संदेश

जनवरी, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

शहादत दिवस के अवसर पट शांति को लेकर शांति सद्भावना मार्च

चित्र
शहादत दिवस के अवसर पट शांति को लेकर शांति सद्भावना मार्च  यूथ एजेंडा की रिपोर्ट पटना-राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के पावन अवसर पर आज प्रेम यूथ फाउंडेशन के तत्वावधान में विश्व शांति, अहिंसा और सद्भावना के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से एक भव्य “विश्व शांति सद्भावना मार्च” का आयोजन किया गया। यह मार्च पटना युवा आवास से प्रारंभ होकर गांधी संग्रहालय तक शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ।मार्च में हजारों युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों एवं गांधी विचारों में आस्था रखने वाले नागरिकों की उल्लेखनीय सहभागिता रही। हाथों में शांति, प्रेम, अहिंसा और मानवता के संदेश लेकर लिए प्रतिभागियों ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि आज की अशांत और संघर्षग्रस्त दुनिया में गांधी के विचार पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हैं। फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष गांधीवादी श्री प्रेम जी ने  विचारों में अहिंसा, कर्म में सेवा को  इस अवसर पर प्रेम यूथ फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष एवं वरिष्ठ गांधीवादी विचारक प्रेम जी ने कहा कि  महात्मा गांधी केवल इतिहास नहीं हैं, ...

सद्गुरु कबीर परिनिर्वाण दिवस पर मीठापुर में अभिनंदन एवं उद्घाटन एवं सम्मान समारोह

चित्र
 सद्गुरु कबीर परिनिर्वाण दिवस पर मीठापुर में अभिनंदन एवं उद्घाटन एवं सम्मान समारोह  यूथ एजेंडा की रिपोर्ट सद्गुरु कबीर परिनिर्वाण दिवस के पावन अवसर पर सद्गुरु कबीर मिशन ट्रस्ट के तत्वावधान में दिनांक 31 जनवरी 2026 (शनिवार) को मीठापुर स्थित कबीरपंथी आश्रम, कबीर साईं मंदिर परिसर में आचार्य किशोर कुणाल संत निवास  उद्घाटन समारोह एवं बिहार सरकार के माननीय कृषि मंत्री श्री रामकृपाल यादव जी का अभिनंदन का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सायं 4 बजे से 7 बजे तक आयोजित होगा। इस गरिमामय समारोह में महावीर मंदिर, पटना के सचिव एवं बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के सदस्य माननीय श्री सायन कुणाल जी , एंव राघोपुर के पुर्व विधायक सतीश कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह की शोभा बढ़ाएंगे।  कार्यक्रम को महंत श्री ब्रजेश मुनि महाराज जी, संस्थापक अध्यक्ष – सद्गुरु कबीर मिशन ट्रस्ट का पावन सानिध्य प्राप्त होगा। इस अवसर पर सद्गुरु कबीर साहेब के विचारों, सामाजिक समरसता, सेवा और आध्यात्मिक चेतना पर विशेष रूप से प्रकाश डाला जाएगा। आयोजकों के अनुसार यह आयोजन संत परंपरा, मानवता और सामाजिक जा...

युवा आदान प्रदान कार्यक्रम सम्पन्न

चित्र
 युवा आदान प्रदान कार्यक्रम सम्पन्न   यूथ एजेंडा की रिपोर्ट पटना -मेरा युवा भारत, पटना, बिहार द्वारा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्त्वावधान में  अंतर-जिला युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का आयोजन युवा आवास, पटना में किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत कटिहार जिले से कुल 37 युवाओं के एक दल ने सहभागिता की।कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य युवाओं में आपसी समझ, सांस्कृतिक आदान-प्रदान, राष्ट्रीय एकता की भावना, नेतृत्व क्षमता तथा सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास करना रहा।पाँच दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न विभागों के रिसोर्स पर्सन द्वारा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं महत्वपूर्ण विषयों पर युवाओं का उन्मुखीकरण किया गया। इस क्रम में एम.एस.एम.ई., बिहार यूथ इम्प्लॉयमेंट एंड स्किल डेवलपमेट तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार से जुड़े विशेषज्ञों द्वारा युवा रोजगार, कौशल विकास, युवा नेतृत्व एवं कम्यूनिटी मोबिलाइज़ेशन जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही कार्यक्रम के दौरान कटिहार के युवा दल को फील्ड विजिट के अंतर्गत बिहार म्यूजियम, पटना ...

राम बाबू शर्मा दूरदर्शी, कर्मठ और जनप्रिय नेता थे — जयप्रकाश अग्रवाल

चित्र
 नमस्कार दोस्तों आप देख रहे प्रेस युथ एजेंडा से दिल्ली राज्य ब्यूरो रघुवीर कश्यप की खबर -  आज दिनांक - 28/01/2026 जनसेवा, सिद्धांत और संघर्ष की अमिट विरासत: राम बाबू शर्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि 500 से अधिक लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य व नेत्र जाँच का लाभ राम बाबू शर्मा दूरदर्शी, कर्मठ और जनप्रिय नेता थे — जयप्रकाश अग्रवाल नई दिल्ली। दिल्ली की राजनीति और जनसेवा में अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले पूर्व विधायक एवं दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय राम बाबू शर्मा की 17वीं पुण्यतिथि पर क़बूल नगर, शाहदरा स्थित श्री साईं मंदिर में श्रद्धांजलि सभा एवं निःशुल्क स्वास्थ्य व नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया गया। श्रद्धा, सम्मान और सेवा भाव से ओत-प्रोत इस कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने स्वर्गीय राम बाबू शर्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सेवा शिविर के दौरान 500 से अधिक जरूरतमंदों की जाँच कर उन्हें निःशुल्क दवाइयाँ एवं चश्मे वितरित किए गए, जिससे जनसेवा के प्रति राम बाबू शर्मा की सोच साकार रूप में दिखाई दी। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व सांसद जय...

बालिका फुटबॉल मैच में बिहार ने झारखंड को पेनेल्टी शूट आउट में हराया

चित्र
 बालिका फुटबॉल मैच में बिहार ने झारखंड को पेनेल्टी शूट आउट में हराया -- दनियावां से यूथ एजेंडा के लिए डॉ0 राजीव नयन की रिपोर्ट! --⚽🥎🌸🇮🇳 दनियावां(पटना).गणतंत्र दिवस के मौके पर शहीद विजय क्लब द्वारा आयोजित बालिका फुटबॉल मैच में बिहार ने झारखंड को पेनाल्टी शूट ऑउट में 4-3 से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।निर्धारित समय 40-40 मिनट के खेल में दोनों टीम 1-1गोल की बराबरी पर रही।टाई ब्रेकर में बिहार ने झारखंड के 3 गोल के मुकाबले 4 गोल दागे।विजेता टीम को जदयू प्रखंड अध्यक्ष नवनीत कुमार,सिंगरियावां पंचायत की मुखिया रूबी कुमारी,ज्ञान स्थली के निदेशक रवि रंजन,बांकीपुर-मछरियावां पंचायत की मुखिया प्रतिनिधि नीतीश कुमार,खरभैया पैक्स अध्यक्ष मुन्ना कुमार,मुखिया प्रतिनिधि उपेन्द्र चौधरी,दनियावां थानाध्यक्ष मुन्ना दास  ने संयुक्त रूप से मोमेंटो,ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया।मैच में रेफरी की भूमिका नेशनल खिलाड़ी कुणाल बनर्जी ने निभाई।मैच के दौरान आयोजन समिति के मुकेश कुमार(जीवनबीमा अभिकर्ता),ई0रंजन कुमार विक्कू, समित कुमार,अम्बर पटेल,अविनाश कुमार सिन्हा, मंटू कुमार एवं दर्जनों अन्य साथी म...

