति सम्मान बीके निशा बहन ने बरिष्ठ पत्रकार अनमोल कुमार को दिया*

चित्र
 *संकल्प शक्ति सम्मान बीके निशा बहन ने बरिष्ठ पत्रकार अनमोल कुमार को दिया* यूथ एजेंडा की रिपोर्ट मोकामा ( पटना )। शिव शक्ति जगदम्बा भवन में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में सकारात्मक और रचनात्मकता पत्रकारिता के लिए बरिष्ठ पत्रकार, अनमोल कुमार को ब्रह्मकुमारी निशा बहन ने संकल्प शक्ति सम्मान सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज के नकारात्मक दौर में लोगों में संकल्प शक्ति का घोर अभाव है। उन्होंने कहा कि संकल्प शक्ति सफलता की कुंजी है जिसके माध्यम से कोई भी अपने सपनों को साकार कर सकता है। उन्होंने  *ऊँ* के उच्चारण की शक्ति की व्याख्या करते हुए कहा कि हर बिध्न बाधाओं को दूर करने का सर्वोत्तम मार्ग है। सर्वशक्तिमान परमपिता परमेश्वर के विश्व कल्याणकारी के अद्भुत रचना पर भी उन्होंने चर्चा किया। शिव बाबा के ज्योर्ति पुंज और ध्यान के महत्व की भी जानकारी दी।            इस मौके पर ब्रह्मकुमार डाॅ नमन ने अनमोल कुमार को सकारात्मक पत्रकारिता के लिए कलम और रिंग भेट करते हुए कहा कि समाज कल्याण में आपकी लेखनी पथप्रदर्शक और आईना का काम कर रहा...

एसएचओ अर्चना अपराधियों पर कहर बनकर प्रहार कर रही है गाँजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

चित्र
एसएचओ अर्चना अपराधियों पर कहर बनकर प्रहार कर रही है गाँजा के साथ तस्कर गिरफ्तार क्राइम रिपोर्टर रंजन  यूथ एजेंडा बख्तियरपुर - दिनांक 25/10/25 को सालिमपुर थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की सालिमपुर थाना अंतर्गत ग्राम कस्बा निवासी रणविजय सिंह पिता स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह ग्राम कस्बा थाना सालिमपुर जिला पटना अपने घर में दुकान चलाते है एवं दुकान में भारी मात्रा में गांजा रखकर अवैध रूप से बिक्री का कार्य करते हैं उक्त सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु सालिमपुर थाना sho के नेतृत्व में टीम गठन कर रणविजय सिंह के घर एवं दुकान में छापामारी किया गया छापामारी के क्रम में रणविजय सिंह के घर एवं दुकान से 7.921kg गांजा बरामद किया गया बरामद गांजा का विधिवत जप्ती सूची बनाकर जप्त किया गया | कांड के अभियुक्त रणविजय सिंह को गांजा सप्लाई करने वाला व्यक्ति का भी पहचान कर लिया गया है जल्द ही गिरफ़्तारी संभव है | अभियुक्त रणविजय सिंह पिता स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह ग्राम कस्बा थाना सालिमपुर जिला पटना को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया अग्रिम कार्रवाई की जा रही है

खुसरूपुर में फिर हादसा: छठ पूजा के दौरान गंगा में डूबने से किशोर की मौत, चार घंटे बाद भी नहीं मिला शव*

चित्र
 *खुसरूपुर में फिर हादसा: छठ पूजा के दौरान गंगा में डूबने से किशोर की मौत, चार घंटे बाद भी नहीं मिला शव* एसडीआरएफ खबर लिखे जाने तक नही पहुची  यूथ एजेंडा से सुनील की रिपोर्ट खुसरूपुर । आस्था के महापर्व छठ पूजा के दौरान रविवार को खुसरूपुर में एक और दर्दनाक हादसा हुआ। गंगा में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। लगातार दूसरे दिन हुई इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। इससे पहले नहाय-खाए के दिन बैकटपुर गोविंदपुर घाट पर तीन युवकों की डूबकर मौत हो चुकी है। जानकारी के अनुसार, खुसरूपुर बाजार के चट्टीपर मोहल्ला निवासी बुट्टा चौधरी का नाती अजीत कुमार (पिता – रामबाबू चौधरी, निवासी – लखीपुर, बख्तियारपुर) अपने माता-पिता के साथ ननिहाल आया था। रविवार सुबह करीब 10 बजे वह अपने मामा के साथ खरना प्रसाद के लिए गंगाजल लेने आदिलपुर घाट गया था। जल लेने के बाद लौटते समय पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह और सीओ उत्तम राहुल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोज अभियान शुरू किया गया, लेकिन चार घंटे...

