छत्तीसगढ़ के रतनपुर में होगा 5 दिसंबर को संत समागम।
छत्तीसगढ़ के रतनपुर में होगा 5 दिसंबर को संत समागम। यूथ एजेंडा की रिपोर्ट स्वामी स्वदेशा नंद गिरि का भी जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा । पटना। अंतर्राष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच के बैनर तले 5 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के शक्ति स्थल रतनपुर में संत समागम का आयोजन किया गया है। इस समागम में सनातन अखाड़ा के संस्थापक और अंतरराष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्मगिरी महाराज का जन्म उत्सव भी धूमधाम से मनाया जाएगा। संत बौद्धिक मंच के राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तर प्रदेश के प्रभारी पीठाधीश्वर स्वामी श्यामानंद जी महाराज के हवाले से मंच के बिहार प्रदेश के सचिव एवं मीडिया प्रभारी अनमोल कुमार ने यह जानकारी दी। श्री कुमार ने बताया कि इसे लेकर रायपुर के इलेक्ट्रो बाइक फैक्ट्री में एक बैठक का भी आयोजन किया गया। इस बैठक में संत समागम की तैयारी की समीक्षा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत 30 नवंबर से हो चुकी है 5 दिसंबर को बृहद पैमाने पर साधु संतों और बुद्धिजीवियों का जुटान होगा। ...