बिहार के पर्वतारोही के जत्था गुजरात रवाना

चित्र
 बिहार के पर्वतारोही के जत्था गुजरात रवाना  यूथ एजेंडा की रिपोर्ट पटना- प्रेम यूथ फाउंडेशन के पर्वतारोही के जत्था को भारत सरकार , युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय , मेरा युवा भारत के राजयनिदेशक सूर्यकांत कुमार एवं एनजीओ हेल्पलाइन के निदेशक सीए संजय कुमार झा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । सूर्यकांत ने बताया कि बिहार प्रतिभा के धनी प्रदेश है । खेल कूद में असीम संभावना है । हर पंचायत में खेल क्लब और युवा क्लब का गठन कर खिलाड़ियों और युवाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है साथ ही राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर  पर प्रदर्शन का मौका मिल रहा है । गिरनार पर्वतारोहण को फतह करे सुवे की पर्वतारोही । वही सीए पंडित संजय कुमार झा ने कहा कि खिलाड़ीयो को मौका मिले तो बिहारी नौजवान कही भी झंडा लहरा सकता है । उन्होंने खेल कूद को बढ़ावा देने के लिए हर गांव में खेल कूद के गतिविधियों को बढ़ाने की जरूरत है । बिहार सरकार ने मेडल लाओ नौकरी पाओ अभियान से खिलाड़ियो को हौसला बढ़ा है बिहार के खिलाड़ी को आगे बढाने के लिए फाउंडेशन सतत प्रयासरत है । वही गांधीवादी प्रेम जी ने बताया कि खेलेगा भारत तब खिलेगा भारत । उ...

प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

चित्र
 प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित  यूथ एजेंडा की रिपोर्ट  हिलसा(नालंदा).हिलसा शहर के नालंदा कोचिंग सेंटर के सभागार में इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में सम्मिलित हो रहे विद्यार्थियों के लिए विदाई सह प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।इस सम्मान समारोह में समाजसेवी डॉ0 आशुतोष कुमार मानव एवं साधुशरण मुखिया कालियाचक पंचायत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।इस दौरान कोचिंग संस्थान के निदेशक सह बायोलॉजी के शिक्षक कुमार पवन ने ने छात्र छात्राओं को जीवन में अच्छी सफलता के साथ बोर्ड परीक्षा में अच्छे मार्क्स कैसे आए और किन-किन बिंदुओं पर पठन-पाठन करें इस पर विस्तार से चर्चा की l उन्होंने विद्यार्थियों को समझाया कि परिश्रम ही सफलता की कुंजी है एवं परिश्रम का कोई विकल्प नहीं है l इस दौरान भौतिकी के शिक्षक धीरज कुमार एवं गणित के शिक्षक चंदन कुमार एवं रजनीश कुमार ने भी विद्यार्थियों को सफलता के गुर सिखाए l साधु शरण मुखिया ने रामायण के विभिन्न उदाहरणों को उद्धरित करते हुए विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम एवं जीवन में अनुशासन कायम रखने की सलाह दी।डॉ आशुतोष कुमार मानव ने विद्यार्थियों को कठिन परि...

10 वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए जदयू के दिवंगत नेता रामदहिन

चित्र
10 वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए जदयू के दिवंगत नेता रामदहिन यूथ एजेंडा के लिए डॉ0 राजीव नयन की रिपोर्ट हिलसा(नालंदा). सोमवार को हिलसा शहर के कौशिक नगर निवासी स्वर्गीय रामदहिन यादव की 10 वीं पुण्यतिथि हिलसा शहर के लोहिया नगर में मनाया गया।श्री रामदहिन अपनी राजनीति की शुरुआत बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा बनाए गए नालंदा नव निर्माण से किया था तब से उनके साथ जुड़े तो उनके नीति और सिद्धांत के साथ पूरी ईमानदारी और निष्ठा से उनके साथ जुड़े रहे।  जब जनता दल का विघटन हुआ तब स्वर्गीय यादव लालू जी के साथ न जाकर नीतीश कुमार के साथ समता पार्टी से जुड़े फिर जनता दल(यू) से जुड़े।उनके  बड़े पुत्र और समाजसेवी सौरभ कुमार ने बताया कि पिताजी उस समय भी नीतीश कुमार जी के साथ पूरी ईमानदारी और निष्ठा से जुड़े रहे जब बिहार में लालू प्रसाद और रावड़ी देवी का शासन था।श्री रामदहिन के छोटे पुत्र राहुल कुमार ने बताया कि पिताजी विपरीत परिस्थिति में भी ईमानदारी से समझौता नही किया।श्रधांजलि सह पुष्पांजलि सभा में हिलसा के पूर्व विधायक प्रो0 उषा सिंहा, पूर्व एमएलए रामचरित्र प्रसाद सिंह,जदयू प्रखंड अध्...

कौशल विकाश से दूर हो रही है बेरोजगारी - संजय गुप्ता

चित्र
 कौशल विकाश से दूर हो रही है बेरोजगारी - संजय गुप्ता यूथ एजेंडा की रिपोर्ट पटना- देश में बढ़ती बेरोजगारी और विकल्प विषय पर मंगलवार को प्रखंड के गोबिंदपुर स्थित प्रेम यूथ फाउंडेशन में सेमिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्थानीय विधायक अरुण साह,कुम्हरार विधायक संजय गुप्ता,फतुहा एसडीपीओ 2 संजीव कुमार,थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह,वरिष्ठ पत्रकार बिष्णु नारायण चौबे एवं फाउंडेशन के संस्थापक प्रेम कमार उपस्थित रहे।सेमिनार को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि टेक्नोलॉजी के विकास ने आज न केवल दूरियां मिटा दी हैं बल्कि रोज़गार के अनगिनत दरवाज़े भी खोल दिए हैं।आज व्यक्ति के लिए रोजगार के अनेकों अवसर हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है कि युवा पीढ़ी बेरोजगारी से तंग है। युवा नौकरियों के लिए अवसर तलाश रहा है। एक एक पद के लिए हज़ारों बेरोज़गार नौजवान आवेदन करते हैं। लेकिन टेक्नोलॉजी के इस युग में युवा पीढ़ी को अब अपनी सोच बदलनी चाहिए। उसे अब नौकरी ढूंढने की बजाय नौकरी देने वाला बनने पर ध्यान देना चाहिए।हालांकि यह सच है कि यदि हम समाज में रोजगार के अवसर पैदा करने में अपनी भूमिका निभाएंगे तो इससे ...