शाहदरा जिला पुलिस ने विवेक विहार में हुई दुकानों की चोरी की गुत्थी सिर्फ 14 घंटे में सुलझाई टीमवर्क तकनीकी और जज्बे का कमल 2 अपराधी गिरफ्तार ।

चित्र
 प्रिय दिल्ली वासियों आप देख रहे यूथ एजेंडा से दिल्ली राज्य ब्यूरो रघुवीर कश्यप जी की खबर -  इस की बड़ी खबर,  शाहदरा पुलिस स्टेशन से आ रही है । आज दिनांक - 25/10/2025 IPS प्रशांत गौतम के निर्देशन में थाना विवेक विहार की क्रैक टीम ने रात में दुकानों में सेंधमारी करने वाले दो साथी अपराधियों को धर दबोचा। 8 दुकान  590₹ नगद  200 +CCTV  की जांच  दोनों आदतन अपराधि  थाना विवेक विहार की टीम ने 24 अक्टूबर की रात हुई चोरी का 14 घंटे में किया पर्दाफाश। डीपी प्रशांत गौतम के निर्देशन में गठित टीम ने  CCTV & ANPR फुटेज खंगाले  गुप्त सूचना व तकनीकी जांच से पहचान,  ईदगाह सीमापुरी से दोनों अपराधी  को किया गिरफ्तार। शाहदरा जिला पुलिस ने विवेक विहार में हुई दुकानों की चोरी की गुत्थी सिर्फ 14 घंटे में सुलझाई टीमवर्क तकनीकी और जज्बे का कमल 2 अपराधी गिरफ्तार । शाहदरा के अपराधियों में खौफ जनता में भरोसा DCP प्रशांत गौतम की टीम ने रात के चोरों को पकड़ कर दिखाया, और कहा कि सुरक्षा में कोई समझौता नहीं ।

मुकेश सहनी के पार्टी में भगदड़ सैंकड़ो लोगो ने भाजपा का दामन थामा

चित्र
 प्रिय बिहार वासियों आप देख रहे प्रेस युथ एजेंडा से संवादाता श्रवण साव जी की खबर -  आज दिनांक - 25/10/2025 *वीआईपी के प्रदेश उपाध्यक्ष रंजीत सहनी, वीआईपी के मुजफ्फरपुर के जिला अध्यक्ष महावीर सहनी सहित वीआईपी के सैकड़ों पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक भाजपा में शामिल* *कुंवर वाहिनी अध्यक्ष और राजद नेता जितेंद्र स्वामी, प्रखंड प्रमुख मनोज सिंह, सीवान व्यवसायी संघ के अध्यक्ष रजनीकांत जायसवाल सहित कई गणमान्य भाजपा में शामिल* *वाल्मीकि समाज सफाई संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार वाल्मीकि सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा का 'कमल' थामा* *भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल भाजपा में आए सभी लोगों का स्वागत किया* पटना, 25 अक्टूबर। बिहार विकासशील इंसान पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रंजीत साहनी, मुजफ्फरपुर के जिला अध्यक्ष महावीर सहनी ने आज वीआईपी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल हो गए। इसके अलावा कुंवर वाहिनी अध्यक्ष और राजद नेता जितेंद्र स्वामी, प्रखंड प्रमुख मनोज सिंह, सीवान व्यवसायी संघ के अध्यक्ष रजनीकांत जायसवाल सहित कई गणमान्य लोगों ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।   ...

गंगा किनारे अवैध खनन के गड्ढे में डूबकर तीन युवक की मौत

चित्र
  गंगा किनारे अवैध खनन के गड्ढे में डूबकर तीन युवक की मौत  क्राइम रिपोर्टर रंजन  यूथ एजेंडा पटना- राजधानी के नाक नीचे अरबों का बालू और मिट्टी का खनन बैकठपुर दियारे में अवैध खनन चरम पर है चालीस फिट तक मिट्टी और बालू का खनन होता है इससे बना खाई जनलेबा सावित हो रहा स्थानीय प्रशासन की चुप्पी चिंता जनक है ।  अहले सुबह छठ घाट बनाने के लिए दर्जनों गोविंदपुर के नौजवान गंगा किनारे गये जिसमे से पैर फिसलने से एक युवक अवैध खनन से बना गहरी खाई में चला गया उसे बचाने के क्रम में दो और नौजवान ने जान गवा दिया खुसरूपुर। बैंकटपुर गोविंदपुर गंगा घाट(पेट्रोल पंप के उत्तर) पर छठ पूजा हेतु गंगा घाट बनने में तीन लोग डूबे ।  सौरव कुमार 22 साल पिता पिंटू यादव, सोनू कुमार 22 पिता अवधेश यादव गुड्डू कुमार 19 वर्ष  पिता दिलीप यादव सभी पश्चिमी गोविंदपुर वार्ड 17 का निवासी तीन घँटे तक पटना सिटी एसडीएम टाल मटोल करते रहे एसडीआरएफ टीम नही पहुची स्थानीय गोताखोरों ने तीनों शवो को खोज निकाला है । खुसरूपुर थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह घटना स्थल पर मुश्तैद रहे । गंगा घाट हजारों की भीड़ जुट गया परिज...

गाँजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

चित्र
 गाँजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार  क्राइम रिपोर्टर रंजन  यूथ एजेंडा  खुसरूपुर- थानाध्यक्ष संजीव कुमार को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ इन्होंने तत्वरित करवाई करते हुये अर्धसैनिक बलों के सहयोग से 2किलो गाँजा एवं 175470 रुपया के साथ संजय गोप पिता पदार्थ गोप, कुणाल कुमार पिता नसीब प्रसाद को भुसकी से गिरफ्तार किया गया है । पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है ।

छठ व्रतियों की सेवा में मुस्तैद रहे सिविल डिफेंस के जवान*

चित्र
 *छठ व्रतियों की सेवा में मुस्तैद रहे सिविल डिफेंस के जवान* यूथ एजेंडा रिपोर्ट अनमोल कुमार  पटना। आस्था के महापर्व छठ के प्रथम दिन नहाए खाए के अवसर पर राजधानी पटना के विभिन्न गंगा घाटों पर भीड़ नियंत्रण के लिए सिविल डिफेंस के जवानों को तैनात किया गया.     इस अवसर पर पटना सिटी के सबसे बड़े और प्रमुख घाट गाय घाट पर सिविल डिफेंस के जवानों ने बड़ी ही मुस्तदी से छठ वर्तियों की सेवा सुरक्षा की. भीड़ नियंत्रण को सफलतापूर्वक अंजाम दिया      इस अवसर पर सिविल डिफेंस पटना के ऑफिसर कमांडिंग सह  चीफ वार्डन विजय कुमार सिंह एलिस श्याम नाथ, सिंह के साथ हीं डिविजनल वार्ड में डॉ श्रवण कुमार सिंह, वार्डन अरुण कुमार,प्रवीण प्रीतम, हरेंद्र नाथ,रंजन कुमार मयंक शेखर और राज किशोर सिंह ने भाग लिया. जिला प्रशासन की ओर से पटना पुलिस के पत्रकार नगर के सर्किल इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह, डीएसपी पटना सिटी के कार्यालय में तैनात इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह सहित आधा दर्जन से ज्यादा मजिस्ट्रेट और सेक्टर प्रभारी उपस्थित रहें।

सूरजभान के सभा में भीड़ उमड़ा*

चित्र
 *सूरजभान के सभा में भीड़ उमड़ा* *अनन्त सिंह और वीणा देवी में घमासान* यूथ एजेंडा रिपोर्ट अनमोल कुमार मोकामा। मोकामा विधानसभा चुनाव में जैसे - जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है। चुनावी सरगर्मी परवान चढने लगा है। बर्ष - 2000 में सूरजभान सिंह जेल में रहकर एतिहासिक जीत हासिल किया था। इस बार भी लोक जनशक्ति पार्टी ( पशुपति पारस ) से त्याग पत्र देकर राष्ट्रीय जनता दल का दामन थाम कर अपनी धर्मपत्नी वीणा देवी को महागठबंधन का टिकट लेने में कामयाब रहे। अब सूरजभान सिंह के जनसंपर्क और जनसभा में भारी संख्या में भीड़ उमड़ने लगा है।  दूसरे तरफ एनडीए प्रत्याशी जनता दल यूनाइटेड के टिकट पर धुंआधार जनसंपर्क और जनसभा कर जनसहयोग की अपील कर रहे हैं। लगातार चार बार और एक बार उपचुनाव में धर्मपत्नी नीलम देवी के जीत से इस चुनाव में भी जीत हासिल करने के लिए लगातार  दौड़ा कर रहे हैं।  दोनों के बीच सीधे संघर्ष में किसका पलड़ा भारी होगा और कौन बहुमत बटोरेगा यह रोमंचक और दिलचस्प नजारा के लिए जनमत बेताब है।