पटना जीपीओ में गरिमामय वातावरण में मनाया गया 77वाँ गणतंत्र दिवस

चित्र
 प्रेस युथ एजेंडा से श्रवण साव जी की खबर  पटना जीपीओ में गरिमामय वातावरण में मनाया गया 77वाँ गणतंत्र दिवस पटना, दिनांक 26 जनवरी 2026:  देश का 77वाँ गणतंत्र दिवस आज पटना जनरल पोस्ट ऑफिस (जीपीओ) गार्डन में अत्यंत गरिमा, उत्साह एवं राष्ट्रभक्ति के भाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 08:30 बजे मुख्य अतिथि श्री पवन कुमार, निदेशक डाक सेवाएँ (मुख्यालय) के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुआ। ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। इस अवसर पर डाकियों द्वारा अनुशासित एवं आकर्षक मार्चपास्ट प्रस्तुत किया गया, जिसने डाक विभाग की अनुशासनप्रियता, कर्तव्यनिष्ठा एवं सेवा भावना को प्रभावशाली रूप से प्रदर्शित किया। मार्चपास्ट को उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों ने करतल ध्वनि के साथ सराहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री पवन कुमार, निदेशक डाक सेवाएँ (मुख्यालय) ने गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संविधान देश की एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक है। उन्होंने डाक विभाग की बदलती भूमिका ...

शिवम इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया।*

चित्र
 *शिवम इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया।* यूथ एजेंडा की रिपोर्ट शिवम इंटरनेशनल स्कूल, फुलवरिया, (पटना) के प्रांगण में हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः ध्वजारोहण से हुई जिसमें विद्यालय के  निदेशक श्री अशोक कुमार द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इसके पश्चात सभी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति सम्मान प्रकट किया।  इस अवसर पर विद्यालय के चारों हाउस (टैगोर, रमन, शिवाजी एवं लक्ष्मीबाई) द्वारा उत्कृष्ट परेड का प्रदर्शन किया। तत्पश्चात वर्ग 4 के शान्वी, आशी, मीनाक्षी, एवं माही द्वारा "नन्हा- मुन्ना- राही हूं" देश भक्ति गीत गाकर सभी का मन मोह लिया ।वर्ग 5, 6 एवं 7 के छात्रों द्वारा मल्हारी ग्रुप डांस कर अपने श्रेष्ठ कल का प्रदर्शन किया। वहीं वर्ग 1 और 2 के नन्हे -मुन्ने बच्चों द्वारा "जहां पांव पर पायल" गीत पर शानदार ग्रुप डांस का उम्दा प्रदर्शन किया। साथ ही साथ वर्ग 5, 6 एवं 7 के छात्राओं द्वारा राजस्थानी पॉप कलबेलिया का बेहतरीन एवं उम्दा ग्रुप...

रोटरी क्लब ऑफ़ पटना सिटी द्वारा कुष्ठ रोगियों के बीच कंबल वितरण ।

चित्र
 रोटरी क्लब ऑफ़ पटना सिटी द्वारा कुष्ठ रोगियों के बीच कंबल वितरण । यूथ एजेंडा की रिपोर्ट ठंड के मौसम में ज़रूरतमंदों की सेवा एवं मानवता के प्रति अपने दायित्व के निर्वहन के उद्देश्य से रोटरी क्लब ऑफ़ पटना सिटी के तत्वावधान में कुष्ठ रोगियों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कुष्ठ नियंत्रण इकाई सह राजकीय औषधालय, गायघाट, पटना-7 में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत बड़ी संख्या में कुल 100 कुष्ठ रोगियों एवं जरूरतमंदों के बीच कंबलों का वितरण किया गया, जिससे ठंड के इस मौसम में उन्हें राहत मिल सके। इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ़ पटना सिटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उपस्थित होकर सेवा कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के संयोजक रो राजेश बल्लभ उर्फ़ मुन्ना यादव ने सभी सहयोगियों एवं उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रोटरी क्लब समाज के वंचित वर्गों की सेवा के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्य जारी रहेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व बिहार विधानसभा अध्यक्ष श्री नंद किशोर यादव ने अपने संबोधन में कहा कि “से...

सामाजिक कार्यकर्ताओं का हुआ जुटान

चित्र
 सामाजिक कार्यकर्ताओं का हुआ जुटान  यूथ एजेंडा की रिपोर्ट समस्तीपुर नगर निकाय के दूधपुरा वार्ड नंबर 4 स्थित प्रगतिआदर्श सेवा केंद्र समस्तीपुर के सभागार में सवाब के सदस्यों की आम सभा एन जी ओ संघ बिहार के सचिव एडवोकेट डॉ संजय कुमार बबलू की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। सभा को संबोधित करते हुए सवाब के राष्ट्रीय संयोजक दीपक कुमार महथा ने कहा सामाजिक संगठनों का राष्ट्रीय स्तर पर कोई मजबूत संगठन नही है सवाब विकल्प के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर सामाजिक संगठनो के पदाधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को एक मंच पर लाने का प्रयास कर रही है। समस्तीपुर में संयोजन समिति का गठन किया गया जिसके संयोजक ब्लड फ़ोर्स टीम के अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव एवं आधुनिक अर्पण सेवा संस्थान के सचिव निर्मला पाठक एवं भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष पूजा सिंह को सह- संयोजक बनाया गया। संयोजन समिति में इडेन वेलफेयर ट्रस्ट के ब्रज किशोर कुमार,ज्ञान लोक आश्रम के रानी शर्मा,ब्लड फ़ोर्स टीम से नितेश बरनवाल,रविंद्र खत्री, संजीव सिंह आदि चयनित हुए। सवाब के सदस्यता अभियान को जोरदार ढंग से चलाने के लिए अभियान चलाए जाने का निर्णय ल...