टिकरी विधानसभा का निर्दलीय प्रत्याशी सुबोध कुमार के द्वारा लगातार चलाए जा रहा है जनसंपर्क अभियान

चित्र
 टिकरी विधानसभा का निर्दलीय प्रत्याशी सुबोध कुमार के द्वारा लगातार चलाए जा रहा है जनसंपर्क अभियान यूथ एजेंडा  ब्यूरो रिपोर्ट राजेश कुमार मिश्रा  टिकरी विधानसभा के प्रत्याशी सुबोध कुमार ने टिकारी छावनी क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान संचालित किया। जनसंपर्क के दौरान कार्यकर्ताओं ने स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की। छावनी क्षेत्र के नागरिकों के द्वारा सुबोध कुमार  को उत्साहपूर्ण समर्थन प्रदान किया और टिकारी के समग्र विकास एवं स्वाभिमान की दिशा में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। साथी कार्यक्रम के सफल हुए आयोजन में योगदान देने वाले सभी लोगों का व्यक्तिगत रूप से मिलकर आशीर्वाद मांगा इसी दौरान टिकरी विधानसभा क्षेत्र के छपरा में गोवर्धन पूजा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सक्रिय रूप से शामिल हुआ और वहां उपस्थित श्रद्धालुओं से भेंट करने के उपरांत आशीर्वाद  आशीर्वाद प्राप्त किया

शेरघाटी विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी लोक परिषद प्रत्याशी पंकज कुमार मिश्रा के द्वारा लगातार चलाया जा रहा है जनसंपर्क अभियान

चित्र
 शेरघाटी विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी लोक परिषद प्रत्याशी पंकज कुमार मिश्रा  के द्वारा लगातार चलाया जा रहा है जनसंपर्क अभियान यूथ एजेंडा  ब्यूरो रिपोर्ट राजेश कुमार मिश्रा  शेरघाटी विधानसभा के प्रत्याशी पंकज कुमार मिश्रा ने शेरघाटी विधानसभा क्षेत्र के बजौरा पंचायत के विभिन्न गांव में व्यापक जनसंपर्क अभियान संचालित किया। जनसंपर्क के दौरान कार्यकर्ताओं ने स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की। बजौरा पंचायत के नागरिकों के द्वारा पंकज कुमार मिश्रा को उत्साहपूर्ण समर्थन प्रदान किया और शेरघाटी के समग्र विकास एवं स्वाभिमान की दिशा में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

खुसरूपुर पुलिस की ओर से सघन वाहन चेकिंग

चित्र
 खुसरूपुर पुलिस की ओर से सघन वाहन चेकिंग  क्राइम रिपोर्टर रंजन  यूथ एजेंडा  खुसरूपुर- खुसरूपुर पुलिस की ओर से सघन वाहन चेकिंग चलाया जा रहा है । थानाध्यक्ष संजीव कुमार के नेतृत्व में कई स्थानों पर वाहन चेकिंग चलाया जा रहा है । खुसरूपुर नगरनौसा रोड में ए एसआई बबलू कुमार ने वाहन को चेक किया बिना हेलमेट बालो को हिदायत दिया ।

प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने समस्तीपुर से एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में किया जन सभा

चित्र
 नमस्कार दोस्तों आप देख रहे प्रेस युथ एजेंडा से श्रवण साव जी की खबर  समस्तीपुर, 24 अक्टूबर। समस्तीपुर के दूधपूरा में शुक्रवार को एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित विशाल जनसभा के दौरान भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं आधुनिक बिहार के कर्मठ शिल्पी, माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को एक ही मंच पर एक ही माला से सम्मानित करने का सौभाग्य समस्तीपुर की सांसद श्रीमती शांभवी चौधरी को प्राप्त हुआ। यह उनके सार्वजनिक जीवन का एक अविस्मरणीय क्षण रहा। इस अवसर पर सांसद श्रीमती शांभवी चौधरी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को अपनी पुस्तक ‘डॉ. बी. आर. आंबेडकर के प्रमुख भाषण’ भेंट की तथा लोक आस्था के महापर्व छठ में प्रयुक्त होने वाला मधुबनी चित्रकला से सुसज्जित सूप स्मृति चिह्न के रूप में उपहारस्वरूप प्रदान किया। सांसद श्रीमती शांभवी चौधरी ने कहा कि यह उनके लिए गर्व और श्रद्धा का विषय है कि वे इस पावन माह में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री को बिहार की लोक परंपरा और आस्था से जुड़े प्रतीक भेंट कर सकीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और मु...

जहानाबाद में अशोक चौधरी ने राहुल के लिए मांगा वोट

चित्र
 प्रिय बिहार वासियों आप देख रहे  प्रेस युथ एजेंडा से श्रवण साव जी की खबर -  24 अक्टूबर 2025 बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि बिहार आज विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता के पथ पर तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में 21वीं सदी के विकसित बिहार का स्वप्न साकार हो रहा है और अब इस गति को और अधिक बल देने की आवश्यकता है। श्री चौधरी ने यह बातें शुक्रवार को जहानाबाद ज़िले के घोसी एवं जहानाबाद विधानसभा क्षेत्रों में राजग समर्थित जद(यू) प्रत्याशियों — घोसी से ऋतुराज कुमार और जहानाबाद से चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी — के पक्ष में जनसंपर्क अभियान के दौरान कहीं। जनसंपर्क कार्यक्रम की शुरुआत घोसी विधानसभा क्षेत्र से हुई, जहाँ श्री चौधरी ने राजग के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका उत्साहपूर्वक स्वागत किया। उन्होंने घोसी बाज़ार स्थित संत शिरोमणि बाबा रविदास एवं शहीद ओमप्रकाश कुमार की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके उपरांत आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने लोगों से जद(यू) प्र...

गया शहर के वार्ड नंबर 29 वीर कुवंर सिह कॉलोनी के लोगों ने वोट बहिष्कार का किया ऐलान

चित्र
 गया शहर के वार्ड नंबर 29  वीर  कुवंर सिह  कॉलोनी के लोगों ने वोट बहिष्कार का किया ऐलान यूथ एजेंडा की रिपोर्ट गया शहर के वार्ड नंबर 29 के मतदाताओं ने बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले को लेकर वीर कुंवर सिंह  कॉलोनी के लोगों ने मतदान करने का विरोध किया है लोगों ने कहा की 11 नवंबर 2025 का होने वाली मतदान को करेंगे बहिष्कार जय विजय कुमार तिवारी ने बताया कि वीर कुंवर सिंह तीस वर्ष पूर्व स्थापना गई थी लेकिन आज तक के यहां मूलभूत से नागरिक को सुविधाओं से वंचित रखा गया है  समय के साथ में यहां की आबादी और मकान की संख्या बढ़ती गई  लेकिन दुर्भाग्य है कि मानव जीवन के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचा नहीं आज तक कराया गया है पिछले 30 वर्षों से कॉलोनी वासियों सरकार के सभी स्तरों पर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के पास गुहार लगाते रहे है लेकिन अभी तक इस पर सरकार या नगर प्रशासन के द्वारा प्रकार के द्वारा  इस समस्या का निदान नहीं निकल पा रहा है   विशेष कर यहां की समस्याएं जो है मुख्य नाली की व्यवस्था के लिए जिसमें शाखा नालिया जुड़ सके और सरकार तथा नगर प्रशासन के...

छठ पूजा के पावन पर्व पर डाक विभाग की भावनात्मक पहल*

चित्र
 प्रिय बिहार वासियों आप देख रहे यूथ एजेंडा से संवादाता श्रवण साव जी की खबर -  आज दिनांक - 23/10/2025 *छठ पूजा के पावन पर्व पर डाक विभाग की भावनात्मक पहल* लोक आस्था और मातृ शक्ति के प्रतीक छठ महापर्व के अवसर पर डाक विभाग ने एक ऐसी पहल की है, जो न केवल अनूठी है बल्कि दिल को छू लेने वाली भी है। इस बार डाक विभाग द्वारा छठ पूजा थीम पर आधारित “माई स्टांप” जारी किए जा रहे हैं — जिसमें व्रती अपनी तस्वीर के साथ छठ घाट, अर्घ्य और सूरज भगवान की पृष्ठभूमि पर एक विशेष डाक टिकट “माई स्टांप” बनवा सकते हैं।                                                                     मात्र ₹300 में तैयार होने वाला यह “माई स्टांप” सिर्फ एक टिकट नहीं, बल्कि परिवारजनों के तरफ से अपनी छठव्रती माताओं, बहनों एवं भाभियों के प्रति भावनाओं का अमूल्य उपहार है। यह एक बेटे द्वारा अपनी मां को अर्पित की गई श्रद्धा हो सकती है, जो सालों से अपने ब...