हठधर्मिता संत की पहचान नहीं :=पीठाधीश्वर श्यामानंद जी महाराज।

चित्र
 हठधर्मिता संत की पहचान नहीं :=पीठाधीश्वर श्यामानंद जी महाराज।  यूथ एजेंडा की रिपोर्ट पटना। अंतर्राष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच के राष्ट्रीय महासचिव (भारत) पीठाधीश्वर सह वरीय  पत्रकार स्वामी श्यामानंद जी महाराज ने कहा है कि है हठधर्मिता संतों का आचरण नहीं हो सकता। प्रयागराज में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर पर हुए हमला सनातन पर घातक प्रहार है। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। स्वामी अवीमुक्तेश्वरानंद ने इस हमले को लेकर पुलिस में जो शिकायत दर्ज कराया है प्रयागराज पुलिस  को त्वरित कार्रवाई करते हुए दोषियों को अविलंब गिरफ्तार  किया चाहिए।      पीठाधीश्वर स्वामी श्यामानंद जी महाराज  ने अविमुक्तेश्वरानंद और प्रयागराज मेला प्रशासन के बीच हुए विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अविमुक्तेश्वरानंद को अपनी हठ धर्मिता छोड़कर संगम स्नान कर मामले की इतिश्री कर देनी चाहिए। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इस प्रकरण पर पहले ही खेद प्रकट कर अविमुक्तेश्वरानंद से माफी मांग चुके हैं।    स्वाम...

युवा ही बदल रहा है भारत की तकदीर - रामकृपाल यादव

चित्र
 युवा ही बदल रहा है भारत की तकदीर - रामकृपाल यादव  यूथ एजेंडा की रिपोर्ट पटना- मेरा युवा भारत बिहार के तत्वावधान में प्रेम यूथ फाउंडेशन के सहयोग से मतदाता जागरूकता पदयात्रा को कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने हरी झंडी दिखाकर युवा आवास पटना से रबाना किया । अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आज हमारे  के युवा शक्ति भारत की तकदीर और तस्वीर बदल रहा है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत 2047 का जो सपना देखा है हम युवाओं बल पर आवश्य पूरा करेंगे । उन्होंने युवाओ से जात पात एवं धर्म के भावना से ऊपर उठकर राष्ट्र के लिए योगदान करने का आह्वान किया । वही संजय गुप्ता विधायक ने युवा शक्ति को राष्ट्र शक्ति बताया जे एन जी मे अथाह साहस और मन कुछ करने की तम्मना है उंसके लिए मेरा युवा भारत बहुत बड़ा मंच है जहाँ युवाओ के हर समस्याओं का हल है । उन्होंने युवाओ को शपथ दिलाया । देश के चर्चित गांधीवादी प्रेम जी ने कहा कि देश मे पहली बार युवाओ को लेकर सार्थक पहल किया गया है और युवाओ से प्रधानमंत्री जी वार्तालाप कर योजनाओं का निर्माण कर रहे है । आज युवाओं के लिए कौशल विकास मंत्रालय बनाकर युवाओं को ...

महारुद्र यज्ञ के लिए हुआ ध्वजारोहण

चित्र
 महारुद्र यज्ञ के लिए हुआ ध्वजारोहण -- यूथ एजेंडा के लिए दनियावां से डॉ0 राजीव नयन की ररिपोर्ट दनियावां(पटना).प्रखंड के सरथुआ गांव स्थित रेलवे ग्राउंड में आगामी 19 मार्च से 25 मार्च तक होने वाले सप्तदिवसीय महारुद्र यज्ञ के लिए ध्वजारोहण किया गया।इस कार्यक्रम में चित्रकूट से आये महाराज संतोषानंद और स्थानीय बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अरुण साह ने सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति में यज्ञ का झंडा फहराया।इस महारुद्र यज्ञ में पटना और नालंदा जिले के 108 गांवों के श्रद्धालु शिरकत करेंगे।मौके पर अखिलेश सिंह,अरविंद सिंह,कुंवर विजय पासवान, संजीव सिंह,विमलेश कुमार,नागेंद्र कुमार,धर्मवीर कुमार,बमशंकर,मोहाबी, रविरंजन, शिट्टू व कई अन्य उपस्थित रहे।

गणतंत्र का गौरव

गणतंत्र का गौरव: वैशाली की माटी से आधुनिक भारत के विधान तक आज जब हिमालय की चोटियों से लेकर हिंद महासागर की लहरों तक तिरंगा अपनी पूरी शान से लहरा रहा है, तो यह केवल एक कपड़े का टुकड़ा नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के उस सामूहिक संकल्प का जयघोष है जिसे हम 'गणतंत्र' कहते हैं। 26 जनवरी का यह दिन केवल एक संवैधानिक उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह उस प्राचीन लोकतांत्रिक चेतना का पुनर्जन्म है जो हमारी रगों में सहस्राब्दियों से दौड़ रही है। आइए, गणतंत्र की इस गौरवशाली यात्रा के पन्नों को पलटते हैं—वैशाली की उस पवित्र धूल से लेकर आज के विकसित भारत के ऊंचे संकल्पों तक। 1. आदि-बीज: वैशाली और लिक्षवियों का 'लोक' शासन दुनिया जब तानाशाही और राजशाही के अंधेरे में डूबी थी, तब आज के बिहार की धरती वैशाली ने विश्व को 'गणतंत्र' का पहला प्रकाश दिया। लिक्षवी गणराज्य ने सदियों पहले यह सिद्ध कर दिया था कि सत्ता किसी एक व्यक्ति की बपौती नहीं, बल्कि 'गण' (जनता) की सामूहिक शक्ति है।  * संस्थागार: वह स्थान जहाँ लिक्षवी राजा (प्रतिनिधि) बैठकर चर्चा करते थे, वह आज की संसद का आदि-रूप था।  *...

नेताजी सुभाषचंद्र बोस का सपना आज भी अधूरा - प्रेम कुमार

चित्र
 नेताजी सुभाषचंद्र बोस का सपना आज भी अधूरा - प्रेम कुमार  यूथ एजेंडा की रिपोर्ट पटना - महान स्वतंत्रासेनानी नेता जी सुभाषचंद्र बोस की जयंती समारोह का आयोजन  प्रेम यूथ फाउंडेशन की ओर से गोविन्दपुर में पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया । सुभाषचंद्र बोस की चित्र पर पुष्पांजलि कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया ।फाउंडेशन के संस्थापक गांधीवादी प्रेम जी ने कहा कि सुभाषचंद्र बोस की सपना आज भी अधूरा है । सुभाष बाबू ने आजाद हिंद फौज की स्थापना कर अंग्रेजों का साम्राज्य को समाप्त किया । उनके तुम मुझे खून दो मै तुम्हे आजादी दूंगा के नारों के साथ लाखो नौजवानों ने घर परिवार को त्यागकर आजादी के जंग में कूद पड़ा । नेताजी का स्पस्ट मानना था कि हर हिंदुस्तानी को समान अवसर मिले । सुभाष बाबू की मौत आज भी एक पहेली बनकर रह गयी है । मौके पर पत्रकार अमरेश कुमार सिंह, सुनील कुमार , स्वयंसेवक विकाश कुमार, रंजन कुमार, गौतम कुमार,सुमन कुमार, सुरजीत कुमार, शेख पासवान मौजूद रहे ।