एएसपी कोमल मीणा ने लिया जायजा

चित्र
 एएसपी कोमल मीणा ने लिया जायजा  यूथ एजेंडा की रिपोर्ट आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दृष्टिगत आज दिनांक 23.10.25 की संध्या में सुश्री कोमल मीणा, सहायक पुलिस अधीक्षक, मसौढ़ी 01 द्वारा कादिरगंज थाना, स्टेटिक सर्विलांस टीम एवं क्षेत्रो में लगाये गये चेक पोस्ट का भौतिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान पदाधिकारियों एवं पुलिस बल की उपस्थिति की जांच की गई तथा आगामी चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से वहां से गुजरने वाले वाहनों एवं व्यक्तियों की सघन जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, मादक पदार्थ, अवैध हथियार एवं अनअकाउंटेबल कैश की बरामदगी हेतु विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए गए।

आधुनिक बिहार के शिल्पकार है नीतीश कुमार - अशोक चौधरी

चित्र
 प्रेस युथ एजेंडा से श्रवण साव जी की खबर  पटना, 22 अक्टूबर 2025 “बिहार आज पीछे मुड़कर नहीं देख रहा, बल्कि आर्थिक आत्मनिर्भरता और स्वावलंबन की दिशा में दृढ़, तेज़ और विश्वासपूर्ण कदमों से आगे बढ़ रहा है। आधुनिक बिहार के शिल्पी, हमारे नेता, बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के विकसित बिहार के निर्माण हेतु दृढ़ संकल्पित नेतृत्व में यह संभव हो पाया है।” उक्त बातें बिहार सरकार में ग्रामीण कार्य मंत्री श्री अशोक चौधरी ने आज जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र में राजग समर्थित जद(यू) प्रत्याशी श्री चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी के पक्ष में जनसंपर्क अभियान के दौरान कही। श्री चौधरी आज राजग के व्यापक तीन दिवसीय जनसंपर्क अभियान के तहत जहानाबाद पहुंचे। इस दौरान वे जहानाबाद एवं घोसी विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क कर राजग समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन और आशीर्वाद की अपील करेंगे। मंत्री श्री चौधरी ने आज खगड़ी, नोआवाँ, कजियाना, जहानाबाद नगर, बभना और सिकरिया पंचायतों के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क के माध्यम से स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की और उनसे तीर छाप पर मतदान कर जद(यू) प्रत्याशी श्...

अपराधी छवि के उम्मीदवारों को मत न दे - प्रेम कुमार

चित्र
 अपराधी छवि के उम्मीदवारों को मत न दे - प्रेम कुमार  यूथ एजेंडा की रिपोर्ट पटना- बिहार विधान सभा चुनाव में प्रेम यूथ फाउंडेशन की ओर से सघन मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है । फाउंडेशन के संस्थापक गांधीवादी प्रेम जी ने कहा कि कई दुर्दांत अपराधी सदन पहुँचने के लिए भाग्य आजमा रहा है । राजनीति का अपराधीकरण लोकतंत्र के लिए खतरे की घँटी है । अपराधियों को टिकट देने में सभी राजनीतिक दलों ने दरियादिली दिखाई है इससे स्पस्ट होता है ये राजनीतिक दलों की एक मात्र मंशा है कि किसी तरह सत्ता पर काबिज रहे । उन्होंने बताया कि आज राजनीति सेवा के लिए नही यह मेवा के लिए क्रिमिनल आते है और चुनाव जीत कर सेफ हो जाता है । आप अपना मत बिना किसी भय, दबाव और लालच के स्वच्छ छवि के उम्मीदवार को ही दे अगर सब दागी हो तो नोटा दवाये लेकिन अपने बच्चों के लिए अपराधी को कदापि मत न दे । आप अपना मत उसे दे जिसे आप जानते एवं पहचानते हो जो आपके सुख दुख में हाथ बटाता हो जो सभी जाति धर्म के लोगो का सम्मान करता हो जो नशा सेवन नही करता हो जो अपराध में लिप्त न हो जो सरकारी कार्यो को ईमानदारी से कराने की क्षमता रखता हो ,...

मोकामा पहुँच चुनाव जनसंपर्क में एनडीए प्रत्याशी, अनन्त सिंह के समर्थन में जनसैलाब*

चित्र
 *मोकामा पहुँच चुनाव जनसंपर्क में एनडीए प्रत्याशी, अनन्त सिंह के समर्थन में जनसैलाब* यूथ एजेंडा रिपोर्ट अनमोल कुमार मोकामा। बिहार के सबसे चर्चित विधानसभा मोकामा में जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार एनडीए समर्थक अनन्त सिंह के जनसंपर्क अभियान में जगह जगह समर्थकों का जनसैलाब देखा जा रहा है। 2005 से अबतक मोकामा विधानसभा क्षेत्र में अपना दबदबा कायम रखने वाले दबंग और बाहुबली के रूप में चर्चित अनन्त सिंह अपने अनोखे अदा के रूप में हमेशा छाए रहे हैं। किसी आरोप में जेल जाने की स्थिति में 30 जून 2022 के उपचुनाव में इनकी धर्मपत्नी  नीलाम देवी ने भाजपा की सोनम देवी ( धर्मपत्नी, नलिनी रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ) को 16741 मतों से पराजित कर जीत दर्ज किया। आज भी वही विधायक है परन्तु अब 2025 के विधानसभा चुनाव में एनडीए समर्थक जद यू के रूप में अनन्त सिंह मैदान में है और हर  क्षेत्र, हर जाति में इनका बोलबाला और समर्थन देखा जा रहा है।  दूसरी ओर महागठबंधन समर्थक, राजद की ओर से  चर्चित एवं बाहुबली, सूरजभान सिंह की धर्मपत्नी, वीणा देवी चुनावी मैदान में है। कुल मिलाकर यहाँ मामला दिलचस्प और र...

ऑक्सीजन मैन गौरव ने महिला को दिया सिलाई मसीन

चित्र
 ऑक्सीजन मैन गौरव ने महिला को दिया सिलाई मसीन युत्त एजेंडा पटना-बिग्रहपुर में मुन्नी देवी को गौरव राय ने एक सिलाई मशीन सौंपा। ऐतवारपुर की रहने वाली मुन्नी देवी कुछ महिलाओं के साथ मिल कर स्वरोजगार उत्पन्न कर आत्मनिर्भर बना रहीं हैं। गौरव राय ने आज अपने कार्यालय में मुन्नी देवी को सिलाई मशीन सौंपने के बाद बिस्तर से इस मुहिम की चर्चा करते हुए बताया की आज ये 256 वा सिलाई मशीन दिया गया है और इस मशीन को श्री वरूण सिन्हा आरपीएफ अधिकारी कोलकाता ने उपलब्ध करवाया है। लोग अब मेरे इस अभियान में सहयोग कर रहे हैं और अपने बच्चो, अपने शादी की सालगिरह, माता पिता के सालगिरह या फिर अपनों के पुण्यतिथि के अवसर पर साइकिल या सिलाई मशीन जरूरतमंदों के लिए देते हैं।हमारे इस अभियान में अब तक 310 साइकिल, 256 सिलाई मशीन और 142 विद्यालयों और कॉलेजों में सैनिट्री पैड वेंडिंग मशीन पूरे बिहार में लगवाया जा चुका है।खासकर सिलाई मशीन अभियान के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार उत्पन्न कर महिलायें आत्मनिर्भर बन रही है और अपने परिवार के लिए पैसों का प्रबंध कर रहीं हैं।गौरव राय ने बताया की वरुण सिन्हा कोलकाता में आ...

लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए शत प्रतिशत मतदान में भाग लेने का संकल्प लें*

चित्र
 *लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए शत प्रतिशत मतदान में भाग लेने का संकल्प लें* यूथ एजेंडा की रिपोर्ट *मतदाता जागरूकता अभियान में संकल्प लिया गया* रिपोर्ट अनमोल कुमार गयाजी । बिहार विधानसभा - 2025 को मद्देनजर रखते हुए गया के जिला प्रशासन और SVEEP के सौजन्य से "आजाद बेलफेयर सेन्टर " के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। सेन्टर के सक्रिय स्वयंसेवकों ने विविध श्लोगन के माध्यम से मतदाताओं को जागृत करने का कार्यक्रम चलाया। सनद रहे कि गया जिला में 11 नवम्बर को विधानसभा का चुनाव होना तय है। उपस्थित लोगों ने मतदाता जागरूकता अभियान के दौरान मजबूत और सशक्त बनाने के लिए और शत प्रतिशत मतदान में भाग लेने का संकल्प भी लिया।  आजाद बेलफेयर सेन्टर के सचिव एवं जाने माने हैम्योपैथिक चिकित्सक, डॉ. के. के. कमर कहा कि मताधिकार का प्रयोग प्रत्येक नागरिकों का कर्तव्य है।उन्होंने कहा कि एक मजबूत लोकतंत्र के लिए अपना बहुमूल्य वोट देकर ही सशक्त लोकतंत्र की स्थापना किया जा सकता है। इस तरह से व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान के दौरान लोगों से मताधिकार के प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

छठ महापर्व आयोजन समिति द्वारा महादेव घाट पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होगी आयोजित–ललन सिंह