माँ शारदे की भक्तिभाव में डुवे श्रद्धालु

चित्र
 माँ शारदे की भक्तिभाव में डुवे श्रद्धालु  यूथ एजेंडा की रिपोर्ट पटना- वसंत ऋतु के आगमन के साथ माँ शारदे की पूजा पूरी धूमधाम स्कूलों कॉलेजों के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रो में श्रद्धालुओं ने मनाया पूरा भक्तिमय माहौल देखने को मिला । नगर के सर्वोदय हाई स्कूल खुसरूपुर में  पूजनोत्सव के साथ सहभोज का आयोजन किया गया । स्कूल के संचालक शिक्षाविद धनेश प्रसाद ने बताया कि माता सरस्वती सबको सद वुद्धि दे मानवता के लिए सभी को कार्य करना ही चाहिए । वही गांधीवादी प्रेम जी ने कहा कि लक्ष्मी यहाँ है धूल में लेटी सरस्वती घर की बेटी । हम तो वसुधैव कुटुम्बकम के लोग है जय जगत की कामना करते है जीत हो जहां की क्यो किसी की हार हो माँ शारदे सबका जीवन खुशियों से भर दे । मौके पर खुसरूपुर नगर के मुख्य पार्षद मिंटू कुमार, दिलीप कुमार, विपिन सिंह , इंदरजीत कुमार , आनंद कुमार, सामर्थ्य यादव समेत सैंकड़ो लोग मौजूद रहे ।

आर टी आई एक्टिविस्ट सह पत्रकार पर प्राणघातक हमला ।

चित्र
 आर टी आई एक्टिविस्ट  सह पत्रकार पर प्राणघातक हमला । यूथ एजेंडा की रिपोर्ट बिहार प्रेस मेन्स यूनियन ने जताया प्रतिरोध। विजयपुर (गोपालगंज) ।गोपालगंज जिला के विजयपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सिंहपुर में  प्रमुख समाजसेवी आरटीआई कार्यकर्ता एवं पत्रकार सुरेश चंद्र पांडेय ( त्यागी) को बंधक बना कर मार पीट कर जान से मारने का अथक प्रयास किया गया।            घटना के संबंध में वताया जाता है कि दिनांक -18-01-26 को सुरेश चंद्र पांडेय विजयपुर से अपने गांव मठिया जा रहे थे। रास्ते में सिंहपुर मस्जिद के पास घात लगाकर पहले से सुदर्शन  पिता राम नगीना , सुनील वो शैलेश पिता शेषनाथ वो कुंदन पिता लालबहादुर एवं अन्य दर्जनों अपराधी प्रवृति के लोग ने उनको पकड़ बंधक बनाकर एक निर्जन स्थान पर ले जाकर लोहे की छड़ लाठी डंडे से पीटने लगे।      विजयीपुर थाना में दर्ज प्राथमिकी संख्या 25,/26 दिनांक 18/01/2026 के ये नामजद आरोपी सूचना मांगने तथा पीड़ित मनीषा पाल के साथ मार पीट किए जाने की घटना को अखबार में प्रकाशित किए जाने पर पत्रकार पांडे से काफी नारा...

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

चित्र
 *साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स दिए* यूथ एजेंडा की रिपोर्ट खुसरूपुर।डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम और जनसामान्य को ऑनलाइन ठगी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से प्रखंड के गोबिंदपुर स्थित प्रेम यूथ फाउंडेशन में एक डिजिटल शिक्षा सह साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में फतुहा एसडीपीओ 1अवधेश प्रसाद, पुलिस अवर निरीक्षक शशांकी प्रिया,वरिष्ठ पत्रकार बिष्णु नारायण चौबे एवं फाउंडेशन के संस्थापक प्रेम कुमार उपस्थित रहे।कार्यशाला में विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं, स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।साइबर विशेषज्ञ एसडीपीओ अवधेश प्रसाद ने साइबर अपराधों के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला, जिनमें ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग, ओटीपी ठगी, सुरक्षित पासवर्ड प्रबंधन और सोशल इंजीनियरिंग शामिल थे। उन्होंने प्रतिभागियों को यह भी बताया कि किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल (www.cybercrime.gov.in) अथवा हेल्पलाइन ...

ए एन एस कॉलेज बाढ़ के इंटरशिप कर रहे इंटर्न को मिला प्रमाण पत्र

चित्र
 ए एन एस कॉलेज के इंटरशिप कर रहे इंटर्न को मिला प्रमाण पत्र  यूथ एजेंडा की रिपोर्ट पटना- पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के एनएस कॉलेज  के प्रेम यूथ फाउंडेशन में इंटरशिप कर रहे इंटर्न को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया । मौके पर उपस्थित एनजीओ हेल्पलाइन के निर्देशक सीए  संजय कुमार झा ने कहा कि नई शिक्षानिति 2020  के अंतर्गत महाविद्यालय के छात्र छात्राओं के लिए इन्टरशिप अनिवार्य किया गया।यह छात्रों के सर्वानिंग विकाश के लिए मिल का पत्थर साबित हो रहा है।अब समय आ गया है कि मैकॉले शिक्षा पद्द्ति को जड़ से समाप्त किया जाए।वहीं प्रेम युथ फाउंडेशन के संस्थापक गांधीवादी प्रेम जी ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे युवा देश है। शिक्षा का मतलब सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं है। इंटरशिप कार्यक्रम में इंटर्न को जीवन कौशल युवा नेता नेतृत्व एवम वयक्तित्व विकाश जलवायु परिवर्तन साइबर सुरक्षा आपदप्रबन्धन की जानकारी दी जा रही है।उन्होंने बताया  की इंटर्न को श्री कृष्ण विज्ञान केंद्र गांधी संग्रहालय प्राणी सर्वक्षण विभाग साइबर थाना का एक्सपसेर विजिट कराया जा रहा है।उन्होंने कहा कि विकशित भारत 2047 को ...

उपेंद्र कुमार को एएसआई में हुआ प्रोन्नति

चित्र
 उपेंद्र कुमार को एएसआई में हुआ प्रोन्नति  रंजन कुमार , क्राइम रिपोर्टर  यूथ एजेंडा  खुसरूपुर- खुसरूपुर थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने पीटीसी उपेंद्र कुमार को एएसआई का स्टार लगाया । उन्होंने हर्ष व्यक्त करते हुये कहा कि हमे हमेशा जनता के हित में काम करना है । मौके पर एसआई बच्चन पासवान, शिवजी यादव, संतोष कुमार,अक्षय कुमार, अशोक कुमार  ने शुभकामनाएं व्यक्त किया है ।

फतुहा थाना में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक

चित्र
 फतुहा थाना में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न।       यूथ एजेंडा रिपोर्ट।                               आज रविवार को फतुहा थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक की गई जिसमें एस डी पो ओ 1 थाना अध्यक्ष सदानंद साह अंचलाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे शांति समिति को लेकर फतुहा से समाजसेवी जनप्रतिनिधि एवं पुजा पंडाल समिति के साथ साथ आम लोगों ने भाग लिया वहीं अलग अलग लोगों से पुजा में शांति व्यवस्था को कायम रखने के लिए सुझाव लिए गए वहीं एस डी पी ओ 1 थाना अध्यक्ष सदानंद साह ने साफ साफ शब्दों में कहा कि आस्था के पर्व में किसी तरह का उत्पात को बर्दाश्त नही किया जाएगा तथा पूर्व की तरह डी जे पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा रहेगा सभी समाजसेवी लोगों से भी अपील किया गया कि जो भी पूजा पंडाल तथा जुलूस निकालने वाले समिति अपना अपना रजिस्ट्रेशन थाने में आकर जरूर कराएं जिससे कि पुलिस सुरक्षा का पूरा ध्यान रख सके तथा कानून का पालन करने में सुविधा हो पुजा के आड़ में समाज मे...