चित्र
 छठ महापर्व आयोजन समिति द्वारा महादेव घाट पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होगी आयोजित–ललन सिंह यूथ एजेंडा की रिपोर्ट रायपुर।लोक आस्था का महापर्व छठ पर्व को लेकर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खारून नदी स्थित महादेव घाट पर तैयारियां जोरों पर है।शहर के लव कुश होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में समिति के प्रमुख राजेश कुमार सिंह उर्फ ललन सिंह ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। छठ पर्व को लेकर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खारून नदी स्थित महादेवघाट में तैयारियां अंतिम चरण में हैं।छठ महापर्व आयोजन समिति के सदस्यों ने महादेवघाट पर लगातार श्रमदान कर रहे हैं। वहीं, रायपुर नगर निगम द्वारा भी घाट पर साफ-सफाई की जा रही है। अब प्रदेश शासन द्वारा भी समिति के आयोजन को गंभीरता से ले रही है।आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि छठ पर्व रायपुर,बिलासपुर,भिलाई,दुर्ग, कोरबा, बस्तर सहित पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाया जाता है। रायपुर में छठ पूजा का आयोजन पचास से अधिक स्थानों में होता है। उन्होंने बताया कि 27 अक्टूबर को महादेव घाट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया है।अंतर्राष्ट्...

बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ श्री कृष्ण सिंह की जयंती धूमधाम से मनाया गया

चित्र
बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री  डॉ श्री कृष्ण सिंह की जयंती धूमधाम से मनाया गया  यूथ एजेंडा की रिपोर्ट श्रीकृष्ण विज्ञान केन्द्र, पटना में आज दिनांक 21 अक्टूबर 2025 (मंगलवार) को बिहार के पहले मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह जी की 138वीं जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई। इस कार्यक्रम का आयोजन श्रीकृष्ण ज्ञान मंदिर और श्रीकृष्ण विज्ञान केन्द्र, पटना के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री विश्वमोहन शर्मा, अध्यक्ष, श्रीकृष्ण ज्ञान मंदिर और विशिष्ट अतिथि श्री कपिलदेव यादव, उपाध्यक्ष, श्रीकृष्ण ज्ञान मंदिर, श्री प्रकाश कुमार, महासचिव, श्रीकृष्ण ज्ञान मंदिर, श्री अमरेंद्र सिंह, सदस्य, अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी, तथा श्री विश्वनाथ गुप्ता, शिक्षा पदाधिकारी, श्रीकृष्ण विज्ञान केन्द्र, पटना उपस्थित थे। मुख्य अतिथि श्री विश्वमोहन शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. श्रीकृष्ण सिंह भारतीय राजनीति के एक ऐसे महान नेता थे, जिनमें भविष्य की पीढ़ी के निरंतर विकास के प्रति अपार उत्कंठा थी। उन्होंने न केवल बिहार, बल्कि सम्पूर्ण राष्ट्र को अपनी कार्यशैली से प्रेरित किया। श्री शर्मा...

पटना के हरिहरनाथ युवा समिति द्वारा गणादेश हेड बिहार* *अनूप सिंह सम्मानित!*

चित्र
 *संसार में जगत जननी महामाया*  *लक्ष्मी के बगैर कुछ भी नहीं* !  **पटना के हरिहरनाथ युवा समिति द्वारा गणादेश हेड बिहार* *अनूप सिंह  सम्मानित!* यूथ एजेंडा रिपोर्ट अनमोल कुमार पटना।संसार में जगत जननी महामाया माता लक्ष्मी के बगैर कुछ भी संभव नहीं है!सांसारिक जीवन में माता लक्ष्मी व श्रीहरि नारायण सर्वोत्तम हैं!उक्त बातें गणादेश बिहार डिजिटल हेड अनूप कुमार सिंह ने कही।वे मंगलवार को राजधानी पटना के विजय सिंह मार्ग में हरिहरनाथ युवा समिति द्वारा गणादेश अखबार को मुख्य अतिथि के तौर पर सम्मानित समारोह में बोल रहे थे। गौरतलब हो कि उक्त समारोह में हरिहरनाथ युवा समिति द्वारा गणादेश अखबार के बिहार डिजिटल हेड अनूप कुमार सिंह को मुख्य अतिथि के तौर पर प्रभाकर पाठक व हाईकोर्ट के वकील सरयू राय के द्वारा सम्मानित किया गया।युवा समिति द्वारा पिछले तीन वर्षों से लगातार विजय सिंह यादव पथ में धूमधाम से लक्ष्मी पूजा उत्सव मनाया जाता है।उक्त अवसर पर जागरण व भंडारा भी किया जाता है। समारोह में काफी संख्या में महिला व पुरुष भगवान गणेश व माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लेने पहुंचे।भक्तिमय ...