डिजिटल पत्रकारिता को मिली नई ऊर्जा, ‘झकास भारत’ के Editor-in-Chief को किया गया सम्मानित

चित्र
 डिजिटल पत्रकारिता को मिली नई ऊर्जा, ‘झकास भारत’ के Editor-in-Chief को किया गया सम्मानित पटना। यूथ एजेंडा लाइव के रिपोर्टर नितेश कुमार ने डिजिटल पत्रकारिता के सशक्त हस्ताक्षर और ‘झकास भारत’ के Editor-in-Chief से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर उन्हें श्रीमद्भगवद्गीता भेंट कर सम्मानित किया गया। मुलाकात के दौरान बिहार के विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। दोनों ने इस बात पर सहमति जताई कि डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से आम जनमानस की आवाज़ को कैसे मजबूती से उठाया जाए और समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय व सूचना पहुँचाई जाए। इस संवाद में निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता को और मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

बिजली करंट की चपेट में आकर युवक की मौत*

चित्र
 *बिजली करंट की चपेट में आकर युवक की मौत* रंजन कुमार, क्राइम रिपोर्टर  यूथ एजेंडा खुसरूपुर। बिजली करंट की चपेट में आकर रविवार को एक युवक की मौत हो गई। घटना खुसरूपुर थाना क्षेत्र के बैकठपुर मंदिर के समीप दियारे की है। मृतक की पहचान देवी स्थान बैकठपुर निवासी छोटकुन पासवान के 30 वर्षीय पुत्र जितेंद्र पासवान के रूप में हुई।बताया जाता है कि वह खेत में खाद छींटने जा रहा था।रास्ते में बिजली का तार गिरा हुआ था। जिसकी चपेट में वह आ गया। जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।लेकिन परिजन उसे स्थानीय निजी चिकित्सक के यहां ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नीट की तैयारी कर रही छात्रा के साथ हुई दरिंदगी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा

चित्र
 नीट की तैयारी कर रही छात्रा के साथ हुई दरिंदगी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा  रंजन कुमार क्राइम रिपोर्टर  यूथ एजेंडा  बिहार की राजधानी पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट (NEET) की छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में एक नया और चौंकाने वाला मोड़ आया है. शुरुआत में पुलिस जिस थ्योरी को नकार रही थी, अब छात्रा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने उसी दिशा में इशारा किया है. रिपोर्ट के अनुसार, छात्रा के साथ 'यौन उत्पीड़न' की बात सामने आई है, जिसने पूरे पुलिस महकमे और हॉस्टल प्रशासन को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पलटी पुलिस की थ्योरी शुरुआत में पटना पुलिस और एसएसपी ने यौन शोषण की किसी भी संभावना से इनकार किया था. पुलिस का दावा था कि छात्रा की मौत नींद की गोलियों के ओवरडोज से हुई है. लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने खुद प्रेस रिलीज जारी कर स्वीकार किया है कि छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न की घटना से इनकार नहीं किया जा सकता. छात्रा के शरीर पर चोट और खरोच के निशान भी पाए गए हैं, जो परिजनों के दावों को सच साबित कर रहे हैं. परिवार का गंभीर आरोप छा...

भारत के उपराष्ट्रपति माननीय सीपी राधाकृष्णन जी, पूर्व राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविन्द जी, जैन आचार्य लोकेश ने मोरारी बापू रामकथा का भारत मंडपम में शुभारंभ किया

चित्र
 नमस्कार आप देख रहे प्रेस यूथ एजेंडा से दिल्ली राज्य ब्यूरो रघुवीर कश्यप की खबर  यूथ एजेंडा से रघुवीर की रिपोर्ट आज दिनांक - 17/01/2026 भारत के उपराष्ट्रपति माननीय सीपी राधाकृष्णन जी, पूर्व राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविन्द जी, जैन आचार्य लोकेश ने मोरारी बापू रामकथा का भारत मंडपम में शुभारंभ किया  इतिहास में पहली बार जैन आचार्य लोकेशजी द्वारा राम कथा का आयोजन प्रेरक आयोजन – भारत के उपराष्ट्रपति माननीय सीपी राधाकृष्णन जी मोरारी बापू एवं जैन आचार्य लोकेश जी के संयुक्त प्रयास विश्व शांति मिशन के लिए महत्वपूर्ण - पूर्व राष्ट्रपति  रामनाथ कोविन्द जी आचार्य लोकेश के विश्व शांति मिशन के साथ जुड़ना वर्तमान वैश्विक जनमानस की जरुरत - पूज्य श्री मोरारी बापू   रामकथा का उद्देश्य विश्व बंधुत्व, मानवता, अहिंसा और करुणा को बढ़ावा देना है – आचार्य लोकेश नई दिल्ली, 17 जनवरी 2026 : भारत के उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन, पूर्व राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविन्द, अहिंसा विश्व भारती एवं विश्व शांति केंद्र के संस्थापक जैन आचार्य लोकेश जी ने किया पूज्य मोरारी बापू रामकथा का दिल्ली ...

विवाहिता के मौत से मचा कोहराम पुलिस जाँच में जुटी

चित्र
विवाहिता के मौत से मचा कोहराम पुलिस जाँच में जुटी  रंजन कुमार , क्राइम रिपोटर यूथ एजेंडा खुसरूपुर। प्रखंड के बैकटपुर पंचायत के रोहन टोला में एक विवाहिता युवती की मौत होने की खबर सामने आई है। यह घटना रोहाना टोला निवासी विजय पासवान के घर में घटी है। विजय पासवान अपने परिवार के साथ महीनों से दिल्ली में निवास कर रहे है। मृत विवाहित युवती सुरेखा देवी नालंदा जिले के अब्बूपुर थाना कराय परशुराय निवासी अर्जुन पासवान की पुत्री थी। मई माह में हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार हुआ था। मृतक सुरेखा विजय  पासवान का बेटा 22 वर्षीय रौशन कुमार है। वो मेहनत मजदूरी का काम करता है। रौशन अपनी पत्नी माता पिता के साथ इन दिनों कई महीने से दिल्ली निवास कर रहा है। जनवरी माह में ही रौशन अपने पत्नी सुरेखा को अपने माता पिता के पास दिल्ली में ही छोड़कर खुसरूपुर अपने घर आया था। लड़की के परिजनों के मुताबिक मृतक सुरेखा को दिल्ली से अपने मायके लाया गया था। मकरसंक्रांति के समय रौशन ने अपनी पत्नी सुरेखा को बुलाया था। जानकारी मिली है कि सुरेखा को रौशन के मामा और मामी ने खुसरूपुर बुलाया था। रौशन के मामा रोहन टोला में ही न...

युवा ही है विकसित भारत की कुंजी- डॉ संजय पासवान

चित्र
 युवा ही है विकसित भारत की कुंजी- डॉ संजय पासवान यूथ एजेंडा की रिपोर्ट पटना -युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान तत्वावधान में में मेरा मेरा युवा भारत, कटिहार द्वारा अन्तर जिला युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम दिनांक 17-21 जनवरी 2026 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें माय भारत, पटना के 35 प्रतिभागी तथा 02 अनुरक्षक कुल 37 युवाओं के दल को आज दिनांक 16.01.2026 को डॉ० संजय पासवान,  पूर्व राज्य मंत्री मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा युवा आवास, पटना से हरी झंडी दिखाकर रवाना  किया गया। डॉ संजय पासवान ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपना को युवा ही साकार करेगा । भारत दुनिया का युवा देश है युवाओ के बल पर हम विश्वगुरु बनेंगे  । उन्होंने युवाओ से राष्ट्रीय एकता और अखंडता को अक्षुण्य बनाये रखने में आप योगदान करे । भिन्नता में एकता हमारी पहचान है तो गंगा यमुनी संस्कृति हमारी शान है । मेरा युवा भारत एशिया का सबसे बड़ा संगठन है जो युवाओं के प्रतिभा को पहचान कर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देता है । इस अवसर पर सूर्यकान्त कुम...

पुलिस ने किया हाफ इनकाउंटर

चित्र
 पुलिस ने किया हाफ इनकाउंटर  मनेर में गोलीबारी कर स्वर्ण व्यापारी को लूटने का आरोपी नीतीश का हॉफ एनकाउंटर* पटना जिले के मनेर में गुरुवार देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मनेर थाना क्षेत्र के दरवेशपुर रतन टोला इलाके में गंगा नदी के किनारे हुए इस एनकाउंटर में घटना के आरोपित एक अपराधी नीतीश को पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया।नीतीश को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।मनेर पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्टल, एक कट्टा और दो खोखा बरामद किया है। विदित हो कि मनेर के स्वर्ण व्यापारी संजय सोनी की दुकान पर 9 जनवरी को लूटपाट के दौरान नीतीश ने गोलीबारी की थी। इसमें संजय सोनी घायल हो गए थे। इसका सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पटना पुलिस नीतीश की तालाश में जुटी थी। गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली कि वह दरवेशपुर इलाके में बड़ी घटना को अंजाम देने पहुंचा है। सूचना पुष्ट होते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो नीतीश अपने साथियों के साथ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में नीतीश कुमार के पैर में गोली लगी है। आरोपी नीतीश मनेर के चौरासी टोला का रहने वाला है। इस संबंध में...

गंगादेवी महिला महाविद्यालय में मकर संक्रांति पर दही-चूड़ा कार्यक्रम का आयोजन

चित्र
 गंगादेवी महिला महाविद्यालय में मकर संक्रांति पर दही-चूड़ा कार्यक्रम का आयोजन यूथ एजेंडा की रिपोर्ट पटना। गंगादेवी महिला महाविद्यालय में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या एवं प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. विजय लक्ष्मी के नेतृत्व में दही-चूड़ा कार्यक्रम का हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की सभी शिक्षिकाएँ, प्राध्यापकगण एवं शिक्षकेत्तर कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, परंपरा एवं आपसी सौहार्द को बढ़ावा देना रहा। मकर संक्रांति जैसे लोकपर्व के माध्यम से शिक्षण संस्थान में सांस्कृतिक मूल्यों को जीवंत रखने का संदेश दिया गया। प्राचार्या डॉ. विजय लक्ष्मी ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे पारंपरिक पर्व हमें एक-दूसरे से जोड़ते हैं और आपसी सहयोग व सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं। उन्होंने महाविद्यालय परिवार को मकर संक्रांति की शुभकामनाएँ दीं और भारतीय परंपराओं को संरक्षित रखने पर बल दिया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं पारिवारिक वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें सभी शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और इसे अत्यंत आनंददाय...

SSP कांतेश मिश्रा का देर रात एक्शन, थानों में मचा हड़कंप-- लापरवाही पर किया सस्पेंड!... और कई पुलिसकर्मियों को

चित्र
 SSP कांतेश मिश्रा का देर रात एक्शन, थानों में मचा हड़कंप-- लापरवाही पर किया सस्पेंड!... और कई पुलिसकर्मियों को ...?  रंजन कुमार , क्राइम रिपोर्टर  यूथ एजेंडा की रिपोर्ट मुजफ्फरपुर पुलिस में अब लापरवाही के लिए कोई जगह नहीं! देर रात खुद मुजफ्फरपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश मिश्रा सड़क पर उतरे और सीधे थानों का औचक निरीक्षण कर दिया।।  और फिर.. जो हुआ, उसने पूरे महकमे में हलचल मचा दी।। बता दे कि दिनांक 13 जनवरी 2026 की देर रात Muzaffarpur के नए SSP कांतेश मिश्रा ने कमान संभालते ही ऐक्शन मूड में आ गए और लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के लिए बना काल सीधे अचानक पहुंच गए तुर्की थाना और कुढ़नी थाना का औचक निरीक्षण करने और औचक निरीक्षण किया।। (रिपोर्ट - अरविंद अकेला, पत्रकार)  निरीक्षण के दौरान जैसे-जैसे फाइलें खुलती गईं, और लापरवाही सामने आने लगा फिर आगे पढ़िए क्या हुआ...!!! कांड लंबित रखने और माननीय न्यायालय में अंतिम प्रपत्र समर्पित नहीं करने के गंभीर आरोप में कुढ़नी थाना के अनुसंधानकर्ता पु०अ०नि० जितेंद्र कुमार को तत्काल निलंबित (सस्पेंड) कर दिया गया।। वहीं बतात...

विद्यालय में हुआ समीक्षा बैठक

चित्र
 ब्यूरो रिपोर्ट राजेश कुमार मिश्रा गया जी बिहार यूथ एजेंडा *गया जी टिकारी विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से आज टिकारी राज इंटर स्कूल में सभी माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं प्रभारी प्रधानाध्यापकों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता माननीय विधायक, टेकारी विधानसभा श्री अजय कुमार दांगी ने की।* *बैठक में विद्यालयों की उपस्थिति, पठन-पाठन की स्थिति, शिक्षकों की नियमितता, छात्रों का नामांकन, मध्यान्ह भोजन, छात्रवृत्ति, भवन, शौचालय, पेयजल तथा शिक्षा की गुणवत्ता जैसे अहम विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। कई विद्यालयों में अनियमितता और लापरवाही की शिकायतें सामने आईं।* *इस अवसर पर माननीय विधायक अजय कुमार दांगी ने कड़े शब्दों में कहा*— शिक्षा के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गरीब और ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भी वही शिक्षा मिलनी चाहिए, जो बड़े शहरों के बच्चों को मिलती है। यदि किसी स्कूल में शिक्षक नियमित नहीं मिलते हैं या पढ़ाई में लापरवाही होती है तो उसके लिए जिम्मेदार लोगों पर ...

गया जी जिला के टिकारी विधानसभा के ग्राम पंचायत केसपा में स्वर्गीय प्रयाग नारायण सिंह की पुण्यतिथि पर सैंकड़ो गरीबों को किया गया निःशुल्क इलाज

चित्र
 गया जी जिला के टिकारी विधानसभा के    ग्राम पंचायत  केसपा में स्वर्गीय प्रयाग नारायण सिंह की पुण्यतिथि पर सैंकड़ो गरीबों को किया गया निःशुल्क इलाज  पुण्यतिथि के मौके पर पहुंचे टिकारी विधायक अजय दांगी  यूथ एजेंडा  ब्यूरो रिपोर्ट राजेश कुमार मिश्रा गया जी बिहार  गया जी के टिकारी प्रखंड के ग्राम पंचायत केसपा मे स्व. प्रयाग नारायण सिंह के पुण्य तिथि के अवसर पर पहुँचे टिकारी विधायक अजय दांगी  इस अवसर निःशुल्क चिकित्सा जाँच शिविर का भी किया गया आयोजन  कार्यक्रम  कि शुरुआत टिकारी विधायक अजय दांगी अपने हाथों से दीपप्रज्वलित कर   चिकित्सा शिविर का आरम्भ किया गया एवं विधायक अजय दांगी को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह  देकर किया गया स्वागत विधायक अजय दांगी ने कहा कि प्रयाग नारायण सिंह एक समाज के प्रती अपनी अहम भूमिका निभाते थे और वें सदैव गरीबो के चिंतन. धर्म. और कर्मठ शील समाजसेवी थे उन्होंने सदैव गरीबो के अपना जीवन समर्पण कर दिए थे इस मौके पर राष्ट्रीय जनता दल  के मेन बिंग जिला अध्यक्ष शुभाष यादव के सैंकड़ो समाज सेवी ने श्रद्ध...

महिला का पैर तोड़कर बाल मुड़ा

चित्र
 महिला का पैर तोड़कर बाल मुड़ा  रंजन कुमार , क्राइम रिपोर्टर  यूथ एजेंडा  खुसरूपुर- थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में नन्दकिशोर पांडेय के पत्नी को मनचले ने पैर तोड़कर बाल काट दिया है यह खबर प्रकाश में आया है नन्दकिशोर पांडेय ने बताया कि घर पर नही थे तब यह घटना को अंजाम दिया गया है । थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने मामले की गम्भीरता को देखते हुये जाँच पड़ताल में जुट गये है ।

युवान एवमं राष्ट्रीय युवा योजना, मांडी गॉव नई दिल्ली* के तत्वाधान में *राष्ट्रीय युवा दिवस* स्वामी विवेकानंद जी जयन्ती

चित्र
 नमस्कार दोस्तों आप देख रहे प्रेस युथ एजेंडा से दिल्ली राज्य ब्यूरो रघुवीर कश्यप की खबर -  *युवान एवमं राष्ट्रीय युवा योजना, मांडी गॉव नई दिल्ली* के तत्वाधान में *राष्ट्रीय युवा दिवस* स्वामी विवेकानंद जी जयन्ती समारोह का आयोजन रूलर मॉडल स्कूल मांडी गॉव नई दिल्ली  में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद जी को याद करते हुए माल्यार्पण कर किया गया। राष्ट्रीय युवा योजना दिल्ली के प्रमुख साथी श्री धर्मेंद्र भाई, श्री सुभाष मावी जी, श्री प्रीतम सिंह जी, श्री शुक्ला जी, मैडम अंजू जी ने श्रदेय भाई जी के गीत *हम बच्चे हिंदुस्तान के* कार्यक्रम की शुरुआत की स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर प्रकाश डाला! ज़ब 1893 में विश्व धर्म सम्मेलन, शिकागो में स्वामी जी गए वहाँ भारत का प्रतिनिधित्व किया अपने भाषण मे स्वामी जी ने विश्व धर्म सम्मेलन सर्वधर्म समभाव (दुनिया के सारे धर्म का सम्मान करना) का नारा दिया था हमारे देश की पहचान को दुनिया सामने रखा था 100 वर्षे के बाद परम श्रद्देय डॉ. एस. एन. सुब्बाराव (भाईजी) को शिकागो सम्मेलन का निमंत्रण मिला था श्रद्देय भाई जी ने ...

युवा शक्ति से विकसित भारत बनायेंगे - प्रेम कुमार

चित्र
 युवा शक्ति से विकसित भारत बनायेंगे - प्रेम कुमार  यूथ एजेंडा की रिपोर्ट पटना- प्रेम यूथ फाउंडेशन की ओर से पटना में युवा संवाद का आयोजन किया गया । मौके पर उपस्थित फाउंडेशन के संस्थापक गांधीवादी प्रेम जी ने कहा कि भारत विश्व का युवा देश है । युवा शक्ति से नया सवेरा लायेंगे है संकल्प की विकसित भारत बनायेगे । युवाओं को लेकर पहली बार नीति आयोग ने सार्थक पहल किया है और युवाओं को केंद्र में रखकर नीति का निर्धारण किया है ।युवाओं के पास असीम ताकत हाथों में डिग्रियां मन मे कुछ कर दिखाने की अवसर है लेकिन अबसर नगण्य है । फाउंडेशन हर पंचायत में युवा विकाश केंद्र खोलकर युवाओ को  कैरियर मार्गदर्शन करेगा साथ कौशल विकाश का प्रशिक्षित का शिविर आयोजित करेगा । आज हजारों युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत बटेर पालन, बकरी पालन, गाय पालन, मधुमक्खी पालन, मशरूम उत्पादन, जैविक खाद निर्माण, जैम जैली, अचार, पापड़, अगरबती, मोमबत्ती, रेडिमेड कपड़ा , खिलौना बनाकर अच्छी आमदनी प्राप्त कर रहे है । प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम में 5 लाख से लेकर 50 लाख तक कि राशि उपलब्ध कराया जा रहा है । स्टार्टप योजना, म...